फिर रफ्तार पकड़ रहा कोरोना वायरस, देशभर में कोरोना के 5755 एक्टिव केस
भारत के कई राज्यों में कोरोना की एंट्री हो गई है अब देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 5 हजार 755 हो गई है। मालूम हो कि, केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है। इसके बाद गुजरात, पश्चिम बंगाल और फिर दिल्ली है।दिल्ली में 24 घंटे के अंदर 30 नए केस मिले हैं। वहीं, केरल में 192, गुजरात में 107, पश्चिम बंगाल में 58 नए केस मिले हैं।


Ramakant Shukla
Created AT: 13 hours ago
52
0

भारत के कई राज्यों में कोरोना की एंट्री हो गई है अब देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 5 हजार 755 हो गई है। मालूम हो कि, केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है। इसके बाद गुजरात, पश्चिम बंगाल और फिर दिल्ली है।दिल्ली में 24 घंटे के अंदर 30 नए केस मिले हैं। वहीं, केरल में 192, गुजरात में 107, पश्चिम बंगाल में 58 नए केस मिले हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने दिया सुझाव
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को कुछ अहम सुझाव दिए हैं। जैसे कि सामाजिक दूरी का पालन करें। हाथ धोने की आदत को दिनचर्या में शामिल करें। सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रुकने से बचें। बुजुर्ग, पहले से बीमार और कमजोर इम्युनिटी वाले लोग भीड़-भाड़ और बंद जगहों पर जाने से बचें। बाहर निकलने पर मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करें।
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम