MP: सिवनी जिले में अपने शिकार के साथ कुएं में गिरा टाइगर
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां टाइगर अपने शिकार के साथ ही कुएं में गिर गया।


Sanjay Purohit
Created AT: 04 फरवरी 2025
162
0

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां टाइगर अपने शिकार के साथ ही कुएं में गिर गया। कयास लगाए जा रहे हैं कि शिकार के पीछे भागम भाग में यह घटना घटी है। सूचने लगे ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंच गया है। वहीं मामले की खबर मिलते ही घटनास्थल पर क्षेत्र के आसपास के ग्रामीण भी पहुंचना शुरू हो गए हैं।
सिवनी जिले के कुरई ब्लॉक के पास हरदोली गांव के खेत में शिकार का पीछा करते हुए टाइगर और जंगली सुअर कुएं में गिर गये। पुलिस विभाग और वन हमला पूरी मुस्तादी से घटनास्थल पर नियंत्रण बनाने में लगा हुआ है। माना जा रहा है कि जंगल से आपसी संघर्ष करते हुए दोनों वन्य जीव कुएं में गिर गए हैं। सुखद बाद यह है कि दोनों जीवित हैं और वन हमला दोनों को बचाने की और सुरक्षित निकालने की कवायद में लगा हुआ है।
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम