घर बैंठे चुटकियों में निकल जाएंगी वोटर स्लिप, देखें प्रोसेस
दिल्ली विधानसभा इलेक्शन के लिए आज वोटिंग है। ऐसे में अगर आप भी वोट डालने के लिए जाने वाले हैं तो अपनी वोटिंग स्लिप घर से ही निकाल कर जाएं।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 05 फरवरी 2025
233
0
...

दिल्ली विधानसभा इलेक्शन के लिए आज वोटिंग है। ऐसे में अगर आप भी वोट डालने के लिए जाने वाले हैं तो अपनी वोटिंग स्लिप घर से ही निकाल कर जाएं। इससे आपका काफी समय बचेगा। आप 10 सेकंड से भी कम समय में अपनी वोटिंग स्लिप निकाल सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना पड़ेगा। बस अपने स्मार्टफोन के जरिए घर बैठे ये काम तुरंत करें। वोटिंग के लिए कई जरूरी डॉक्यूमेंट की जरूरत होती है। जिनके बिना आप वोट नहीं डाल पाएंगे।



इलेक्शन कमीशन वोटर इन्फोर्मेशन स्लिप (VIS) जारी करता है। इसमें वोटर की उम्र, जेंडर, नाम, असेंबली कांस्टीट्यूएंसी, पोलिंग स्टेशन लोकेशन जैसी जानकारी मेंशन होती हैं। वोटर स्लिप ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए दिया गया प्रोसेस फॉलो करें।


SMS के जरिए वोटर स्लिप


SMS के जरिए वोटर स्लिप निकालने के लिए अपने फोन के मैसेज सेक्शन में जाएं. ECI (आपका वोटर आईडी नंबर) डालें। इसके बाद 1950 नंबर पर सेंड कर दें। इसके बाद आपको चुनाव आयोग की तरफ से धन्यवाद का मैसेज आएगा। SMS करने के 10 सेकंड के अंदर वोटर स्लिप भी भेज दी जाएगी। अगर आप वोटर हेल्पलाइन नंबर के जरिए स्लिप निकालना चाहते हैं तो ये प्रोसेस फॉलो करें।


ऐसे निकालें Voter Slip


Voter Helpline मोबाइल ऐप के जरिए आप आसानी से वोटर स्लिप निकाल सकते हैं। सबसे पहले Voter Helpline App को गूगल प्ले स्टोर या एपल ऐप स्टोर से इंस्टॉल करें। मोबाइल नंबर से रजिस्टर करें और पासवर्ड से रजिस्टर कर लें। अगर पहले से अकाउंट है तो लॉगिन करें., Search Your Name in Electoral Roll ऑप्शन पर जाएं और अपना नाम वहां पर सर्च करें। सर्च बाई EPIC No, Search by Bar/QR Code या Search by Mobile इन चारों ऑप्शन में से कोई भी एक सलेक्ट करें। जरूरी जानकारी भरें और सर्च वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। आपके सामने सभी डिटेल्स आ जाएंगी. डाउनलोड आइकन पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Trending

See all →
Sanjay Purohit
वरमाला से पहले सेहरा फेंककर नो दो ग्यारह हुआ दूल्हा तो दुल्हन भी भागी पीछे!
उत्तर प्रदेश के फरह ब्लॉक में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई। समारोह में 20 वर-वधुओं ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई लेकिन एक दूल्हा गुस्से में आकर सेहरा फेंककर दुल्हन के साथ समारोह से बाहर चला गया।
119 views • 17 hours ago
Sanjay Purohit
मोनालिसा ने लोगों को दिया अपना पर्सनल मोबाइल नंबर?
महाकुंभ 2025 के भव्य मेले में नजर आईं नीले आंखों वाली मोनालिसा पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। मोनालिसा का गॉर्जियस लुक इन दिनों इंटरनेट पर कहर बरपा रहा है। इसी बीच मोनालिसा का लेटेस्ट वीडियो हंगामा मचा रहा है।
66 views • 2025-03-23
Richa Gupta
इस थीम के साथ मनाया जा रहा है विश्व जल दिवस 2025, जानें इसका महत्व
हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है जिससे स्वच्छ जल के अहमियत के बारे में लोगों को बताया जा सके। जल को कैसे बचा कर रखना है इसके बारे में जानकारी दी जा सके।
103 views • 2025-03-22
Sanjay Purohit
फिनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश; भारत की रैंकिंग में सुधार
वेलबीइंग रिसर्च सेंटर, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से प्रकाशित वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2025 के अनुसार, खुशहाली सिर्फ आर्थिक विकास से तय नहीं होती, बल्कि इसमें लोगों का आपसी भरोसा और सामाजिक जुड़ाव भी बड़ी भूमिका निभाते हैं। इस रिपोर्ट में लगातार आठवीं बार फिनलैंड को दुनिया का सबसे खुशी देश माना गया है।
46 views • 2025-03-20
Sanjay Purohit
क्यों वेश्यालय की मिट्टी से बनाई जाती है मां दुर्गा की मूर्ति?
आपको जानकर हैरानी होगी कि इस देवी प्रतिमा को बनाने के लिए वेश्यालय के आंगन की मिट्टी का प्रयोग किए जाने की भी परंपरा है.
46 views • 2025-03-19
Sanjay Purohit
सुनीता विलियम्स हुई 9 महीने बाद अंतरिक्ष से धरती के लिए रवाना, करीब 17 घंटे का सफर तय करके लौटेंगी घर
सुनीता विलियम्स पिछले 9 महीने से अंतरिक्ष में फंसी हुई थीं। धरती पर सभी लोग उनकी वापसी का इंतज़ार कर रहे थे। अब जल्द ही भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट की धरती पर वापसी होने वाली है, क्योंकि सुनीता अंतरिक्ष से धरती के लिए रवाना हो गई हैं।
257 views • 2025-03-18
Sanjay Purohit
विदेशी लड़कियों का होली पर देसी अंदाज हुआ वायरल
होली का त्यौहार पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुका है और इसे मनाने के लिए देश-विदेश से हजारों पर्यटक धार्मिक नगरी पुष्कर पहुंचते हैं। राजस्थान के पुष्कर में होली का जश्न दुनियाभर में मशहूर है।
108 views • 2025-03-15
Sanjay Purohit
60 साल के आमिर खान तीसरी बार बनेंगे दूल्हा! अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी को मिलवाया मीडिया से
दो पत्नियों से अलग होने के बाद सुपरस्टार आमिर खान का दिल एक बार फिर किसी के लिए धड़क रहा है। जी, हां अपने 60वें जन्मदिन से पहले आमिर खान ने बता दिया है कि वह किसे डेट कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने नए रिश्ते में बेहद खुश हैं।
108 views • 2025-03-14
Richa Gupta
आज देशभर में धूमधाम से खेली जाएगी रंगों वाली होली, जानें कैसे हुई थी इसकी शुरुआत
देशभर में आज होली का पर्व मनाया जाएगा। रंगों का त्योहार होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। देश के कई हिस्सों में होली के त्योहार की शुरुआत बसंत ऋतु के आगमन के साथ ही हो जाती है।
72 views • 2025-03-14
Richa Gupta
No smoking day 2025 : सिगरेट की लत छोड़ने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
आजकल बड़ी संख्या में लोग सिगरेट पीने की लत का शिकार हैं। ये ऐसी खतरनाक आदत है जो इंसान को धीरे-धीरे अंदर से खोखला कर देती है।
179 views • 2025-03-13
...