आंखों से जानें जिंदगी से जुड़े राज, इस बारे में क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र
अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा, यदि आपको किसी व्यक्ति के दिल की बात जाननी है तो उसकी आंखों में बस एक बार देख लें। दरअसल मनुष्य की आंखें उसके दिल का दर्पण होती हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार दिल के सारे राज खोलती है आंखे। किसी की आंखों को देखकर आप उनकी सोच और उनके व्यक्तित्व का आसानी से पता लगा सकते हैं।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 04 फरवरी 2025
152
0
...

अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा, यदि आपको किसी व्यक्ति के दिल की बात जाननी है तो उसकी आंखों में बस एक बार देख लें। दरअसल मनुष्य की आंखें उसके दिल का दर्पण होती हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार दिल के सारे राज खोलती है आंखे। किसी की आंखों को देखकर आप उनकी सोच और उनके व्यक्तित्व का आसानी से पता लगा सकते हैं। आंखों का न सिर्फ आकार बल्कि उसके रंग से भी व्यक्ति के चारित्रिक गुण का पता चलता है। वैसे भी आंखें दिल की जुबान होती हैं आपकी आंखें कई बार आपके बारे में बहुत कुछ बयान कर देती हैं। क्या आपको पता है कि किसी की आंखों का रंग उसके व्यक्तित्व के बारे में भी बहुत कुछ कह देता है। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक आंखों के रंग और भौहों के आकार-प्रकार से दूसरे व्यक्ति का मिजाज जान सकते हैं, बस आपको उन्हें पढ़ना और समझना आना चाहिए।

काली आंखें वाले लोग

ऐसे लोगों का आत्मविश्वास बहुत प्रबल होता है, ये लोग कभी किसी को धोखा नहीं देते। ऐसे लोग एक अलग ही शख्सियत के मालिक होते है। इनके हर कार्य में विश्वास झलकता है और अपने जिम्मेदारी को बखूबी निभाते है। ये अपनी मेहनत से ऊंचे मुकाम पर पहुंचते हैं। ये लोग वर्तमान में जीते हैं और कोई भी फैसला बहुत सोच विचार कर लेते हैं। ऐसे लोग अपनी जिम्मेदारियों के प्रति बहुत ईमानदार होते हैं। साथ ही काली आंखों वाले लोग अपने जीवनसाथी के प्रति बहुत केयरिंग होते हैं।

भूरी आंखों वाले लोग

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार भूरी आंखों वाले अपनी मर्जी से जीवन जीना पसंद करते है। इन्हें किसी की दखलअंदाजी पसंद नहीं आती। लेकिन ये बहुत उदारवादी होते है। ये लोग बहुत जल्दी लोगों में घुल-मिल जाते है इनमें हरदम कुछ नया करने का जज्बा रहता है, रचनात्मकता इनका प्रमुख गुण होता है। ऐसे लोग बहुत आकर्षक होते है, लेकिन विश्वास और प्यार के मामले में इन पर पूरा भरोसा नहीं किया जा सकता है। ऐसे लोग मजाकिया किस्म के होते है, लेकिन रिस्क लेने में कभी पीछे नहीं रहते। ये लोग हर परिस्थिति में खुश रहना जानते हैं। साथ ही ये लोग स्पष्टवादी भी होते हैं। हालांकि इन लोगों को गुस्सा बहुत जल्दी भी आ जाता है।

हरी आंखों वाले लोग

जिन लोगों की आंखें हरापन लिए होती है, उनमें बहुत गहराई होती है। ये हमेशा फिट और तरोताजा दिखाई देंगे। ऐसे लोग जल्दी से अपने मन की बात नहीं बताते। दिखने में सुंदर और आकर्षक होते है, लेकिन मन में ईर्ष्या की भावना होती है। कोई भी नए काम करने से इन्हें परहेज नहीं होता। बुद्धिमानी से निर्णय लेने की क्षमता होती है।

कंजी आंखों वाले लोग

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों की आंखें कंजी या हल्के पीले रंग की होती हैं वह लोग मौजमस्ती और रोमांच पसंद करते हैं। ऐसे लोग समय के साथ चलना और परिस्थितयों के साथ ढलना जानते हैं। वैसे तो ऐसे लोग साहसी होते हैं, लेकिन एक ही तरह की ज़िंदगी से जल्दी ऊब जाते हैं। साथ ही ये लोग अपने राज छुपाकर रखते हैं। लेकिन ये बातचीत करने में माहिर होते हैं और ये पहली मुलाकात में सामने वाले को अपना दीवाना बना लेते हैं।

नीली आंखों वाले लोग

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार नीली आंखों वाले जीवन में स्थिरता की चाहत रखते है। ऐसे लोग दूसरों की मदद करने में हमेशा आगे रहते है। इन्हें शांत जीवन जीना पसंद होता है ।अपने से ज्यादा दूसरों की खुशी में खुश रहते है। इसके लिए कभी-कभी अपना नुकसान भी कर लेते है। ये लम्बे चलने वाले संबंधों में यकीन रखते है।

ग्रे आंखों वाले लोग

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ग्रे रंग की आंखों वाले लोग सशक्त और विनम्र स्वभाव के होते हैं। यह अधिकतर भावनात्मक होते हैं और इसलिए अपने प्रेम या किसी रिश्ते के प्रति बेहद गंभीर रहते हैं। उनके अंदर नेतृत्व क्षमता भी होती है। अपनी विश्लेषणात्मक सोच और तार्किक बुद्धि से वे किसी भी परिस्थिति में त्वरित निर्णय ले लेते हैं।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Trending

See all →
Sanjay Purohit
सुहागरात मनाने बेडरूम में गया दूल्हा, वार्निंग सुन बिस्तर पर ही लगा कांपने
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक दुल्हन ने सुहागरात पर दूल्हे के साथ कुछ ऐसा किया कि उसे भी राजा रघुवंशी मर्डर केस याद आ गया। सुहागरात में दुल्हन ने अपने दूल्हे को चाकू दिखाकर धमकी दी कि अगर उसने उसे छुआ तो उसके शरीर के 35 टुकड़े मिलेंगे।
53 views • 2025-06-25
Sanjay Purohit
प्रशासन से नहीं बनी बात तो महिलाओं ने हनुमान जी को सौंपा ज्ञापन
बड़वानी के छोटा जुलवानिया के ग्रामीणों ने अवैध शराब बिक्री से परेशान होकर हनुमान जी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कलेक्टर से मामले की शिकायत की। महिलाओं ने बताया कि शराब के कारण गांव में हिंसा बढ़ रही है और युवा नशे की लत में पड़ रहे हैं।
95 views • 2025-06-25
Sanjay Purohit
युवा पीढ़ी और सेक्स के प्रति टूटती वर्जनाएं – बदलती सोच के उजाले और अंधेरे
भारत जैसे पारंपरिक समाज में सेक्स को लेकर सदियों से मौन और वर्जनाओं की एक मोटी दीवार खड़ी रही है। लेकिन वर्तमान की युवा पीढ़ी इस दीवार को तोड़ती नजर आ रही है। वह अब इन विषयों पर न केवल सोच रही है, बल्कि खुलकर बोल भी रही है। शिक्षा, तकनीक, सोशल मीडिया और वैश्वीकरण के प्रभाव ने युवाओं की सोच को बदला है। वे अब सेक्स को अपराध या शर्म का विषय नहीं, बल्कि जैविक, भावनात्मक और व्यक्तिगत अधिकार के रूप में देखने लगे हैं।
208 views • 2025-06-22
payal trivedi
Baba Vanga: कौन थीं बाबा वेंगा? जिनकी रहस्यमयी भविष्यवाणियां हो रही सच
इतिहास में कई ऐसे रहस्यमयी लोग हुए हैं जिन्होंने अपने असाधारण दावों और भविष्यवाणियों से पूरी दुनिया का ध्यान खींचा। इन्हीं में से एक नाम है बुल्गारिया की बाबा वेंगा का।
144 views • 2025-06-22
Sanjay Purohit
रिलायंस इंडस्ट्रीज के वाइस प्रेसिडेंट ने 75 करोड़ की सैलरी छोड़ अपनाया सन्यासी जीवन
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के करीबी सहयोगी प्रकाश शाह ने साधु जीवन अपना लिया है। सांसारिक जीवन से संन्यास लेने के लिए उन्होंने 75 करोड़ रुपये की सैलरी वाली नौकरी छोड़ दी। वे रिलायंस इंडस्ट्रीज में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर थे। प्रकाश शाह को मुकेश अंबानी का राइट हैंड माना जाता था।
359 views • 2025-06-22
payal trivedi
कल होगा 2025 का सबसे लंबा दिन - 13 घंटे का दिन, 11 घंटे की रात
आषाढ़ कृष्ण एकादशी अर्थात् शनिवार का दिन बेहद खास होगा - ज्योतिषीय, धार्मिक और खगोलीय दृष्टि से। ग्रहों के अधिपति सूर्यदेव उत्तरायण से दक्षिणायन मार्ग की ओर अग्रसर होंगे।
191 views • 2025-06-20
Sanjay Purohit
ससुर ने अपनी होने वाली बहू से भागकर किया निकाह, सदमे में पूरा परिवार
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के बांसनगली गांव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के शकील नामक व्यक्ति ने नाबालिग बेटे का रिश्ता तय करने के बाद उसी लड़की से खुद शादी कर ली, जिससे पूरे परिवार में हड़कंप मचा हुआ है।
140 views • 2025-06-20
Sanjay Purohit
भारतीय समाज में रत्नों का महत्व
भारतीय संस्कृति में रत्नों का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रहा है। प्राचीन काल से ही रत्नों को न केवल सौंदर्यवर्धक वस्तु के रूप में देखा गया है, बल्कि उन्हें आध्यात्मिक, चिकित्सीय और ज्योतिषीय दृष्टिकोण से भी बेहद प्रभावशाली माना गया है। विभिन्न धर्मग्रंथों, पुराणों और आयुर्वेदिक ग्रंथों में रत्नों की महत्ता का वर्णन मिलता है।
131 views • 2025-06-20
Sanjay Purohit
भारतीय समाज में युवाओं का विवाह से मोहभंग: परिवार और समाज के लिए एक गंभीर चुनौती
भारतीय संस्कृति में विवाह केवल दो व्यक्तियों का ही नहीं, दो परिवारों का भी पवित्र बंधन माना जाता रहा है। यह सामाजिक, धार्मिक और नैतिक मूल्यों की नींव पर आधारित एक संस्था है। किंतु हाल के वर्षों में देखा जा रहा है कि भारत में अनेक युवा विवाह के प्रति उदासीन होते जा रहे हैं। वे या तो विवाह में देरी कर रहे हैं, विवाह से पूरी तरह दूर रह रहे हैं, या विवाह को एक ऐच्छिक संस्था मान रहे हैं।
150 views • 2025-06-20
Durgesh Vishwakarma
सुनार ने मात्र 20 रुपए में दे दिया मंगलसूत्र
हाल ही में 93 साल का एक बुजुर्ग अपनी पत्नी के लिए मंगलसूत्र खरीदने एक ज्वेलरी की दुकान पर पहुंचा. पारंपरिक सफेद धोती-कुर्ता और टोपी पहने बुजुर्ग अपनी पत्नी का बड़े प्यार से हाथ थामकर ज्वेलरी की दुकान में दाखिल हुआ।
83 views • 2025-06-20
...

Spiritual

See all →
Richa Gupta
सावन के पहले सोमवार पर भद्रा की छाया, जानें शिव पूजा का शुभ मुहूर्त
2025 के सावन के पहले सोमवार को भद्रा काल का असर रहेगा। जानें किस समय शिव पूजा करना शुभ रहेगा, क्या है भद्रा तिथि और क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। पढ़ें पूरी जानकारी।
50 views • 14 hours ago
Sanjay Purohit
श्रावण मास में सोमवार का महत्व
श्रावण मास हिन्दू पंचांग का अत्यंत पुण्यदायक एवं शक्तिशाली मास है। यह वर्षा ऋतु के मध्य आता है जब प्रकृति स्वयं शुद्धिकरण की प्रक्रिया में लीन होती है। इस माह में आने वाले सोमवारों का विशेष महत्व है, जो भगवान शिव को समर्पित हैं।
46 views • 15 hours ago
Sanjay Purohit
गुरु पूर्णिमा 2025: आत्मबोध की ओर प्रकाश का पथ
गुरु पूर्णिमा केवल एक तिथि नहीं, बल्कि यह आत्मा के गूढ़ अंधकार से निकलकर ज्ञान के आलोक की ओर यात्रा का प्रतीक है। यह पर्व हर उस व्यक्ति को समर्पित है, जो हमारे जीवन में 'गुरु' रूप में प्रकाश देता है। 2025 में गुरु पूर्णिमा 10 जुलाई (गुरुवार) को मनाई जाएगी, जो विशेष रूप से गुरु-शिष्य परंपरा और आत्मिक उन्नति का स्मरण कराती है।
46 views • 16 hours ago
Sanjay Purohit
मनःक्रांति: सोच बदलिए, जीवन स्वयं बदल जाएगा
मनुष्य के भीतर छुपी मनःशक्ति एक ऐसा अमूल्य खजाना है, जिसे समझ पाना और सही दिशा में उपयोग कर पाना जीवन को पूर्णतः रूपांतरित कर सकता है। यह शक्ति न केवल हमारी सोच और व्यवहार को प्रभावित करती है, बल्कि हमारे भाग्य, स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक प्रगति का भी आधार बन सकती है।
61 views • 2025-06-28
Richa Gupta
मौसी के घर रवाना हुए जगन्नाथ जी: रथ यात्रा 2025 में गूंजे जयकारे, जानिए कौन-कौन सी होंगी दिव्य रस्में
जगन्नाथ रथ यात्रा, भारत के सबसे भव्य और प्राचीन धार्मिक उत्सवों में से एक है, जो उड़ीसा के पुरी में प्रतिवर्ष आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को आयोजित की जाती है।
103 views • 2025-06-27
Richa Gupta
आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है खास, नगर भ्रमण पर निकलते हैं भगवान जगन्नाथ
आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर भगवान जगन्नाथ रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण करते हैं। जानिए रथ यात्रा का महत्व और धार्मिक परंपरा।
92 views • 2025-06-26
Sanjay Purohit
नारायणी नमोस्तुते: शक्ति, समाज और चेतना का आंतरिक संगम
"नारायणी नमोस्तुते" — यह उद्घोष न केवल श्रद्धा का प्रकटन है, बल्कि यह चेतना की एक चिंगारी, सांस्कृतिक चेतावनी और मनोवैज्ञानिक संतुलन का मार्गदर्शन भी है। यह कोई साधारण स्तुति नहीं, बल्कि उस दिव्यता का स्मरण है, जो सृजन, संरक्षण और संहार — तीनों शक्तियों को समाहित करती है।
17 views • 2025-06-26
Sanjay Purohit
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि: शक्ति, तंत्र और मौन साधना का महापर्व
जब आषाढ़ मास की अमावस्या का अंधकार धरती पर उतरता है, और वर्षा की पहली बूंदें वायुमंडल को तपश्चरण की गंध से भर देती हैं — तभी प्रकृति के गर्भ में एक रहस्यमयी पर्व जन्म लेता है: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि। यह पर्व उतना ही रहस्यमय है जितना कि उसका नाम। यह वह क्षण होता है जब देवी दुर्गा की शक्तियाँ अपने गुप्त रूपों में प्रकट होती हैं — तांत्रिक ऊर्जा के उस सूक्ष्म लोक से, जिसे केवल साधना की दीप्ति में देखा जा सकता है।
31 views • 2025-06-25
Sanjay Purohit
मन: बंधन से मुक्ति की यात्रा
आध्यात्मिक दृष्टि से मन वह माध्यम है, जिसके द्वारा आत्मा संसार से संबंध स्थापित करती है। यह न तो पूर्णतः शरीर है, न ही पूर्णतः आत्मा—बल्कि इन दोनों के बीच की एक सूक्ष्म सत्ता है। मन ही वह उपकरण है जो आत्मा को संसारिक अनुभव देता है। जब मन शांत और शुद्ध होता है, तब आत्मा अपनी दिव्यता को प्रकट कर सकती है।
227 views • 2025-06-23
Sanjay Purohit
चार धाम यात्रा करने से लोगों को क्या फल मिलता है ?
हिंदू धर्म में चार धाम यात्रा अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण मानी जाती है. यह सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि एक गहरा आध्यात्मिक अनुभव है जो भक्तों के जीवन में बदलाव लाता है. भारत में मुख्य रूप से दो प्रकार की चार धाम यात्राएं प्रचलित हैं, और दोनों का ही अपना अलग महत्व है.
225 views • 2025-06-23
...