अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर दुनियाभर में शोक की लहर, वैश्विक नेताओं ने जताया दुख
अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई171 के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर से दुनियाभर में शोक की लहर दौड़ गई है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 13 जून 2025
114
0
...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई171 के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर से दुनियाभर में शोक की लहर दौड़ गई है। विमान में 240 से अधिक यात्री सवार थे। यह हादसा शहर के मेघानीनगर इलाके के पास हुआ। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने इस दुर्घटना को “विनाशकारी दृश्य” बताते हुए गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर बेहद दुखद है। इस विमान में कई ब्रिटिश नागरिक सवार थे। मैं लगातार स्थिति की जानकारी ले रहा हूं। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिजनों के साथ हैं।”


विमान में कम से कम 169 भारतीय और 53 ब्रिटिश नागरिक सवार थे


विमान में कम से कम 169 भारतीय और 53 ब्रिटिश नागरिक सवार थे और यह लंदन के गैटविक हवाई अड्डे की ओर जा रहा था। ब्रिटेन के रक्षा मंत्री डेविड लैमी ने भी हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, “अहमदाबाद में हुए इस भीषण विमान हादसे की खबर से बेहद दुखी हूं। सभी प्रभावित लोगों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। यूके सरकार स्थानीय भारतीय अधिकारियों के साथ मिलकर तथ्य जुटाने और सहायता पहुंचाने में जुटी है।”


भारत सरकार के साथ मिलकर ब्रिटिश परिवारों को मदद पहुंचाएं


ब्रिटिश कंज़र्वेटिव पार्टी की सांसद प्रीति पटेल ने यूके सरकार से अपील की कि वह भारत सरकार के साथ मिलकर ब्रिटिश परिवारों को मदद पहुंचाए। उन्होंने कहा, “अहमदाबाद में हुए विमान हादसे से प्रभावित सभी लोगों के लिए मेरी प्रार्थनाएं हैं। यह हादसा उन परिवारों के लिए अत्यंत चिंता का विषय है, जिनके प्रियजन विमान में सवार थे। सरकार को तत्काल भारतीय अधिकारियों के साथ मिलकर ब्रिटिश नागरिकों की मदद करनी चाहिए।”


वोलोदिमिर जेलेंस्की ने भी इस दुखद हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की


यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने भी इस दुखद हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, “भारत में हुए यात्री विमान हादसे की भयावह खबर मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की जनता के प्रति मेरी गहरी संवेदना। हम भारत, यूके, पुर्तगाल और कनाडा के पीड़ितों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलिपोव ने भी हादसे को “भीषण त्रासदी” बताया और कहा, “अहमदाबाद से दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। पीड़ितों के परिजनों, भारत की जनता और सरकार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।”


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Ramakant Shukla
अमित शाह ने बताया अपना रिटायरमेंट प्लान, वेद-उपनिषद और प्राकृतिक खेती पर रहेगा पूरा ध्यान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार (09 जुलाई, 2025) को अपने भविष्य की योजनाओं का खुलासा करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन से रिटायरमेंट के बाद वह वेदों, उपनिषदों और प्राकृतिक खेती को पूरी तरह समर्पित करना चाहते हैं। यह बात उन्होंने गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान की सहकारी समितियों से जुड़ी महिलाओं के साथ 'सहकार-संवाद' कार्यक्रम के दौरान कही।
16 views • 2 hours ago
Richa Gupta
पीएम मोदी ने वडोदरा पुल हादसे पर जताया शोक, मृतकों को मिलेगा 2 लाख मुआवजा
वडोदरा के ब्रिज हादसे में प्रधानमंत्री मोदी ने गहरा शोक जताया, मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायल यात्रियों को ₹50,000 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
46 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
महिसागर पुल हादसे पर PM मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिवारों को 2 लाख की आर्थिक मदद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा जिले में महिसागर नदी पर बने पुल के ढहने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दुखद हादसे में 9 लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हुए हैं। पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है, साथ ही घायलों को भी राहत राशि देने की बात कही है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।
62 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
राजस्थान के चूरू में वायुसेना का जगुआर फाइटर प्लेन क्रैश, मलबे से मिले दो शव
राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ क्षेत्र स्थित भानुदा गांव में बुधवार को भारतीय वायुसेना का एक जगुआर फाइटर प्लेन हादसे का शिकार हो गया। घटना स्थल से दो लोगों के शव बरामद किए गए हैं। हादसे के बाद प्रशासन और पुलिस की टीमें तुरंत मौके के लिए रवाना हो गईं।
62 views • 5 hours ago
Richa Gupta
छह दिन में 1.11 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
इस वर्ष अमरनाथ यात्रा के पहले छह दिनों में 1.11 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। वहीं आज बुधवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से 7,579 श्रद्धालुओं का नया जत्था कश्मीर की ओर रवाना हुआ।
60 views • 6 hours ago
Sanjay Purohit
ट्रंप ने अब भारत को दी 500 प्रतिशत टैक्स की धमकी
अमेरिका के राष्ट्रापति डोनाल्ड। ट्रंप यूक्रेन युद्ध बंद नहीं करा पाए तो अब भारत और चीन को रूस के साथ रिश्तों को लेकर धमकाने लगे हैं। ट्रंप ने कहा है कि वह 500 प्रतिशत टैक्स लगाने पर पूरी गंभीरता से विचार कर रहे हैं।
66 views • 6 hours ago
Sanjay Purohit
दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट से टकराया पक्षी, इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई
पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट (6E 5009) बुधवार सुबह उड़ान भरने के कुछ ही देर में एक पक्षी से टकरा गई। फ्लाइट में सवार 169 यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। विमान की जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
18 views • 6 hours ago
Sanjay Purohit
भारत की K-6 हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल से पाकिस्तान के साथ अब चीन की भी उड़ेगी नींद
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत अपनी सैन्य शक्ति बढ़ाने पर ध्यान दे रहा है। पाकिस्तान और चीन की चुनौतियों का सामना करने के लिए स्वदेशी रक्षा उपकरणों पर जोर है। इस बीच, भारत की के-6 हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल चर्चा में है। इसकी गति लगभग 9200 किमी/घंटा है।
53 views • 7 hours ago
Sanjay Purohit
आज धरती बनेगी अनोखी घटना की गवाह, 24 घंटे से कम का होगा दिन, पृथ्वी के घूमने की तेज रफ्तार बनी वजह
9 जुलाई पृथ्वी के इतिहास का सबसे छोटा दिन हो सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है इस अनोखी घटना की वजह पृथ्वी की अपनी धुरी पर घूमने की रफ्तार पहले से ज्यादा हो जाना है। वैज्ञानिकों ने बुधवार के अलावा 22 जुलाई और 5 अगस्त के दिन भी सामान्य से 1.3-1.51 मिलीसेकंड छोटे होने की संभावना जताई है। इन दिनों में चंद्रमा पृथ्वी के भूमध्य रेखा से सबसे दूर होगा।
68 views • 7 hours ago
Sanjay Purohit
14 महीने में ही कंगना का राजनीति से मोहभंग? बीजेपी सांसद ने कह दी मन की बात
अभिनेत्री से नेता बनीं कंगना रनौत हाल ही में हिमाचल प्रदेश में अपने संसदीय क्षेत्र मंडी दौरे को लेकर चर्चा में हैं। हिमाचल में बादल फटने, भारी बारिश के कारण राज्य में आपदा की स्थिति बन गई है। इस बीच कंगना ने अत्मन इन रवि (AiR) पॉडकास्ट में अपने राजनीतिक अनुभवों पर खुल कर बात की।
58 views • 7 hours ago
...