


पूर्वी मध्यप्रदेश के जिलों में झमाझम बारिश की वजह बनी मौसमी प्रणालियां कुछ कमजोर हो रही हैं। शनिवार को इसके चलते जबलपुर में पूरे दिन बारिश नहीं हुई। चटक धूप खिली, जिसके चलते तापमान ने उछाल मारी। उमस से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग के अनुसार, 20-24 जुलाई तक जबलपुर जिले में मौसम ऐसा ही रहेगा।
मौसमी प्रणालियां कमजोर हुईं, आठ डिग्री उछल गया पारा
25-31 जुलाई तक सामान्य वर्षा हो सकती है। शनिवार सुबह से बारिश का सिलसिला थमा रहा। इसके चलते जोरदार उमस महसूस हुई। अधिकतम तापमान पांच डिग्री बढ़कर 34.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। रात का न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से दो डिग्री कम था।
कम होगा प्रणालियों का असर
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून द्रोणिका बीकानेर, सीकर से उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश पर बने कम दाब के क्षेत्र से सीधी, डाल्टनगंज, पुरुलिया, कोंटाई होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश एवं उससे लगे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश पर बने कम दाब के क्षेत्र के शनिवार तक उत्तर-पश्चिमी एमपी से पूर्वी राजस्थान होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़कर धूप खिलेगी, साथ ही कभी कभी बारिश भी होगी। दबाव के क्षेत्र में बदलने के संकेत मिले हैं।एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है।