


भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम (2007) के सदस्य पूर्व सलामी बल्लेबाज रोबिन उथप्पा ने बुधवार को इंटनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। भारत के लिए आखिरी बार 2015 में खेलने वाले 36 वर्षीय उथप्पा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी शेयर की। उथप्पा ने कहा कि, 'अपने देश और अपने राज्य कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान रहा है। मैंने भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला किया है।
उतार-चढ़ाव से भरी यह अद्भुत यात्रा शानदार रही है
उथप्पा ने कहा, 'मुझे पेशेवर क्रिकेट खेलना शुरू किए हुए 20 साल हो गए हैं, और अपने देश और राज्य (कर्नाटक) का प्रतिनिधित्व करना सबसे बड़ा सम्मान रहा है। उतार-चढ़ाव से भरी यह अद्भुत यात्रा शानदार रही है। इसने मुझे एक इंसान के रूप में विकसित होने का मौका दिया। आपको बता दें कि इस घोषणा के साथ उथप्पा अन्य देशों की लीग क्रिकेट में खेलने के योग्य हैं।
ये भी पढे़- सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नोरा फतेही से होगी पूछताछ
2004 अंडर-19 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था
रोबिन उथप्पा ने 2004 अंडर-19 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इसके 2 साल बाद उन्होंने राष्ट्रीय टीम के लिए प्रथम प्रवेश किया। भारत के लिए उन्होंने 46 एकदिवसीय और 13 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 934 और 249 रन बनाए है। उन्होंने इसके साथ ही प्रथम श्रेणी में 9446 और लिस्ट ए में 6534 रन बनाये है। उथप्पा के नाम इंडियन प्रीमियर लीग की दो (2014 और 2021) ट्रॉफी है। वह 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स और 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स टीम के भी सदस्य थे।