दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज: भारतीय टीम घोषित, ऋषभ पंत की वापसी
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम की घोषणा बुधवार को कर दी गई।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 06 नवंबर 2025
383
0
...

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम की घोषणा बुधवार को कर दी गई। 15 सदस्यीय टीम में उपकप्तान ऋषभ पंत की वापसी हुई है। इंजरी की वजह से पंत वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर रहे थे।


ऋषभ पंत इंग्लैंड दौरे पर मैनचेस्टर में खेले गए सीरीज के चौथे टेस्ट में इंजर्ड हो गए थे। इसी वजह से वेस्टइंडीज के खिलाफ भी उन्हें मौका नहीं दिया गया। पंत ने अपनी इंजरी से रिकवर कर लिया है। फिटनेस के साथ ही पंत ने फॉर्म भी हासिल कर ली है। दक्षिण अफ्रीका ए टीम के खिलाफ जारी चार दिवसीय टेस्ट सीरीज में बीसीसीआई ने पंत को कप्तान बनाया है। पहले टेस्ट की दूसरी पारी में 90 रन बनाकर उन्होंने भारत ए की जीत सुनिश्चित की थी। इस प्रदर्शन के बाद उनकी टेस्ट टीम में वापसी तय मानी जा रही थी। पंत के साथ दूसरे विकेट के रूप में ध्रुव जुरेल भी टीम में शामिल हैं।


भारतीय टीम में तेज गेंदबाज आकाश दीप की भी वापसी हुई है। उन्हें वेस्टइंडीज दौरे के लिए नहीं चुना गया था। इसके पीछे उनकी फिटनेस को वजह बताया गया था। आकाश ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम में वापसी की है।


इसके अलावा, देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन, वाशिंगटन सुंदर और नितीश कुमार रेड्डी अपनी जगह बचाए रखने में कामयाब रहे हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का पहला टेस्ट 14 नवंबर से कोलकाता में और दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा।


दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर, उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रित बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाश दीप।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Sports

See all →
Richa Gupta
कबड्डी वर्ल्ड कप: भारतीय महिला टीम की जीत पर पीएम मोदी और गृह मंत्री ने दी बधाई
कबड्डी वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम ने शानदार जीत हासिल की। पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने टीम को बधाई दी और खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।
121 views • 2025-11-25
Richa Gupta
आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026: भारत-पाकिस्तान लीग स्टेज में नहीं भिड़ेंगे
आईसीसी ने अंडर-19 विश्व कप 2026 के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में विश्व कप 15 जनवरी से 6 फरवरी, 2026 तक खेला जाएगा।
145 views • 2025-11-20
Durgesh Vishwakarma
टीम इंडिया में मिडिल ऑर्डर को मजबूती: नीतीश कुमार रेड्डी की हुई वापसी
टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए नीतीश कुमार रेड्डी को शामिल किया। मिडिल ऑर्डर में ताकत और टीम की रणनीति को मजबूती देने की उम्मीद।
103 views • 2025-11-19
Durgesh Vishwakarma
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 : ओमान को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में भारत ए ने ओमान को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। हर्ष दुबे की फिफ्टी और नेहाल वढेरा की साझेदारी से आसान जीत मिली।
134 views • 2025-11-19
Durgesh Vishwakarma
गंभीर को हटाने की कोई ज़रूरत नहीं बल्कि....सौरव गांगुली ने बड़ा बयान
साउथ अफ्रीका से टेस्ट हार के बाद सौरव गांगुली ने कहा कि कोच गौतम गंभीर को हटाने की ज़रूरत नहीं है। टीम को पिचों की एप्रोच और मानसिकता बदलने की जरूरत है।
200 views • 2025-11-19
Richa Gupta
कुमार संगकारा राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच के रूप में टीम में लौटे
आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच के रूप में श्रीलंकाई दिग्गज क्रिकेटर कुमार संगकारा की टीम में वापसी हुई है। इसी के साथ संगकारा क्रिकेट निदेशक के रूप में भी अपनी भूमिका जारी रखेंगे।
161 views • 2025-11-17
Richa Gupta
दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज: भारतीय टीम घोषित, ऋषभ पंत की वापसी
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम की घोषणा बुधवार को कर दी गई।
383 views • 2025-11-06
Richa Gupta
IND vs AUS 4th Match: बढ़त के लिए मैदान में उतरेंगी भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्वींसलैंड में गुरुवार को चौथा टी20 मुकाबला खेला जाना है। फिलहाल तीन मुकाबलों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है।
231 views • 2025-11-06
Richa Gupta
भारत की पहली महिला विश्वकप जीत, पूरे देश में जश्न
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार आईसीसी महिला विश्व कप का खिताब जीत लिया। मुंबई के डी. वाई. पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराया।
246 views • 2025-11-03
Richa Gupta
भारतीय महिला टीम की जीत पर रोहित शर्मा हुए भावुक
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में पहली बार वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को अपने नाम करने में कामयाब रही। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल मुकाबले में जहां डिफेंडिंग चैंपियन को मात दी तो वहीं खिताबी मुकाबले में उनका सामना साउथ अफ्रीका की महिला टीम के खिलाफ था।
221 views • 2025-11-03
...