IND vs AUS 4th Match: बढ़त के लिए मैदान में उतरेंगी भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्वींसलैंड में गुरुवार को चौथा टी20 मुकाबला खेला जाना है। फिलहाल तीन मुकाबलों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 06 नवंबर 2025
231
0
...

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्वींसलैंड में गुरुवार को चौथा टी20 मुकाबला खेला जाना है। फिलहाल तीन मुकाबलों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। ऐसे में दोनों टीमें इस मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरेंगी। दोनों देशों के बीच सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे मैच को 4 विकेट से जीतकर बढ़त हासिल की। सीरीज का तीसरा मैच भारत ने 5 विकेट से अपने नाम करते हुए सीरीज में बराबरी कर ली।ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड सीरीज का चौथा मैच नहीं खेलेंगे। उनके अलावा, सीन एबॉट भी अगले मुकाबले से बाहर हैं।


दूसरी ओर, कुलदीप यादव को वापस भारत भेज दिया गया है। माना जा रहा है कि वह साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ भारत-ए की ओर से खेल सकते हैं, ताकि टेस्ट सीरीज की तैयारी में जुट सकें।इस मैदान पर दो इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। यह पिच बल्लेबाजी के अनुकूल नजर आती है। यहां अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।


इस मुकाबले में सलामी बल्लेबाजों से उम्मीद


इस मुकाबले में भारत को सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव से बल्लेबाजी में उम्मीदें होंगी, जबकि गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह विपक्षी टीम को परेशान कर सकते हैं।दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलियाई खेमे को मिचेल मार्श और टिम डेविड से बल्लेबाजी में उम्मीदें होंगी। वहीं, गेंदबाजी में नाथन एलिस और बेन ड्वारशुइस मेहमान टीम के बल्लेबाजों को परेशान करते नजर आ सकते हैं।


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 इतिहास


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 इतिहास में अब तक कुल 35 टी20 मैच खेले गए हैं। 21 मैच टीम इंडिया के नाम रहे, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 12 मुकाबले अपने नाम किए। 2 मैच बेनतीजा रहे।


भारत टीम:


अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, नीतीश रेड्डी, हर्षित राणा।


ऑस्ट्रेलिया टीम:


मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, जेवियर बार्टलेट, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, मैथ्यू कुह्नमैन, जोश फिलिप, तनवीर संघा और महली बियर्डमैन।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Sports

See all →
Richa Gupta
कबड्डी वर्ल्ड कप: भारतीय महिला टीम की जीत पर पीएम मोदी और गृह मंत्री ने दी बधाई
कबड्डी वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम ने शानदार जीत हासिल की। पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने टीम को बधाई दी और खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।
121 views • 2025-11-25
Richa Gupta
आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026: भारत-पाकिस्तान लीग स्टेज में नहीं भिड़ेंगे
आईसीसी ने अंडर-19 विश्व कप 2026 के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में विश्व कप 15 जनवरी से 6 फरवरी, 2026 तक खेला जाएगा।
146 views • 2025-11-20
Durgesh Vishwakarma
टीम इंडिया में मिडिल ऑर्डर को मजबूती: नीतीश कुमार रेड्डी की हुई वापसी
टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए नीतीश कुमार रेड्डी को शामिल किया। मिडिल ऑर्डर में ताकत और टीम की रणनीति को मजबूती देने की उम्मीद।
104 views • 2025-11-19
Durgesh Vishwakarma
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 : ओमान को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में भारत ए ने ओमान को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। हर्ष दुबे की फिफ्टी और नेहाल वढेरा की साझेदारी से आसान जीत मिली।
135 views • 2025-11-19
Durgesh Vishwakarma
गंभीर को हटाने की कोई ज़रूरत नहीं बल्कि....सौरव गांगुली ने बड़ा बयान
साउथ अफ्रीका से टेस्ट हार के बाद सौरव गांगुली ने कहा कि कोच गौतम गंभीर को हटाने की ज़रूरत नहीं है। टीम को पिचों की एप्रोच और मानसिकता बदलने की जरूरत है।
202 views • 2025-11-19
Richa Gupta
कुमार संगकारा राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच के रूप में टीम में लौटे
आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच के रूप में श्रीलंकाई दिग्गज क्रिकेटर कुमार संगकारा की टीम में वापसी हुई है। इसी के साथ संगकारा क्रिकेट निदेशक के रूप में भी अपनी भूमिका जारी रखेंगे।
162 views • 2025-11-17
Richa Gupta
दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज: भारतीय टीम घोषित, ऋषभ पंत की वापसी
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम की घोषणा बुधवार को कर दी गई।
384 views • 2025-11-06
Richa Gupta
IND vs AUS 4th Match: बढ़त के लिए मैदान में उतरेंगी भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्वींसलैंड में गुरुवार को चौथा टी20 मुकाबला खेला जाना है। फिलहाल तीन मुकाबलों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है।
231 views • 2025-11-06
Richa Gupta
भारत की पहली महिला विश्वकप जीत, पूरे देश में जश्न
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार आईसीसी महिला विश्व कप का खिताब जीत लिया। मुंबई के डी. वाई. पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराया।
246 views • 2025-11-03
Richa Gupta
भारतीय महिला टीम की जीत पर रोहित शर्मा हुए भावुक
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में पहली बार वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को अपने नाम करने में कामयाब रही। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल मुकाबले में जहां डिफेंडिंग चैंपियन को मात दी तो वहीं खिताबी मुकाबले में उनका सामना साउथ अफ्रीका की महिला टीम के खिलाफ था।
221 views • 2025-11-03
...