कुमार संगकारा राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच के रूप में टीम में लौटे
आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच के रूप में श्रीलंकाई दिग्गज क्रिकेटर कुमार संगकारा की टीम में वापसी हुई है। इसी के साथ संगकारा क्रिकेट निदेशक के रूप में भी अपनी भूमिका जारी रखेंगे।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 17 नवंबर 2025
161
0
...

आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच के रूप में श्रीलंकाई दिग्गज क्रिकेटर कुमार संगकारा की टीम में वापसी हुई है। इसी के साथ संगकारा क्रिकेट निदेशक के रूप में भी अपनी भूमिका जारी रखेंगे। इस बीच फ्रेंचाइजी ने विक्रम राठौर को मुख्य सहायक कोच के पद पर पदोन्नत किया है, जबकि शेन बॉन्ड गेंदबाजी कोच बने रहेंगे। इनके अलावा, ट्रेवर पेनी सहायक कोच और सिड लाहिड़ी प्रदर्शन कोच के रूप में वापसी करेंगे।


संगकारा की नियुक्ति को लेकर फ्रेंचाइजी के मुख्य मालिक मनोज बडाले ने कहा, “जब हमने विचार किया कि इस समय टीम को क्या चाहिए, तो हमें लगा कि टीम के साथ उनकी सहजता, उनका नेतृत्व और रॉयल्स के कल्चर की उनकी गहरी समझ निरंतरता और स्थिरता का सही संतुलन लाएगी।”


उन्होंने कहा, “एक लीडर के रूप में हमें कुमार (संगकारा) पर हमेशा पूरा भरोसा रहा है। उनकी स्पष्टता, धैर्य और क्रिकेट की समझ टीम को अगले चरण में ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।” कुमार संगकारा इससे पहले साल 2021 से 2024 के बीच टीम के हेड कोच के रूप में कार्यरत थे। उनके मार्गदर्शन में राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2022 का फाइनल खेलने के बाद आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में जगह बनाई थी। इसके बाद आईपीएल 2025 में राहुल द्रविड़ ने यह पद संभाला, लेकिन एक ही सीजन के बाद ही द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच पद से इस्तीफा दे दिया।


आईपीएल 2025 में राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। यह टीम 14 में से सिर्फ 4 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में नौवें पायदान पर रही। राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल इतिहास में अब तक सिर्फ एक बार खिताब अपने नाम किया है। इस टीम ने साल 2008 में आईपीएल इतिहास का पहला सीजन जीता था, जिसके बाद साल 2022 के फाइनल में पहुंचकर उसे गुजरात टाइटंस के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Sports

See all →
Richa Gupta
कबड्डी वर्ल्ड कप: भारतीय महिला टीम की जीत पर पीएम मोदी और गृह मंत्री ने दी बधाई
कबड्डी वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम ने शानदार जीत हासिल की। पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने टीम को बधाई दी और खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।
121 views • 2025-11-25
Richa Gupta
आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026: भारत-पाकिस्तान लीग स्टेज में नहीं भिड़ेंगे
आईसीसी ने अंडर-19 विश्व कप 2026 के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में विश्व कप 15 जनवरी से 6 फरवरी, 2026 तक खेला जाएगा।
145 views • 2025-11-20
Durgesh Vishwakarma
टीम इंडिया में मिडिल ऑर्डर को मजबूती: नीतीश कुमार रेड्डी की हुई वापसी
टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए नीतीश कुमार रेड्डी को शामिल किया। मिडिल ऑर्डर में ताकत और टीम की रणनीति को मजबूती देने की उम्मीद।
103 views • 2025-11-19
Durgesh Vishwakarma
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 : ओमान को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में भारत ए ने ओमान को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। हर्ष दुबे की फिफ्टी और नेहाल वढेरा की साझेदारी से आसान जीत मिली।
134 views • 2025-11-19
Durgesh Vishwakarma
गंभीर को हटाने की कोई ज़रूरत नहीं बल्कि....सौरव गांगुली ने बड़ा बयान
साउथ अफ्रीका से टेस्ट हार के बाद सौरव गांगुली ने कहा कि कोच गौतम गंभीर को हटाने की ज़रूरत नहीं है। टीम को पिचों की एप्रोच और मानसिकता बदलने की जरूरत है।
200 views • 2025-11-19
Richa Gupta
कुमार संगकारा राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच के रूप में टीम में लौटे
आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच के रूप में श्रीलंकाई दिग्गज क्रिकेटर कुमार संगकारा की टीम में वापसी हुई है। इसी के साथ संगकारा क्रिकेट निदेशक के रूप में भी अपनी भूमिका जारी रखेंगे।
161 views • 2025-11-17
Richa Gupta
दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज: भारतीय टीम घोषित, ऋषभ पंत की वापसी
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम की घोषणा बुधवार को कर दी गई।
384 views • 2025-11-06
Richa Gupta
IND vs AUS 4th Match: बढ़त के लिए मैदान में उतरेंगी भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्वींसलैंड में गुरुवार को चौथा टी20 मुकाबला खेला जाना है। फिलहाल तीन मुकाबलों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है।
231 views • 2025-11-06
Richa Gupta
भारत की पहली महिला विश्वकप जीत, पूरे देश में जश्न
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार आईसीसी महिला विश्व कप का खिताब जीत लिया। मुंबई के डी. वाई. पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराया।
246 views • 2025-11-03
Richa Gupta
भारतीय महिला टीम की जीत पर रोहित शर्मा हुए भावुक
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में पहली बार वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को अपने नाम करने में कामयाब रही। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल मुकाबले में जहां डिफेंडिंग चैंपियन को मात दी तो वहीं खिताबी मुकाबले में उनका सामना साउथ अफ्रीका की महिला टीम के खिलाफ था।
221 views • 2025-11-03
...