गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की राजनीति पर दिग्विजय सिंह ने ये क्या कह दिया
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर राज्य के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा पर हमला बोला हैं।


Durgesh Vishwakarma
Created AT: 20 जुलाई 2023
5284
0

एमपी कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर राज्य के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा पर हमला बोला हैं। राज्यसभा सांसद ने आगे नरोत्तम मिश्रा पर आरोप लगाते हुए कहा कि, जब नरोत्तम मिश्रा राजनीति में आए थे तब क्या थे और अब क्या है? मिश्रा के पास पैसे और आमदनी का ग्राफ एकदम से बढ़ा हैं। उन्होंने आगे कहा कि, बीजेपी के शासन में दलाल, ठेकेदार और अधिकारी-कर्मचारी सब आम आदमी को लूटकर मालममाल हुए हैं।
दिग्विजय ने प्रियंका गांधी के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया
वहीं पार्टी के कार्यकर्ताओं से बैठक करने के बाद दिग्विजय ने प्रियंका गांधी के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। प्रियंका गांधी वाड्रा के ग्वालियर दौरे की तैयारियों का जायजा लेते हुए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश के प्रभारी जेपी अग्रवाल, कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव शिव भाटिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत, प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पीयूष बबेले के साथ कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित हैं - केके मिश्रा
कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, सीधी में आदिवासी व्यक्ति के मुंह पर पेशाब करने की घटना हो या पटवारी परीक्षा घोटाला। इनमें शिक्षा माफिया, दलाल, राजनेता, नौकरशाह और सरकार में बैठे लोगों का गठजोड़ है। उन्होंने आगे कहा कि, आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिलेगा। कांग्रेस की सरकार आने पर प्रदेश का कायाकल्प किया जाएगा। केके मिश्रा ने कहा कि, प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित हैं। दुष्कर्म की वारदात लगातार बढ़ रही हैं।ये भी पढ़ें
Reserve Bank Of India ने रद्द किया इस बैंक का लाइसेंस, सिर्फ 50 हजार रुपये ही निकाल पाएंगे ग्राहक