सांसद अनुराग ठाकुर ने हिमाचल में अवैध खनन और टिंबर माफिया पर उठाए सवाल
पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने लोकसभा में हिमाचल प्रदेश में बढ़ते तटीय क्षरण, बाढ़ और अवैध खनन को लेकर गंभीर चिंता जताई है।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 2 hours ago
64
0
...

पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने लोकसभा में हिमाचल प्रदेश में बढ़ते तटीय क्षरण, बाढ़ और अवैध खनन को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के साथ मानव-जनित अवैध खनन और टिंबर माफिया की गतिविधियों ने राज्य की जलधाराओं को बेहद खतरनाक बना दिया है।

उन्होंने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल से पूछा कि प्रदेश को तटीयकरण और क्षतिग्रस्त संरचनाओं के पुनर्निर्माण के लिए अब तक कितनी राशि जारी की गई है। जलशक्ति मंत्री ने जवाब में बताया कि हिमाचल को अब तक कुल 8625 करोड़ तटीयकरण और चैनलाइजेशन कार्यों के लिए आवंटित किए गए हैं। यह राशि पुनर्निर्माण के साथ नई परियोजनाओं पर भी खर्च की जा रही है। सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि पिछले वर्षों में आई बाढ़, फ्लैश फ्लड और क्लाउडबर्स्ट ने हिमाचल की जलधाराओं को बुरी तरह प्रभावित किया है। अवैध खनन और टिंबर माफिया ने हालात और बिगाड़े, जिससे भारी बारिश के दौरान नदी-नालों का प्रवाह अनियंत्रित हो गया। पूरे देश ने देखा कि हिमाचल में बाढ़ आने पर कैसे पुष्पा फिल्म की तरह हजारों कटे पेड़ पानी में बह रहे थे। यह प्राकृतिक आपदा के साथ मानव-जनित लापरवाही का नतीजा था। उन्होंने अवैध खनन व टिंबर माफिया पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि जलधाराओं से छेड़छाड़ सीधे विनाशकारी हादसों को बढ़ाती है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
PM मोदी की जॉर्डन, इथियोपिया व ओमान यात्रा से मजबूत होंगे संबंध
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की यात्रा पर जाएंगे। इस दौरे से द्विपक्षीय संबंध, व्यापार और रणनीतिक सहयोग और मजबूत होंगे।
36 views • 5 minutes ago
Ramakant Shukla
आंध्रप्रदेश में बड़ा सड़क हादसा... बस खाई में गिरी, 9 की मौत और कई घायल
आंध्रप्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में शुक्रवार तड़के एक भयानक सड़क हादसा हुआ। लगभग सुबह 5:30 बजे, चित्तूर जिले के यात्रियों को लेकर जा रही एक प्राइवेट बस अचानक अनियंत्रित होकर मरेडुमिल्ली घाट क्षेत्र में गहरी खाई में गिर गई। यह हादसा तुलसीपाकालु गांव के पास हुआ
28 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
सांसद अनुराग ठाकुर ने हिमाचल में अवैध खनन और टिंबर माफिया पर उठाए सवाल
पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने लोकसभा में हिमाचल प्रदेश में बढ़ते तटीय क्षरण, बाढ़ और अवैध खनन को लेकर गंभीर चिंता जताई है।
64 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा में पहुंचे सांसद अनुराग ठाकुर, कहा –‘हम उनके परिवार के साथ…’
दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र की याद में एक प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर धर्मेंद्र के परिवार के साथ-साथ फिल्म और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।
68 views • 2 hours ago
Richa Gupta
FutureSkills PRIME से 15.78 लाख से अधिक उम्मीदवारों को मिला लाभ
FutureSkills PRIME कार्यक्रम के तहत 15.78 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने डिजिटल और तकनीकी कौशल प्रशिक्षण का लाभ उठाया। युवाओं को स्किल अपग्रेड में मिली बड़ी मदद।
80 views • 17 hours ago
Ramakant Shukla
यूपी समेत छह राज्यों में बढ़ी SIR की समयसीमा, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
चुनाव आयोग ऑफ इंडिया (ECI) ने विशेष मतदाता सूची संशोधन अभियान (SIR) 2026 के तहत दावे और आपत्तियां जमा करने की अंतिम तारीख छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बढ़ा दी है। आयोग ने यह फैसला राज्यों में प्राप्त आवेदनों की संख्या और तकनीकी व प्रशासनिक कारणों को ध्यान में रखते हुए लिया है।
99 views • 18 hours ago
Sanjay Purohit
इंडिगो संकट पर चेयरमैन विक्रम सिंह मेहता की बड़ी सफाई
परिचालन संकट से गुजर रही इंडिगो के चेयरमैन विक्रम सिंह मेहता ने कहा कि एयरलाइन का निदेशक मंडल हाल में हुए उड़ान व्यवधानों के हर पहलू की जांच करेगा। मेहता ने एक वीडियो संदेश में कहा कि निदेशक मंडल ने प्रबंधन के साथ काम करने और व्यवधानों के मूल कारणों का पता लगाने में मदद करने के लिए बाहरी तकनीकी विशेषज्ञों को शामिल करने का निर्णय लिया है।
37 views • 20 hours ago
Richa Gupta
प्रधानमंत्री मोदी 21 दिसंबर को असम में दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 दिसंबर को असम का दौरा करेंगे और राज्य में दो महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। यह परियोजनाएँ क्षेत्रीय विकास को गति देंगी।
95 views • 20 hours ago
Sanjay Purohit
प्रेमानंद महाराज से मिले जुबिन नौटियाल
अपनी सुरीली आवाज से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले लोकप्रिय गायक जुबिन नौटियाल हाल ही में धार्मिक नगरी वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने कुंज आश्रम जाकर संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की और आशीर्वाद प्राप्त किया।
46 views • 20 hours ago
Sanjay Purohit
PM मोदी ने की अमित शाह के भाषण की जमकर तारीफ
संसद के शीतकालीन सत्र में चुनाव सुधारों पर बड़ी बहस हुई। सरकार की ओर से गृह मंत्री अमित शाह ने विस्तृत जवाब दिया। उनके भाषण की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुले तौर पर सराहना की और विपक्ष को घेरने के उनके तर्कों को “तथ्यपूर्ण और मजबूत” बताया।
34 views • 20 hours ago
...