अटलजी भाषा से, भाषण से और व्यक्तित्व से गंगा-यमुना की तरह पवित्र थे : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने राष्ट्र सेवा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 1 hour ago
55
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने राष्ट्र सेवा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। वे हिमालय के समान विराट व्यक्तित्व के धनी थे। पूरी दुनिया में उनका एक अलग ही सम्मान है। वे भाषा से, भाषण से और व्यक्तित्व से गंगा-यमुना की तरह पवित्र थे। आज आंध्र प्रदेश में उनके जन्मशताब्दी वर्ष में 15 दिवसीय अटल ज्योति संदेश यात्रा की शुरुआत हुई है। यह यात्रा आंध्र प्रदेश के 20 जिलों तक पहुंचेगी और 25 दिसंबर को स्व. वाजपेयी की जयंती के अवसर पर यात्रा का समापन होगा।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आंध्र प्रदेश के सत्य साईं जिले के धर्मावरम में स्व. वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण भी हुआ है। स्व. वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1923 को ग्वालियर के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ। उन्होंने देश-दुनिया में अपनी प्रतिभा के बल पर नाम कमाया। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के साथ श्री वाजपेयी के घनिष्ठ संबंध रहे। उनके कार्यकाल में ही नायडू एनडीए के प्रेसिडेंट बने थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार को धर्मावरम में अटल ज्योति संदेश यात्रा में सहभागिता की एवं स्व. वाजपेयी की विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अटलजी ने लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनकर देश की जनता की सेवा की। पोखरण में परमाणु परीक्षण किया। कारगिल में पाकिस्तान को सबक सिखाया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सौगात दी। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी के बताए मार्ग पर देश की सरकार चल रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी और मुख्यमंत्री नायडू की दोस्ती पक्की है। चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश में एनडीए सरकार में मुख्यमंत्री हैं। वे आंध्र प्रदेश को हर क्षेत्र में आगे बढ़ा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश भी विकास के पथ पर अग्रसर है। एनडीए ने भगवान श्रीकृष्ण के वंशज को मध्यप्रदेश की कमान सौंपी है। आंध्र प्रदेश में नायडू ने सत्या जी को आगे बढ़ाया है। यही सबका साथ-सबका विकास का संकल्प है। जनता के चेहरे के भाव देखकर ऐसा लग रहा है कि आंध्र प्रदेश और मध्यप्रदेश दो बिछड़े भाइयों के समान हैं।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देशवासियों को आयुष्मान योजना से मुफ्त इलाज, सागर माला, भारत माला, स्टैंड-अप इंडिया, स्टार्ट-अप इंडिया जैसी योजनाएं दी हैं। आज हम प्रधाममंत्री दी और नायडू के नेतृत्व में आंध्र प्रदेश और देश को आगे बढ़ते हुए देख रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आंध्र प्रदेश के पार्टी अध्यक्ष टीवीएन माधव को अटल ज्योति संदेश यात्रा के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि अटल ज्योति संदेश यात्रा से आंध्र प्रदेश की जनता को स्व. वाजपेयी के जीवन के विविध पहलुओं से परिचित होने का अवसर मिलेगा। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी कहते थे कि अपना हृदय विशाल बनाओ। सबके साथ, सबके लिए काम और विकास करो। स्व. वाजपेयी की पंक्तियां याद आती हैं- छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता और टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता। कार्यक्रम में विधायकमधुसूदन रेड्डी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीयजन उपस्थित थे।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
मध्यप्रदेश में मोहन का ‘डिलीवरी ड्रिवन’ मॉडल,दो साल में हुए कई बदलाव
मध्यप्रदेश…बदल रहा है..जी हां डॉ.मोहन यादव सरकार ने राज्य की तस्वीर ही बदल दी है। पिछले दो साल में सरकार ने प्रदेश को नई ऊर्जा और नई पहचान दी है। जनता की उम्मीदें अब हकीकत बन रही हैं,और विकास की रफ्तार हर रोज़ महसूस की जा रही है। हर कदम पर पारदर्शिता,तेजी और परिणाम नजर आ रहे हैं। युवा,किसान,महिला हर वर्ग में विश्वास और आत्मनिर्भरता की नई लहर दौड़ रही है।
5 views • 3 minutes ago
Richa Gupta
अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा को बढ़ावा दें: CM डॉ. मोहन यादव का निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सभी विभाग समन्वित प्रयास करें। वैश्विक स्तर की गुणवत्ता शिक्षा पर जोर।
50 views • 51 minutes ago
Richa Gupta
अटलजी भाषा से, भाषण से और व्यक्तित्व से गंगा-यमुना की तरह पवित्र थे : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने राष्ट्र सेवा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।
55 views • 1 hour ago
Richa Gupta
नए साल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 71 IAS प्रमोट, 2 होंगे प्रमुख सचिव
नए साल पर प्रशासनिक ढांचे में बड़े बदलाव के संकेत। 71 IAS अधिकारियों को प्रमोशन और 2 अफसर प्रमुख सचिव बनाए जाएंगे। जानें पूरी जानकारी।
62 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
पचमढ़ी से भी सर्द रहा इंदौर, भोपाल सहित छह शहर लगातार शीतलहर की चपेट में
राजस्थान की तरफ से आ रही शुष्क और ठंडी हवाओं के चलते मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। गुरुवार को इंदौर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो हिल स्टेशन पचमढ़ी (4.8 डिग्री) से भी कम था।
61 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
IAS संतोष वर्मा को पद से हटाया, बर्खास्तगी की भी तैयारी, MP सरकार की बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश सरकार ने IAS अधिकारी और अजाक्स के प्रदेश अध्यक्ष संतोष वर्मा के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए उन्हें पद से हटा दिया है। विवादित और अशोभनीय बयानों को लेकर राज्य सरकार ने उनकी नौकरी से बर्खास्तगी का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देश पर की गई। फिलहाल वर्मा को उनके पद से हटाकर बिना किसी कार्यभार के GAD (सामान्य प्रशासन विभाग) में अटैच कर दिया गया है।
64 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
सीएम डॉ. मोहन यादव ने धर्मावरम में अटल ज्योति संदेश यात्रा को दिखाई हरी झंडी, कहा-अटलजी के बताए मार्ग पर आगे बढ़ रही है सरकार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने राष्ट्र सेवा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। वे हिमालय के समान विराट व्यक्तित्व के धनी थे। पूरी दुनिया में उनका एक अलग ही सम्मान है। वे भाषा से, भाषण से और व्यक्तित्व से गंगा-यमुना की तरह पवित्र थे। आज आंध्रप्रदेश में उनके जन्मशताब्दी वर्ष में 15 दिवसीय अटल ज्योति संदेश यात्रा की शुरुआत हुई है। यह यात्रा आंध्रप्रदेश के 20 जिलों तक पहुंचेगी और 25 दिसंबर को स्व. वाजपेयी की जयंती के अवसर पर यात्रा का समापन होगा।
54 views • 16 hours ago
Ramakant Shukla
बालाघाट के अंतिम नक्सली दीपक और रोहित ने किया सरेंडर
नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले में पुलिस और सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। 29 लाख रुपये के इनामी हार्डकोर नक्सली दीपक ठाकुर उर्फ दीपक ने अपने साथी रोहित के साथ आत्मसमर्पण कर दिया।
102 views • 18 hours ago
Sanjay Purohit
अब ड्रेस कोड में नजर आएगे महाकाल मंदिर के पुजारी, पहचान के लिए रखना होगा ID कार्ड
श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब पुजारी और पुरोहित भी तय ड्रेस कोड में नजर आएंगे. प्रबंध समिति मंदिर में बढ़ती ठगी और अनधिकृत लोगों की एंट्री रोकने के लिए यह व्यवस्था लागू कर रही है.
88 views • 18 hours ago
Ramakant Shukla
प्रदेश की इंडस्ट्रियल ग्रोथ रेट देश में सर्वाधिक, रोजगार के अवसर और उद्योगों के विकास पर जोर -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 13 दिसंबर को भोपाल और 14 दिसंबर को इंदौर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश में सरकार बनने के बाद गरीब, किसान, युवा और नारी कल्याण के लिए कई उल्लेखनीय निर्णय लिए गए। राज्य में कृषि के लिए सिंचाई का रकबा दोगुना करने के उद्देश्य से जल गंगा संवर्धन अभियान और कई बड़ी परियोजनाओं के माध्यम से प्रयास जारी हैं। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए उद्योगों के विकास पर जोर दिया जा रहा है। हमारी इंडस्ट्रियल ग्रोथ रेट देश में सबसे अधिक है।
46 views • 19 hours ago
...