सीएम डॉ. मोहन यादव ने धर्मावरम में अटल ज्योति संदेश यात्रा को दिखाई हरी झंडी, कहा-अटलजी के बताए मार्ग पर आगे बढ़ रही है सरकार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने राष्ट्र सेवा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। वे हिमालय के समान विराट व्यक्तित्व के धनी थे। पूरी दुनिया में उनका एक अलग ही सम्मान है। वे भाषा से, भाषण से और व्यक्तित्व से गंगा-यमुना की तरह पवित्र थे। आज आंध्रप्रदेश में उनके जन्मशताब्दी वर्ष में 15 दिवसीय अटल ज्योति संदेश यात्रा की शुरुआत हुई है। यह यात्रा आंध्रप्रदेश के 20 जिलों तक पहुंचेगी और 25 दिसंबर को स्व. वाजपेयी की जयंती के अवसर पर यात्रा का समापन होगा।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 11 दिसंबर 2025
66
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने राष्ट्र सेवा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। वे हिमालय के समान विराट व्यक्तित्व के धनी थे। पूरी दुनिया में उनका एक अलग ही सम्मान है। वे भाषा से, भाषण से और व्यक्तित्व से गंगा-यमुना की तरह पवित्र थे। आज आंध्रप्रदेश में उनके जन्मशताब्दी वर्ष में 15 दिवसीय अटल ज्योति संदेश यात्रा की शुरुआत हुई है। यह यात्रा आंध्रप्रदेश के 20 जिलों तक पहुंचेगी और 25 दिसंबर को स्व. वाजपेयी की जयंती के अवसर पर यात्रा का समापन होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आंध्रप्रदेश के सत्य साईं जिले के धर्मावरम में स्व. वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण भी हुआ है। स्व. वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1923 को ग्वालियर के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ। उन्होंने देश-दुनिया में अपनी प्रतिभा के बल पर नाम कमाया। आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के साथ वाजपेयी के घनिष्ठ संबंध रहे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को धर्मावरम में अटल ज्योति संदेश यात्रा में सहभागिता की एवं स्व. वाजपेयी की विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

अटलजी के बताए मार्ग पर आगे बढ़ रही है सरकार


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अटलजी ने लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनकर देश की जनता की सेवा की। पोखरण में परमाणु परीक्षण किया। कारगिल में पाकिस्तान को सबक सिखाया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सौगात दी। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी के बताए मार्ग पर देश की सरकार चल रही है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नायडू की दोस्ती पक्की है। चंद्रबाबू नायडू आंध्रप्रदेश में एनडीए सरकार में मुख्यमंत्री हैं। वे आंध्र प्रदेश को हर क्षेत्र में आगे बढ़ा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश भी विकास के पथ पर अग्रसर है। एनडीए ने भगवान श्रीकृष्ण के वंशज को मध्यप्रदेश की कमान सौंपी है। आंध्रप्रदेश में नायडू ने सत्या जी को आगे बढ़ाया है। यही सबका साथ-सबका विकास का संकल्प है। जनता के चेहरे के भाव देखकर ऐसा लग रहा है कि आंध्र प्रदेश और मध्यप्रदेश दो बिछड़े भाइयों के समान हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को आयुष्मान योजना से मुफ्त इलाज, सागर माला, भारत माला, स्टैंड-अप इंडिया, स्टार्ट-अप इंडिया जैसी योजनाएं दी हैं। आज हम प्रधाममंत्री मोदी और नायडू के नेतृत्व में आंध्र प्रदेश और देश को आगे बढ़ते हुए देख रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आंध्र प्रदेश के पार्टी अध्यक्ष टीवीएन माधव को अटल ज्योति संदेश यात्रा के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि अटल ज्योति संदेश यात्रा से आंध्र प्रदेश की जनता को स्व. वाजपेयी के जीवन के विविध पहलुओं से परिचित होने का अवसर मिलेगा। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी कहते थे कि अपना हृदय विशाल बनाओ। सबके साथ, सबके लिए काम और विकास करो। स्व. वाजपेयी की पंक्तियां याद आती हैं- छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता और टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Richa Gupta
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2024 के इंटरव्यू 23 दिसंबर से शुरू होंगे
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2024 के इंटरव्यू की तिथियों का ऐलान कर दिया गया है। यह चयन प्रक्रिया 23 दिसंबर से शुरू होगी, जिसमें उम्मीदवारों का शैक्षणिक और शिक्षण मूल्यांकन किया जाएगा।
55 views • 52 minutes ago
Richa Gupta
राज्य स्तरीय श्रमिक खेलकूद प्रतियोगिता 18-19 दिसंबर को नरसिंहपुर में
नरसिंहपुर में 18 और 19 दिसंबर को राज्य स्तरीय श्रमिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में श्रमिक अपनी प्रतिभा दिखाएंगे और विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे।
59 views • 2 hours ago
Richa Gupta
देश का दिल मध्यप्रदेश आगंतुकों का स्वागत करने को तैयार: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देश का दिल कहलाने वाला मध्यप्रदेश आगंतुकों का दिल खोल कर स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रदेश में समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आतिथ्य भावना का अनुभव किया जा सकेगा।
61 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शीतलहर से हल्की राहत, बनी रहेगी कड़ाके की ठंड
प्रदेश में शीतलहर का असर अभी भी बना हुआ है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे ठंड और ज्यादा महसूस की जा रही है। इसी बीच ईरान और उसके आसपास द्रोणिका के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसके चलते हवाओं की दिशा में कुछ बदलाव आने की संभावना जताई जा रही है।
69 views • 3 hours ago
Richa Gupta
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में पदोन्नति नियम मामले की सुनवाई 16 दिसंबर को
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में पदोन्नति नियमों से संबंधित विवाद की अगली सुनवाई 16 दिसंबर को होगी। राज्य सरकार इस बार अपना पक्ष अंग्रेजी में प्रस्तुत करेगी, साथ ही सभी प्रमाण और दस्तावेज भी अंग्रेजी में प्रस्तुत किए जाएंगे।
77 views • 3 hours ago
Richa Gupta
17 दिसंबर को मध्य प्रदेश विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र, समग्र विकास पर होगी चर्चा
मध्य प्रदेश विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 17 दिसंबर को सुबह 11 बजे से होगा। राज्यपाल की अनुमति से जारी अधिसूचना के तहत प्रदेश के विकास, आत्मनिर्भर और समृद्ध मध्य प्रदेश पर चर्चा की जाएगी।
70 views • 3 hours ago
Richa Gupta
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे सम्राट विक्रमादित्य प्रवेश द्वार और ई-बस डिपो का भूमि-पूजन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 दिसंबर को भोपाल में सम्राट विक्रमादित्य प्रवेश द्वार और पीएम ई-बस सेवा के अत्याधुनिक डिपो का भूमि-पूजन करेंगे। कार्यक्रम सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक विकास का प्रतीक बनेगा।
50 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में हुए विकास कार्यां की जनता साक्षी है। मात्र दो वर्ष के अल्प कार्यकाल में राज्य सरकार ने प्रदेश के विकास का परिदृश्य बदल दिया है। इन दो सालों में प्रदेश में हुआ विकास अद्भुत है, अकल्पनीय है। दो साल में ही मध्यप्रदेश दशकों से चली आ रही नक्सलवाद की समस्या से पूरी तरह मुक्त हो गया है। इससे प्रदेश के विकास की एक बड़ी बाधा दूर हो गई है।
87 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
17 दिसंबर को विधानसभा का विशेष सत्र, इस मुद्दे पर होगी चर्चा
मध्यप्रदेश विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र बुलाया गया है, जो 17 दिसंबर को आयोजित होगा। इस सत्र में मध्यप्रदेश को विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने पर चर्चा होगी।
48 views • 18 hours ago
Ramakant Shukla
मोहन सरकार के दो साल... सीएम ने गिनाईं उपलब्धियां, बोले- माओवाद को खत्म किया
मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार ने दो वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर भोपाल में आयोजित पत्रकारवार्ता में सीएम, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सरकार की उपलब्धियों को साझा किया। मुख्यमंत्री दो वर्ष की उपलब्धियों की पुस्तक का विमोचन किया।
118 views • 20 hours ago
...