अरविंद केजरीवाल चोर हैं तो दुनिया में कोई ईमानदार नहीं - सुनीता केजरीवाल
हरियाणा में बदलाव जनसभा को संबोधित करते हुए सुनीता केजरीवाल ने कहा कि, ढेर सारे ऐसे काम कर रहे हैं, जिससे लोगों की उन्नति होगी।


Durgesh Vishwakarma
Created AT: 01 सितंबर 2024
6748
0

दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने हरियाणा में बदलाव जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सुनीता ने हरियाणावासियों को 5 गारंटी दी। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि, महिलाओं को बसों में सफर फ्री है, बुजुर्गों के लिए फ्री तीर्थ यात्रा का इंतजाम है।
भगवान ने अरविंद को खास काम करने के लिए भेजा है
हरियाणा में बदलाव जनसभा को संबोधित करते हुए सुनीता केजरीवाल ने कहा कि, ढेर सारे ऐसे काम कर रहे हैं, जिससे लोगों की उन्नति होगी। मेरे पति अरविंद केजरीवाल हरियाणा के ही लाल हैं, हरियाणा के बेटे हैं। पले-बढ़े सब हिसार में ही हैं। कोई सपने में नहीं सोच सकता था कि, ये हरियाणा का लड़का दिल्ली का मुख्यमंत्री बन जाएगा। उन्होंने आगे अपने संबोधन में कहा कि, अरविंद केजरीवाल का जिस दिन जन्म हुआ, उस दिन कृष्ण जन्माष्टमी थी। भगवान ने अरविंद केजरीवाल जी को खास काम करने के लिए भेजा है। अरविंद केजरीवाल ने ऐसे काम किए, पूरे देश की राजनीति में भूचाल आ गया।बीजेपी को सिर्फ पार्टी तोड़ना आता है
सुनीता केजरीवाल ने अपने इस संबोधन में भाजपा पर हमला बोलते हुए आगे कहा कि, बीजेपी सरकार ने कुछ काम नहीं किए 10 साल में। मोदी जी से अच्छी शिक्षा, अच्छा इलाज, बिजली-पानी नहीं होता है। उनको झूठे आरोप पर जेल में डाल दिया। केजरीवाल चोर हैं तो दुनिया में कोई ईमानदार नहीं है।बीजेपी को सिर्फ सत्ता में बने रहना है। उनका आप लोगों के किसी काम से मतलब नहीं है। बीजेपी को सिर्फ पार्टी तोड़ना, विपक्ष के नेताओं को जेल में डालना आता है।ये हरियाणा की इज्जत का सवाल है
सुनीता केजरीवाल ने आगे गरजते हुए कहा कि, हरियाणा का लाल, आपका बेटा शेर है, वो पीएम मोदी के आगे झुकने वाले नहीं हैं। मैं हरियाणा की बहू आपसे पूछती हूं कि क्या आप ये अपमान बर्दाश्त करेंगे। आप अपने बेटे का साथ देंगे, 5 अक्टूबर को हरियाणा में चुनाव है। आप सभी जरूर वोट देने जाना है। सभी को झाड़ू का बटन दबाना है, बीजेपी को एक वोट नहीं जाना है। आप सभी को अपने बेटे अरविंद केजरीवाल को भारी बहुमत से जिताना है। ये हरियाणा की इज्जत का सवाल है।ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम