बालाघाट में इनामी महिला माओवादी ने किया सरेंडर
बालाघाट जिले में महिला नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सरेंडर करने वाली महिला नक्सली का नाम सुनीता है, जो छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले की रहने वाली बताई जा रही है।
Ramakant Shukla
Created AT: 18 hours ago
45
0
बालाघाट जिले में महिला नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सरेंडर करने वाली महिला नक्सली का नाम सुनीता है, जो छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले की रहने वाली बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, महिला नक्सली ने पितकोना पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले चीलोरा कैंप में देर रात आत्मसमर्पण किया। बताया जा रहा है कि सुनीता साल 2022 से बालाघाट जिले में सक्रिय थी और उस पर लाखों रुपये का इनाम घोषित था।
फिलहाल, इस सरेंडर को लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान या पुष्टि नहीं की गई है।
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम