सीएम मोहन यादव ने महिला नक्सली सुनीता के आत्मसमर्पण पर पुलिस को दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बालाघाट जिले में महिला नक्सली के आत्म समर्पण पर पुलिस बल को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नक्सली गतिविधियों के नियंत्रण के संबंध में पूर्व में भी मध्यप्रदेश पुलिस को काफी सफलता मिली है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 15 hours ago
84
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बालाघाट जिले में महिला नक्सली के आत्म समर्पण पर पुलिस बल को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नक्सली गतिविधियों के नियंत्रण के संबंध में पूर्व में भी मध्यप्रदेश पुलिस को काफी सफलता मिली है। बालाघाट में एक नवम्बर को लांजी थाने के अंतर्गत चोरिया कैंप में महिला नक्सली सुनीता द्वारा हथियारों सहित समर्पण किया गया है। सुनीता पर 14 लाख रुपए का इनाम घोषित था। मध्यप्रदेश द्वारा अपनाई गई प्रभावी आत्मसमर्पण नीति के परिणामस्वरूप यह पहला आत्मसमर्पण हुआ है। प्रदेश में इसके पूर्व भी नक्सलियों ने समर्पण किया है। इसके साथ ही नक्सलियों को मारने में भी राज्य के पुलिस बल को निरंतर सफलता मिली है। प्रधानमंत्री और केन्द्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में नक्सल नियंत्रण का प्राप्त करेंगे लक्ष्य।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में आगामी वर्ष तक नक्सल नियंत्रण के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में मध्यप्रदेश सजग है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस को इस सफलता पर बधाई देते हुए आशा करता हूं नक्सल विरोधी अभियान जारी रहेगा और हमारे पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की नक्सल गतिविधियों के संदर्भ में प्रदेश में होने वाली किसी भी छोटी सी गतिविधि को भी नियंत्रित करने में हम पूरी तरह सफल होंगे।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गत 10 महीने में लगभग डेढ़ करोड़ रूपए के इनामी नक्सलियों को निष्क्रिय किया गया है। पुलिस आउटरीच प्रोग्राम के भी अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। राज्य सरकार ने सॉफ्ट टच अप्रोच के अंतर्गत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के लिए पुनर्वास के रास्ते भी खोले हैं। वर्ष 1992 के बाद पहली बार अन्य राज्य के किसी सशस्त्र नक्सली कैडर ने मध्यप्रदेश शासन के सामने आत्मसमर्पण किया है।


बालाघाट में 1 नवम्बर को थाना लांजी के चौरिया कैम्प अंतर्गत एक हार्डकोर सशस्त्र महिला नक्सली, सुनीता पिता बिसरू ओयाम निवासी गोमवेटा, तहसील भैरमगढ़, जिला बीजापुर, ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और भारत के संविधान पर विश्वास जताते हुए जिला पुलिस बालाघाट के समक्ष अपने हथियार INSAS राइफल मय 3 मैगजीन्स, 30 जिंदा राउंड्स एवं UBGL शेल के साथ आत्मसमर्पण किया।


सशस्त्र नक्सली सुनीता मलाजखंड दर्रेकसा दलम में एसीएम है, जो इंसास रायफल के साथ सशस्त्र नक्सली संघटन में मध्यप्रदेश, गोंदिया एवं राजनांदगांव (GRB) डिविजन में सक्रिय थी। उस पर छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश में 14 लाख रुपये का इनाम घोषित था। सुनीता पिता बिसरु ओयाम माओवादी संगठन में वर्ष 2022 में जुड़ी थी। छत्तीसगढ़ के माड क्षेत्र में 06 माह का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उसने सीसी मेंबर रामदेर के गार्ड के रूप में कार्य किया।


यह मध्यप्रदेश आत्मसमर्पण, पुनर्वास सह राहत नीति 2023 के अंतर्गत पहला आत्मसमर्पण है और 1992 के बाद से पहली बार अन्य राज्य के किसी सशस्त्र नक्सली कैडर ने म.प्र. शासन के सामने आत्मसमर्पण किया है।


उल्लेखनीय है कि पिछले 10 महीनों में मध्यप्रदेश में 1.46 करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों को न केवल निष्क्रिय किया गया है, बल्कि राज्य सरकार सॉफ्ट टच एप्रोच के तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के लिए पुनर्वास के रास्ते भी खोल रही है। पिछले समय से लगातार चल रहे पुलिस आउटरीच प्रोग्राम के परिणामस्वरूप, सशस्त्र नक्सली सुनीता ने आत्मसमर्पण के लिए यह पहला कदम उठाया है। मध्यप्रदेश पुलिस आत्मसमर्पण, पुनर्वास सह राहत नीति 2023 के प्रावधानों के तहत आत्मसमर्पण कर सशस्त्र आंदोलन को छोड़ कर मुख्य धारा में आने वालों को सभी लाभ दिलाने के लिए कटिबद्ध है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
एमपी के मुकुंद ऑल इंडिया CA टॉपर,पिता की है स्टेशनरी दुकान
धार जिले के धामनोद निवासी मुकुंद आगीवाल ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की अखिल भारतीय फाइनल परीक्षा में AIR (ऑल इंडिया रैंक) -1 हासिल की।
27 views • 8 hours ago
Sanjay Purohit
MP के दो जिलों का नक्शा अचानक क्यों बदला?
मध्यप्रदेश को स्थापना दिवस पर मिला प्रकृति का अनमोल तोहफा — राज्य का 27वां अभयारण्य ‘ओंकारेश्वर अभयारण्य’ अब आधिकारिक रूप से अस्तित्व में आ गया है। इस नए अभयारण्य की घोषणा के साथ ही खंडवा और देवास जिलों का नक्शा बदल गया।
50 views • 9 hours ago
Richa Gupta
MP की ‘क्रांति’ को मिला इनाम, CM मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बड़ी घोषणा की हैं। छतरपुर की रहने वाली भारतीय महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ को एक करोड़ रुपये प्रोत्साहन राशि देने का ऐलान किया है।
94 views • 9 hours ago
Sanjay Purohit
PM किसान सम्मान निधि: 5 नवंबर से पहले आएगे किसानों के खाते में 2000 रुपये?
पीएम सम्मान निधि की 21वीं किस्त के लिए किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन यह इंतजार और कितना दिन चलेगा इस पर अभी भी सवाल खड़े हो रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में के अनुसार, केंद्र सरकार नवंबर के पहले हफ्ते में, यानी 1 से 5 नवंबर के बीच, किसानों के खाते में 2000 रुपये की अगली किस्त ट्रांसफर कर सकती है।
116 views • 9 hours ago
Sanjay Purohit
इंदौर के राजवाड़ा पर मना भारत की जीत का जश्न, क्रिकेट प्रेमियों ने मनाई दीपावली
भारत की जीत का जश्न मनाने बड़ी संख्या में राजवाड़ा पर युवतियां भी पहुंची और वे ढोलक की थाप पर नाची। राजवाड़ा पर पुलिस भी तैनात थी और हुड़दंगियों पर नजर रख रही थी। जैसे ही भारत ने जीत दर्ज कराई। चारों तरफ पटाखों की गूंज शहर में नजर आई।
80 views • 10 hours ago
Sanjay Purohit
भस्म आरती में बाबा महाकाल के शीष पर दमका सूर्य, भांग से हुआ अलौकिक शृंगार
कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी और चतुर्दशी तिथि पर आज सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने देर रात से ही लाइन में लगकर अपने ईष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन किए।
88 views • 10 hours ago
Ramakant Shukla
बिजली बिल के बकायदारों को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने की ‘समाधान योजना 2025-26’ की शुरुआत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज ऊर्जा विभाग की महत्त्वाकांक्षी पहल ‘ऊर्जा समाधान योजना 2025-26’ का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित किया गया।
552 views • 10 hours ago
Sanjay Purohit
इंदौर में आधी रात 'ऑपरेशन क्लीन', कलेक्टर के आदेश पर 10 फैक्ट्रियों पर जड़े ताले
इंदौर में हालिया अग्नि दुर्घटना के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर चले जांच अभियान में फायर सेफ्टी मानकों का उल्लंघन करने पर 10 कारखानों, गोदामों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया है।
74 views • 10 hours ago
Sanjay Purohit
आज MP में RSS प्रमुख मोहन भागवत, सत्संग सभा में होंगे शामिल
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संध की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक खत्म हो चुकी है, लेकिन सरसंघ चालक डॉ. मोहन भागवत अभी संस्कारधानी जबलपुर में ही रहेंगे। आज सोमवार को वह तिलहरी के विजन महल होटल वृहद संत समागम में शामिल होंगे।
27 views • 11 hours ago
Sanjay Purohit
MP में धान किसानों को बड़ी राहत, सरकार ने दी पंजीयन में छूट
MP में धान की न्यूनतम मूल्य पर खरीदी की तैयारिया चल रहीं हैं। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन कराया गया है। हालांकि कई किसान धान बेचने के लिए पंजीयन नहीं करा सके हैं। ऐसे किसानों को सरकार ने बड़ी राहत दी है।
82 views • 11 hours ago
...