भूटान में सुबह भूकंप के झटके, जानें कितनी थी तीव्रता
भूटान में गुरुवार सुबह 3.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने बताया कि यह झटका सुबह 4 बजकर 29 मिनट पर आया था।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 09 अक्टूबर 2025
164
0
...

भूटान में गुरुवार सुबह 3.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने बताया कि यह झटका सुबह 4 बजकर 29 मिनट पर आया था। भूकंप की गहराई सिर्फ 5 किलोमीटर थी, जिससे आफ्टरशॉक की संभावना बनी हुई है। यह इस साल भूटान में आया पहला भूकंप नहीं है। इससे पहले 8 सितंबर 2025 को भी भूटान में दो भूकंप आए थे। पहला भूकंप 2.8 तीव्रता का था, जो दोपहर 12.49 बजे दर्ज किया गया था। इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। दूसरा भूकंप 4.2 तीव्रता का था, जो 11.15 बजे आया था। दोनों ही झटके भूटान के अलग-अलग इलाकों में महसूस किए गए थे।


भूटान में अन्य खतरों का है डर


भूटान में केवल भूकंप ही नहीं, बल्कि कई अन्य प्राकृतिक आपदाएं भी बड़ी चुनौती हैं। ग्लेशियर झील फटने, भूस्खलन, तेज हवाएं, फ्लैश फ्लड और जंगल की आग यहां अक्सर नुकसान पहुंचाते हैं। 2011 और 2013 में आई तेज हवाओं ने हजारों ग्रामीण घरों को नुकसान पहुंचाया था।


भूकंप विशेषज्ञों के अनुसार, ऊपरी सतह के भूकंप अधिक खतरनाक माने जाते हैं, क्योंकि इनके झटके जमीन तक जल्दी और ज्यादा तीव्रता से पहुंचते हैं जिससे नुकसान की संभावना बढ़ जाती है।


भूटान भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील क्षेत्र


भूटान हिमालयी पर्वत श्रृंखला में स्थित है, जो दुनिया के सबसे भूकंप-संवेदनशील इलाकों में से एक है। एशियन डिजास्टर रिडक्शन सेंटर (ADRC) के अनुसार, भूटान भारतीय भूकंपीय जोन IV और V में आता है, जो सबसे सक्रिय भूकंपीय क्षेत्र हैं। भूतपूर्व भूकंपों से यह साबित हुआ है कि भूटान में भूकंप सबसे बड़ा प्राकृतिक खतरा बना हुआ है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

International

See all →
Sanjay Purohit
कैरेबियाई तूफान मेलिसा के बाद भारत की बड़ी मदद, क्यूबा और जमैका ने कहा- हम नहीं भूलेंगे ये समर्थन
कैरेबियाई तूफान मेलिसा से तबाही के बाद क्यूबा और जमैका ने भारत की मदद के लिए आभार जताया। भारत ने चिकित्सा सामग्री, बिजली जनरेटर, टेंट, सोलर लैंप और ‘भीष्म मेडिकल यूनिट’ भेजी।
28 views • 14 hours ago
Sanjay Purohit
फिल्म जगत ने फिर खोया महान सितारा, फेमस एक्ट्रेस के निधन से इंडस्ट्री में पसरा मातम
हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस डायने लैड ने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनका निधन कैलिफोर्निया के ओजाई स्थित उनके घर पर हुआ। उनकी बेटी और अभिनेत्री लॉरा डर्न ने यह दुखद खबर साझा की है। डायने लैड का नाम तीन बार ऑस्कर के लिए नामांकित किया जा चुका है।
713 views • 2025-11-05
Sanjay Purohit
शेनझोउ-20 मिशन पर ग्रहण ! अंतरिक्ष में फंस गए चीनी यात्री
चीन के अंतरिक्ष स्टेशन पर तैनात दल की बुधवार को निर्धारित वापसी को टाल दिया गया है। ऐसा संदेह है कि अंतरिक्ष यान पर सूक्ष्म अंतरिक्ष मलबे का प्रभाव पड़ा है। यह घोषणा ‘चाइना मैन्ड स्पेस एजेंसी' (CMSA) ने की। अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि वापसी में देरी का निर्णय अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा और मिशन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।
151 views • 2025-11-05
Sanjay Purohit
अमेरिका का न्यूक्लियर टेस्ट कौन सा देश रोकने का रखता है दम
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में देश की परमाणु हथियार प्रणाली के कुछ नए परीक्षणों को मंजूरी दी है। वहीं, अमेरिकी ऊर्जा विभाग के प्रमुख क्रिस राइट ने यह स्पष्ट किया है कि इन परीक्षणों में फिलहाल किसी भी तरह का परमाणु विस्फोट शामिल नहीं होगा।
127 views • 2025-11-05
Ramakant Shukla
अमेरिका के केंटकी में कार्गो प्लेन क्रैश, 4 की मौत, 11 घायल
अमेरिका के केंटकी राज्य के लुईविल शहर में बुधवार को एक कार्गो प्लेन हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कम से कम 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
95 views • 2025-11-05
Sanjay Purohit
धरती का कार्बन संकट अंतरिक्ष तक पहुचा, तेजी से ठंडा हो रहा आयनमंडल
शोधकर्ताओं ने साफ संकेत दिया है कि ग्लोबल वार्मिंग अब पृथ्वी सीमित आपदा नहीं है। इसके प्रभाव धरती से ऊपर तक फैल चुके हैं और मानव तकनीक निर्भर सभ्यता को नए सिरे से चुनौती दे रहे हैं।
98 views • 2025-11-03
Sanjay Purohit
हमारे पास दुनिया को 150 बार तबाह करने के लिए पर्याप्त हथियार- ट्रंप
ट्रंप ने कहा रूस ने परमाणु परीक्षण करने का एलान किया और वे ऐसा कर रहे हैं। उत्तर कोरिया भी परमाणु परीक्षण कर रहा है और अन्य देश भी ऐसा कर रहे हैं। हम नहीं चाहते कि हम इकलौता देश रहें, जो परीक्षण न कर रहा हो।
65 views • 2025-11-03
Richa Gupta
अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप, पाकिस्तान-भारत में झटके
अफगानिस्तान में फिर शक्तिशाली भूकंप आया है, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई। इस भूकंप के झटके पाकिस्तान, ईरान और भारत तक महसूस किए गए।
111 views • 2025-11-03
Sanjay Purohit
चीन पर शिकंजे की तैयारीः कनाडा-फिलीपीन ने मिलाया हाथ
विवादित दक्षिण चीन सागर में चीन की बढ़ती ‘बलपूर्वक कार्रवाई' के कट्टर आलोचक कनाडा और फिलीपीन रविवार को एक महत्वपूर्ण रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे जिससे उनकी सेनाओं को संयुक्त सैन्य अभ्यास करने और आक्रामकता को रोकने के लिए सुरक्षा गठबंधनों के जाल का विस्तार करने की अनुमति मिलेगी।
79 views • 2025-11-02
Sanjay Purohit
आर्मेनिया करेगा इतिहास की सबसे बड़ी डिफेंस डील! भारत से खरीदेगा खतरनाक लड़ाकू विमान
आर्मेनिया भारत के साथ एक बड़ी रक्षा डील करने जा रहा है। आर्मेनिया भारत से सुखोई-30MKI लड़ाकू विमान खरीदेगा। यह डील करीब 2.5 से तीन अरब डॉलर की हो सकती है। इस समझौते से दोनों देशों के बीच सैन्य संबंध मजबूत होंगे।
105 views • 2025-11-02
...