


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी बिहार और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों को देखते हुए संगठन में अहम नियुक्तियां की हैं। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को इस संबंध में आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी किया।
बिहार में धर्मेंद्र प्रधान को कमान, दो सह प्रभारी भी नियुक्त
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को प्रदेश चुनाव प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ दो वरिष्ठ नेताओं को सह प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी दी गई है:
सीआर पाटिल (केंद्रीय जल शक्ति मंत्री)
केशव प्रसाद मौर्य (उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री)
पश्चिम बंगाल के लिए भूपेंद्र यादव और बिप्लब देब को जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भी पार्टी ने संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं
भूपेंद्र यादव (केंद्रीय पर्यावरण मंत्री) – प्रदेश चुनाव प्रभारी
बिप्लब कुमार देब (लोकसभा सांसद) – सह प्रभारी
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने इन नियुक्तियों का आधिकारिक पत्र जारी किया।पार्टी ने स्पष्ट किया है कि ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।