रेखा गुप्ता का स्वच्छता संदेश: दिल्ली को बनाएं स्वच्छ और सुंदर
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जीएसटी (गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) सुधारों की सराहना करते हुए कहा कि ये बदलाव राजधानी के हर परिवार को लाभ पहुंचा रहे हैं।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 8 hours ago
76
0
...

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जीएसटी (गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) सुधारों की सराहना करते हुए कहा कि ये बदलाव राजधानी के हर परिवार को लाभ पहुंचा रहे हैं। उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जीएसटी रिफॉर्म को लेकर उपभोक्ता, व्यापारी और आम जनता बेहद उत्साहित है। दुकानों पर भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही और हर कोई नई चीजें खरीदने को बेताब है।


दिल्ली को 27 वर्षों तक उपेक्षित रखा गया


उन्होंने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य दिल्ली को सुंदर और खुशहाल शहर बनाना है, जहां हर नागरिक को उसका हक मिले। उन्होंने कहा कि दिल्ली को 27 वर्षों तक उपेक्षित रखा गया। यहां जो भी सरकार आई, उसने दिल्ली और यहां के लोगों की परवाह नहीं की। जनता ने अब ऐसी सरकार चुनी है, जो सिर्फ विकास पर विश्वास करती है और विकास करना भी जानती है।


सीएम ने कहा कि पिछली सरकारों में सड़कें, फ्लाईओवर, स्कूल, अस्पताल, सामुदायिक भवन, पार्किंग, नालियां, सब बिखरी हुई और जर्जर थीं। जब ये ठीक हो जाएंगी तभी दिल्लीवासियों की मुश्किलें कम होंगी। वरना, एक गड्ढा रोज परेशान करता है, टूटे फुटपाथ और उभरे हुए पत्थर दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं, बाजारों में पैदल यात्री सुरक्षित नहीं चल पाते, और कई इलाकों में पार्किंग माफिया हावी हैं। हम सभी समस्याओं को सुधारने का काम कर रहे हैं और लोगों के सहयोग से इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।


चांदनी चौक हमारी धरोहर


उन्होंने कहा कि चांदनी चौक हमारी धरोहर है। त्योहारों के समय धार्मिक स्थलों की रौनक ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे समय सफाई और बेहतर रखरखाव और भी आवश्यक हो जाता है। जिस तरह हम अपने घर को स्वच्छ रखते हैं, उसी अपनत्व और जिम्मेदारी से हमें अपने बाजारों और सड़कों को भी स्वच्छ रखना होगा। स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं और मिलकर दिल्ली को स्वच्छ और सुंदर बनाएं।


दिल्ली ने मिलकर सेवा और संस्कार की सुंदर मिसाल पेश की


सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि दिल्ली ने मिलकर सेवा और संस्कार की सुंदर मिसाल पेश की। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ श्रमदान कार्यक्रम के अंतर्गत दिगंबर जैन लाल मंदिर से गुरुद्वारा शीशगंज साहिब तक सफाई अभियान में हिस्सा लिया। यह श्रमदान केवल सफाई का अभियान नहीं था।


पीएम मोदी ने ‘स्वच्छ भारत अभियान’ से सेवा का दीप जलाया


उन्होंने कहा कि यह गांधीजी के स्वच्छता संदेश को आगे बढ़ाने और दीनदयाल जी के अंतिम जन तक सम्मान और सुविधा पहुंचाने के विचार को जीवन में उतारने का संकल्प था। देश तब बदलता है, जब हर हाथ जिम्मेदारी उठाता है। पीएम मोदी ने ‘स्वच्छ भारत अभियान’ से सेवा का जो दीप जलाया, आज उसी प्रेरणा से दिल्ली का यह प्रयास एक जनआंदोलन बन गया है। आइए, हम सब मिलकर जन-जन को जागरूक करें और दिल्ली को न सिर्फ साफ-सुथरी बल्कि पूरे देश के लिए आदर्श और प्रेरणादायी राजधानी बनाएं।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
रेखा गुप्ता का स्वच्छता संदेश: दिल्ली को बनाएं स्वच्छ और सुंदर
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जीएसटी (गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) सुधारों की सराहना करते हुए कहा कि ये बदलाव राजधानी के हर परिवार को लाभ पहुंचा रहे हैं।
76 views • 8 hours ago
Ramakant Shukla
बिहार में धर्मेंद्र प्रधान बने बीजेपी के चुनाव प्रभारी,केशव प्रसाद मौर्य और सीआर पाटिल को भी मिली अहम जिम्मेदारी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी बिहार और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों को देखते हुए संगठन में अहम नियुक्तियां की हैं। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को इस संबंध में आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी किया।
55 views • 10 hours ago
Richa Gupta
लेह में हिंसक प्रदर्शन के बाद कर्फ्यू, लद्दाख महोत्सव रद्द
लद्दाख के लेह में हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद आज गुरुवार को भी कर्फ्यू जारी है। फिलहाल, लेह शहर में स्थिति काबू में है। डीएम की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों को सख्ती से लागू किया जा रहा है।
78 views • 11 hours ago
Richa Gupta
कोयंबटूर और नीलगिरी में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 3 दिन सतर्क रहें
भारत मौसम विभाग (IMD) ने तमिलनाडु के पहाड़ी जिलों कोयंबटूर और नीलगिरी के लिए अगले तीन दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
69 views • 11 hours ago
Richa Gupta
PM मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को जयंती पर दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और भारत की विचारधारा और विकास यात्रा में उनके योगदान को याद किया।
91 views • 12 hours ago
Richa Gupta
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज वृन्दावन दौरे पर, जानें पूरा कार्यक्रम
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से एक विशेष रेलगाड़ी के माध्यम से वृंदावन (उत्तर प्रदेश) पहुंचेंगी।
75 views • 14 hours ago
Richa Gupta
PM मोदी आज करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 3.0 का भव्य उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को गौतम बुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) 3.0 का उद्घाटन करेंगे।
68 views • 14 hours ago
Richa Gupta
राज्यसभा 5 सीटों पर उपचुनाव: 4 सीटें J&K में 2021 से खाली
भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने राज्यसभा उपचुनाव की घोषणा की है और चुनाव की तारीखों का ऐलान भी कर दिया है। पंजाब की एक और जम्मू-कश्मीर की 4 खाली पड़ी सीटों को भरने के लिए उपचुनाव 24 अक्टूबर 2025 को होंगे।
80 views • 2025-09-24
Ramakant Shukla
मोदी सरकार का रेलवे कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, मिलेगा 78 दिनों का बोनस
केंद्र सरकार ने दिवाली और छठ पूजा से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। बुधवार, 24 सितंबर 2025 को हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में 10.91 लाख से अधिक रेल कर्मचारियों को 78 दिनों के बोनस के रूप में 1865.68 करोड़ रुपये के भुगतान को मंजूरी दी गई।
105 views • 2025-09-24
Sanjay Purohit
60 साल बाद भारतीय वायुसेना से रिटायर होगा मिग-21
भारतीय वायुसेना का सबसे पुराना और भरोसेमंद फाइटर जेट मिग-21 अब इतिहास बन जाएगा। 26 सितंबर को चंडीगढ़ में भव्य समारोह के साथ इसे 60 साल बाद विदाई दी जाएगी। छह दशकों की सेवा और कई युद्धों में अपनी ताकत साबित करने वाले इस विमान की विदाई पूरे देश के लिए भावनात्मक पल होगी।
97 views • 2025-09-24
...