बिहार चुनाव 2025: दूसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान जारी, मतदाताओं में उत्साह
बिहार चुनाव के दूसरे चरण में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मंगलवार सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी हैं।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 11 नवंबर 2025
112
0
...

बिहार चुनाव के दूसरे चरण में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मंगलवार सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी हैं। हर जिले से मतदाताओं की अलग-अलग राय और उम्मीदें सामने आ रही हैं। कटिहार के एक मतदाता ने मतदान के बाद बताया कि, “महिलाओं की प्रगति जरूरी है और मुझे उम्मीद है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार इस दिशा में पूरा सहयोग देगी।” कटिहार के कई मतदान केंद्रों पर महिला मतदाताओं की उपस्थिति खास तौर पर नजर आई, जो आत्मनिर्भर बिहार की झलक पेश कर रही थीं। पूर्णिया के एक मतदाता ने कहा, “मुद्दा विकास का है। सड़क, बिजली और पानी यही लोगों की मुख्य चिंता है।”


युवा मतदाता बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं और लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे जोश से हिस्सा ले रहे हैं


बांका में पहली बार वोट डालने वाले एक युवा मतदाता ने कहा, “मैंने पहली बार वोट दिया और विकास को ध्यान में रखकर ही अपना वोट डाला।” युवा मतदाता बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं और लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे जोश से हिस्सा ले रहे हैं।


नीतीश सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है, हर तरफ विकास नजर आ रहा है


मधुबनी के मतदाताओं ने सरकार के कामकाज की खुलकर तारीफ की। एक मतदाता ने कहा, “सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है। हर तरफ विकास दिख रहा है। पहले हालत बहुत खराब थी, लेकिन पिछले 10 से 15 साल में जबरदस्त तरक्की हुई है।” गयाजी के मतदाताओं में लोकतंत्र के इस पर्व को लेकर खास उत्साह दिखा। एक मतदाता ने कहा, मुझे बहुत खुशी है कि मैं लोकतंत्र के इस महापर्व का हिस्सा हूं।”


चुनाव का मुख्य मुद्दा यही है कि जो भी सरकार बने, वह बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करे


जहानाबाद में विनोद कुमार ने मतदान के बाद कहा, “मुख्य मुद्दा यही है कि जो भी सरकार बने, वह बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करे। नाली, सड़क, बिजली और अपराध पर नियंत्रण हमारी प्राथमिकताएं हैं। पहले मैं चुनाव ड्यूटी पर होता था और बैलेट से वोट देता था। इस बार ड्यूटी नहीं मिली, इसलिए मैं यहां का पहला मतदाता बन सका।” एक मतदाता ने कहा, “पहले सुरक्षा, फिर विकास। सड़कों और अन्य ढांचागत सुविधाओं का ध्यान रखना जरूरी है। इस सोच के साथ ही हम मतदान करने पहुंचे हैं। मतदान व्यवस्था भी बहुत अच्छी है।”




ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Ramakant Shukla
Elon Musk का Starlink सैटेलाइट इंटरनेट भारत में उपलब्ध, इतने रुपये से प्लान्स स्टार्ट
Elon Musk की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस Starlink दुनियाभर में काफी लोकप्रिय है और भारत में इसकी एंट्री को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी। अब आखिरकार Starlink India ने अपने प्लान और कीमतें जारी कर दी हैं। जो लोग उम्मीद कर रहे थे कि यह सस्ता इंटरनेट होगा, उनके लिए कीमतें थोड़ी हैरान कर सकती हैं।
37 views • 14 hours ago
Richa Gupta
उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप, तापमान में आई तेज गिरावट
उत्तर प्रदेश में शीतलहर तेज हो गई है। कई जिलों में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
80 views • 16 hours ago
Ramakant Shukla
'जिन्ना को वंदे मातरम् से दिक्कत थी और जिन्ना के मुन्ना को भी...', संसद में बोले सांसद अनुराग ठाकुर
लोकसभा में सोमवार को वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर चर्चा जारी है। शुरुआत पीएम मोदी ने की। उन्होंने कहा- कांग्रेस ने वंदे मातरम् के टुकड़े किए। जवाहरलाल नेहरू जिन्ना के सामने झुके थे।
124 views • 17 hours ago
Ramakant Shukla
बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा- वंदे मातरम् ऊर्जा, PM के भाषण को बताया ऐतिहासिक
लोकसभा में वंदे मातरम पर बहस के दौरान बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा 'वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर सदन में हुई चर्चा में प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता को वंदे मातरम के इतिहास, वंदे मातरम् के सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी
134 views • 17 hours ago
Sanjay Purohit
कांग्रेस वंदे मातरम् के बंटवारे पर झुकी, इसलिए भारत के बंटवारे के लिए झुकना पड़ा: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा में दावा किया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए मुस्लिम लीग के दबाव में वंदे मातरम् के टुकड़े कर दिए गए। उन्होंने यह भी कहा, ‘‘कांग्रेस वंदे मातरम् के बंटवारे पर झुकी, इसलिए उसे एक दिन भारत के बंटवारे के लिए झुकना पड़ा।''
79 views • 17 hours ago
Richa Gupta
वंदे मातरम् ने देश को आजादी दिलाई, अब नई पीढ़ी को प्रेरणा देगा: पीएम मोदी
संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है और आज सोमवार को इसका आठवां दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ पर चर्चा की शुरुआत की।
91 views • 19 hours ago
Ramakant Shukla
हैदराबाद में एक साथ तीन विमानों को बम से उड़ाने की धमकी, एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट
हैदराबाद से एक अहम खबर सामने आई है। राजीव गांधी एयरपोर्ट पर तीन विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सोमवार को ईमेल के जरिए यह धमकी दी गई। हालांकि अहम बात यह है कि सभी विमानों की सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों को उतार दिया गया है. एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट है और पुलिस चप्पे-चप्पे की तलाश कर रही है
95 views • 21 hours ago
Richa Gupta
इंडिगो की सैकड़ों फ्लाइट रद्द, घर से निकलने से पहले स्टेटस चेक करें
इंडिगो की कई उड़ानें रद्द। दिल्ली और बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सैकड़ों फ्लाइट प्रभावित। यात्रियों को सलाह: घर से निकलने से पहले फ्लाइट स्टेटस चेक करें।
73 views • 21 hours ago
Richa Gupta
‘वंदे मातरम’ गीत पर संसद में होगी विशेष चर्चा : केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि संसद में ‘वंदे मातरम’ गीत पर विशेष चर्चा होगी। राजनीतिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर भी होगी बात।
80 views • 21 hours ago
Richa Gupta
गोवा नाइट क्लब हादसा: 3 बड़े अधिकारी सस्पेंड, जांच शुरू
गोवा नाइट क्लब हादसे में 25 लोगों की मौत। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने तीन बड़े अधिकारियों को सस्पेंड किया और जांच शुरू कर दी।
85 views • 23 hours ago
...