बिहार में 9 बजे तक 14.55% वोटिंग, सासाराम-गया से किशनगंज तक वोटर्स की लंबी कतार
बिहार चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में भी सुबह-सुबह मतदान को लेकर भारी उत्साह नजर आ रहा है. बिहार चुनाव के दूसरे चरण में सुबह 9 बजे तक 14.55% वोटिंग हुई है. यह पहले फेज में सुबह 9 बजे तक हुए मतदान से अधिक है. बिहार चुनाव के पहले चरण में 9 बजे तक 13.13% मतदान हुआ था
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 11 नवंबर 2025
139
0
...

बिहार चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में भी सुबह-सुबह मतदान को लेकर भारी उत्साह नजर आ रहा है. बिहार चुनाव के दूसरे चरण में सुबह 9 बजे तक 14.55% वोटिंग हुई है. यह पहले फेज में सुबह 9 बजे तक हुए मतदान से अधिक है. बिहार चुनाव के पहले चरण में 9 बजे तक 13.13% मतदान हुआ था.

'मतदान का नया रिकॉर्ड बनाएं', पीएम मोदी की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बिहार चुनाव के दूसरे चरण में भारी मतदान की अपील की है. पीएम मोदी ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनावों में आज दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग है. सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे इसमें बढ़-चढ़कर भागीदार बनें और मतदान का नया रिकॉर्ड बनाएं. पहली बार वोट देने जा रहे राज्य के अपने नौजवान साथियों से मेरा विशेष आग्रह है कि वे खुद तो मतदान करें ही, दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें.

किशनगंज में मतदाताओं की लगी लंबी कतार

बिहार के किशनगंज में मतदान के लिए सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी है. किशनगंज में बड़ी तादाद में महिलाएं भी पोलिंग बूथ पर कतार में खड़े होकर मतदान के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रही हैं.


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
लोकसभा में आज चुनाव सुधारों पर बड़ी बहस, चर्चा के लिए 10 घंटे निर्धारित
संसद में आज मंगलवार को बड़े चुनावी सुधारों पर एक बड़ी बहस होने वाली है। यह बहस लंबे समय से चले आ रहे गतिरोध के बाद हो रही है, जिससे कार्यवाही रुकी हुई थी।
16 views • 1 minute ago
Richa Gupta
देशभर में SIR के दूसरे चरण की रफ्तार तेज, 98.69% फॉर्म हुए डिजिटाइज
चुनाव आयोग ने सोमवार को एसआईआर के दूसरे चरण का नया अपडेट जारी किया, जिसमें देशभर के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची पुनरीक्षण की तेज प्रगति दिखाई दी है।
50 views • 50 minutes ago
Richa Gupta
आईएमएफ ने भारत के UPI को दुनिया का सबसे बड़ा रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम माना
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) को लेनदेन की मात्रा के आधार पर दुनिया के सबसे बड़े रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम के रूप में मान्यता दी है।
47 views • 54 minutes ago
Ramakant Shukla
Elon Musk का Starlink सैटेलाइट इंटरनेट भारत में उपलब्ध, इतने रुपये से प्लान्स स्टार्ट
Elon Musk की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस Starlink दुनियाभर में काफी लोकप्रिय है और भारत में इसकी एंट्री को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी। अब आखिरकार Starlink India ने अपने प्लान और कीमतें जारी कर दी हैं। जो लोग उम्मीद कर रहे थे कि यह सस्ता इंटरनेट होगा, उनके लिए कीमतें थोड़ी हैरान कर सकती हैं।
38 views • 15 hours ago
Richa Gupta
उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप, तापमान में आई तेज गिरावट
उत्तर प्रदेश में शीतलहर तेज हो गई है। कई जिलों में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
83 views • 18 hours ago
Ramakant Shukla
'जिन्ना को वंदे मातरम् से दिक्कत थी और जिन्ना के मुन्ना को भी...', संसद में बोले सांसद अनुराग ठाकुर
लोकसभा में सोमवार को वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर चर्चा जारी है। शुरुआत पीएम मोदी ने की। उन्होंने कहा- कांग्रेस ने वंदे मातरम् के टुकड़े किए। जवाहरलाल नेहरू जिन्ना के सामने झुके थे।
127 views • 18 hours ago
Ramakant Shukla
बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा- वंदे मातरम् ऊर्जा, PM के भाषण को बताया ऐतिहासिक
लोकसभा में वंदे मातरम पर बहस के दौरान बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा 'वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर सदन में हुई चर्चा में प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता को वंदे मातरम के इतिहास, वंदे मातरम् के सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी
137 views • 19 hours ago
Sanjay Purohit
कांग्रेस वंदे मातरम् के बंटवारे पर झुकी, इसलिए भारत के बंटवारे के लिए झुकना पड़ा: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा में दावा किया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए मुस्लिम लीग के दबाव में वंदे मातरम् के टुकड़े कर दिए गए। उन्होंने यह भी कहा, ‘‘कांग्रेस वंदे मातरम् के बंटवारे पर झुकी, इसलिए उसे एक दिन भारत के बंटवारे के लिए झुकना पड़ा।''
80 views • 19 hours ago
Richa Gupta
वंदे मातरम् ने देश को आजादी दिलाई, अब नई पीढ़ी को प्रेरणा देगा: पीएम मोदी
संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है और आज सोमवार को इसका आठवां दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ पर चर्चा की शुरुआत की।
95 views • 21 hours ago
Ramakant Shukla
हैदराबाद में एक साथ तीन विमानों को बम से उड़ाने की धमकी, एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट
हैदराबाद से एक अहम खबर सामने आई है। राजीव गांधी एयरपोर्ट पर तीन विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सोमवार को ईमेल के जरिए यह धमकी दी गई। हालांकि अहम बात यह है कि सभी विमानों की सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों को उतार दिया गया है. एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट है और पुलिस चप्पे-चप्पे की तलाश कर रही है
101 views • 22 hours ago
...