बीजापुर में 51 इनामी माओवादियों का सामूहिक आत्मसमर्पण, 9 महिलाएं भी शामिल
बीजापुर जिले में सक्रिय 51 इनामी माओवादियों ने सामूहिक रूप से आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। आत्मसमर्पण करने वालों में 9 महिलाएं और 42 पुरुष शामिल हैं।
Ramakant Shukla
Created AT: 4 hours ago
18
0
बीजापुर जिले में सक्रिय 51 इनामी माओवादियों ने सामूहिक रूप से आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। आत्मसमर्पण करने वालों में 9 महिलाएं और 42 पुरुष शामिल हैं।
इन माओवादियों पर था ₹66 लाख का इनाम
पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले सभी 51 माओवादियों पर कुल ₹66 लाख का इनाम घोषित था।
सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई और राज्य सरकार की समर्पण एवं पुनर्वास नीति के असर से वर्ष 2025 में अब तक 461 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं। इसी वर्ष 138 माओवादी मारे गए और 485 गिरफ्तार हुए हैं।
आत्मसमर्पण करने वालों को मिलेगी सहायता राशि
जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले प्रत्येक माओवादी को ₹50,000 की तत्काल सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम