पीएम मोदी ने मन की बात में किया छत्तीसगढ़ का जिक्र,अंबिकापुर नगर निगम की सराहना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के जरिए देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने छठ महापर्व की सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। इसके अलावा उन्होंने GST बचत उत्सव और कई अन्य पहलुओं पर भी चर्चा की। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ का भी विशेष रूप से जिक्र किया।
Ramakant Shukla
Created AT: 26 अक्टूबर 2025
50
0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के जरिए देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने छठ महापर्व की सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। इसके अलावा उन्होंने GST बचत उत्सव, और कई अन्य पहलुओं पर भी चर्चा की। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ का भी विशेष रूप से जिक्र किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में गार्बेज कैफे संचालित किए जा रहे हैं। ये ऐसे कैफे हैं जहां प्लास्टिक कचरे के बदले में लोगों को भरपेट खाना मिलता है। यदि कोई व्यक्ति एक किलो से अधिक प्लास्टिक लाता है, तो उसे दोपहर या रात का भोजन प्रदान किया जाता है और आधा किलो प्लास्टिक के बदले में नाश्ता दिया जाता है। ये कैफे अंबिकापुर नगर निगम द्वारा संचालित किए जाते हैं।
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम