


छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, 21 अगस्त से पहले कैबिनेट का विस्तार कर इसे 14 सदस्यीय बनाया जाएगा। पार्टी हाईकमान से हरी झंडी मिलने के बाद अब शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
विदेश यात्रा से पहले पूरी होगी प्रक्रिया
मुख्यमंत्री साय 21 अगस्त को जापान और साउथ कोरिया की आधिकारिक यात्रा पर रवाना होंगे। इससे पहले, राजनीतिक और प्रशासनिक संतुलन बनाए रखते हुए तीन नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। यह प्रक्रिया अगले पांच दिनों में पूरी होने की संभावना है।
क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन का रखा जाएगा ध्यान
सूत्रों के मुताबिक इस विस्तार में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन को खास प्राथमिकता दी जा रही है। संभावित योजना के अनुसार:
1 मंत्री सामान्य वर्ग से
1 अनुसूचित जनजाति (ST वर्ग) से
1 पिछड़ा वर्ग (OBC वर्ग) से
वहीं, क्षेत्रीय संतुलन के तहत:
सरगुजा संभाग
बिलासपुर संभाग
दुर्ग संभाग
से एक-एक प्रतिनिधि को मंत्री पद दिया जा सकता है।