सुगम, निरंतर एवं पारदर्शी भर्ती के लिये बनेगा "पुलिस भर्ती बोर्ड" - CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है। इसलिए इनका कल्याण हमारी प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी पुलिस विभाग की भर्ती कर्मचारी चयन मंडल से होती है। इसमें कुछ वक्त लग जाता है।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 5 hours ago
63
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है। इसलिए इनका कल्याण हमारी प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी पुलिस विभाग की भर्ती कर्मचारी चयन मंडल से होती है। इसमें कुछ वक्त लग जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस को जल्द से जल्द मानव संसाधन उपलब्ध कराने के लिए घोषणा करते हुए कहा कि अब प्रदेश में मप्र पुलिस भर्ती बोर्ड का गठन किया जाएगा। इससे पुलिस भर्तियों में तेजी, पारदर्शिता और परफेक्शन आएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 के लिए स्वीकृत पदों की भर्ती मप्र पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल द्वारा की जायेगी। आगामी वर्षों की भर्तियां 'पुलिस भर्ती बोर्ड' द्वारा की जायेंगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पुलिस, जेल और नगर सेना एवं सुरक्षा तीनों विभागों के शहीदों की विधवाओं और बच्चों के लिए स्नातक स्तर के सभी कोर्सेस में विभिन्न प्राथमिकता श्रेणियों में एक अतिरिक्त सीट पर आरक्षण दिया जाएगा। पुलिस भर्ती पर विशेष जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष हमने 7,500 रिक्त पदों पर भर्ती की अनुमति दी है। पुलिस के करीब 22 हजार 500 पदों पर भर्ती होनी है। इसलिए अब हर साल 7,500-7,500 पदों पर भर्ती कर तीन साल में पुलिस विभाग के सभी रिक्त पद भर दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वीवीआईपी ड्यूटी में तैनात सुरक्षा कर्मचारियों सहित उप पुलिस अधीक्षक और इससे उच्च अधिकारियों को भी अब छठवें वेतनमान का पद पात्रतानुसार निर्धारित विशेष भत्ता एवं जोखिम भत्ता दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गृह विभाग से जुड़ी सभी सेवाओं के आधुनिकीकरण एवं भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए बहुत जल्द गृह एवं वित्त विभाग की संयुक्त बैठक कर सभी लंबित मसलों का समुचित समाधान निकाला जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के राज्य स्तरीय समारोह में पदक विजेता अधिकारी-कर्मचारियों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने पदक पाने वाले पुलिस, जेल एवं नगर सेना एवं नगर सुरक्षा विभाग के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों और उनके परिजनों से बेहद आत्मीयतापूर्वक भेंट की और सभी को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाए दीं।

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि अनुशासन, आज्ञाकारिता और सेवा समर्पण ही यूनिफॉर्म सर्विसेस की मूल पहचान है। अपनी जिम्मेदारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और समर्पित सेवाओं से आपने न केवल अपने विभाग, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री डॉ, यादव ने अपनी असाधारण सेवाओं और उत्कृष्ट योगदान के लिए पदक विजेताओं के कुशल कार्यपालिक कार्य (परफेक्शन) को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि कर्तव्यनिष्ठा और पूर्ण सेवाभाव से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी प्रकार की यूनिफार्म सर्विसेस की सराहना करते हुए कहा कि आपकी विशिष्ट सेवाओं के लिए पदक तो आपको मिलता है, लेकिन मान हमारा बढ़ता है। उन्होंने कहा कि आपकी सेवाओं में सरकार हर घड़ी आपके साथ है। पुलिस, जेल और नगर सेना एवं सुरक्षा विभाग के त्वरित आधुनिकीकरण के लिए कोई कमी, कोई ढिलाई नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी सेवाओं के साथ अपने परिवार को भी समय दें, अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और एक स्वस्थ एवं उन्नत समाज के निर्माण में योगदान दें। उन्होंने कहा कि यह नए दौर का भारत है। मध्यप्रदेश भी विकास की ओर एक नई उड़ान पर है। नक्सलवाद हमारे लिए गंभीर चुनौती है, यह देश के लोकतंत्र के लिए हानिकारक है। हमने तय किया है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में मार्च 2026 तक हम मध्यप्रदेश को नक्सलमुक्त कर देंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी को स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देकर शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़-दो साल में पुलिस ने बहुत अच्छा काम किया है। मुख्यमंत्री ने डकैत उन्मूलन, नक्सल उन्मूलन, नशामुक्ति, सायबर फ्रॉर्ड, महिला सुरक्षा, गौवंश तस्करी, गुंडे बदमाशों, अवैध हथियार रखने पर सख्त अंकुश और ऑपरेशन सृजन जैसे नवाचारों के लिए पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि सरकार पुलिस सेवाओं के आधुनिकीकरण के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए हमने पुलिस हॉस्पिटल का शुभारंभ, दिशा लर्निंग सेंटर और शहीद पुलिसकर्मियों के परिजन को एक करोड़ रूपए की सम्मान राशि देने जैसे कई प्रयास किए हैं। ये प्रयास हमेशा जारी रहेंगे।

स्वागत उद्बोधन में पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव की प्रेरणा से हमें अपनी सेवाओं की बेहतरी के लिए मानव एवं तकनीकी संसाधन मिल रहे हैं। गुरूवार 14 अगस्त को ही प्रदेश में आपातकालीन सेवा के रूप में डायल-112 का शुभारंभ हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पुलिस भर्तियां भी तेजी से चल रही हैं। नए आपराधिक कानूनों का भी हम प्रभावी रूप से पालन करा रहे हैं। हम ई-ऑफिस की तरफ बढ़ रहे हैं। पुलिस मुख्यालय ई-ऑफिस से लैस हो गया है, फील्ड की सभी इकाइयां भी ई-ऑफिस से जुड़ रही हैं। सायबर फ्रॉड से निपटने के लिए भी हमारी पूरी तैयारी है। प्रदेश में लोगों को नशामुक्त करने की जागरूकता के लिए हमने 'नशे से दूरी है जरूरी' अभियान चलाया है। इस अभियान के बेहद सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। प्रति मंगलवार को पुलिस जनसुनवाई भी हमने पुन: प्रारंभ की है। पुलिसकर्मियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए हमारा पूरा जोर है। उन्होंने पुलिस आधुनिकीकरण और आवश्यकतानुसार भर्तियों की सहज अनुमति देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आत्मीयता से आभार माना। कार्यक्रम के अंत में पुलिस महानिदेशक होमगार्ड्स चंचल शेखर ने सभी का आभार माना।

कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव गृह जे.एन. कंसोटिया, पुलिस महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं वरूण कपूर, वरिष्ठ अधिकारी सहित सभी पदक विजेता अधिकारी-कर्मचारी एवं उनके परिजन भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के आरंभ में पुलिस बैंड द्वारा स्वागत धुन बजाकर एवं परिजनों ने तिरंगा लहराकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने सभी का अभिवादन स्वीकार कर उन्हें पदक पाने की बधाई दी। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों एवं परिजनों द्वारा आकर्षक देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पदक विजेताओं और उनके परिजनों के साथ समूह चित्र भी खिंचवाए।

उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 65 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को पदक देकर सम्मानित किया गया। इसमें वीरता के लिए 12 पुलिस अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक, विशिष्ट सेवा के लिए 8 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति का पुलिस पदक, विशिष्ट सेवा के लिए जेल, नगर सेवा एवं नगर सुरक्षा के 3 अधिकारियों को विशिष्ट सेवा पदक, 32 पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक, 5 जेल पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक तथा नगर सेवा एवं नगर सुरक्षा के 8 अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Sanjay Purohit
MP में कार्बन सोखने की बड़ी तैयारी, वैज्ञानिकों ने तैयार किए फॉरेस्टी ट्री
जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने उच्च गुणवत्ता वाले फॉरेस्ट्री ट्रीज तैयार करने में सफलता हासिल की है। ये तेजी से बढ़ेंगे। कार्बन डाईऑक्साइड ज्यादा अवशोषित करेंगे।
10 views • 19 minutes ago
Sanjay Purohit
राहुल गांधी पर बरसे सीएम मोहन यादव, कहा- लताड़ के बाद भी उन्हें फर्क नहीं पड़ता
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रवींद्र भवन में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित आजादी का महापर्व कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राहुल गांधी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि, 'कोर्ट से बार-बार लताड़ लगने के बाद भी राहुल गांधी को कोई फर्क नहीं पड़ रहा।
13 views • 30 minutes ago
Sanjay Purohit
इंडियन आर्मी बदलेगी युद्ध के तौर तरीके, एमपी में होगा बड़ा मंथन, रक्षा मंत्री- सीडीएस व तीनों सेनाध्यक्ष आएंगे
इंडियन आर्मी अब युद्ध के तौर तरीके बदलेगी। इसके लिए एमपी में मंथन होगा जिसमें देश के रक्षा मंत्री, सीडीएस व तीनों सेनाध्यक्ष शामिल होंगे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद युद्ध पद्धति में बदलाव को लेकर महू में रण संवाद-2025 कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
13 views • 40 minutes ago
Sanjay Purohit
महाकालेश्वर मंदिर में जन्माष्टमी की धूम, बाबा महाकाल का श्री कृष्ण स्वरुप में हुआ दिव्य श्रृंगार
श्री महाकालेश्वर मंदिर में जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर बाबा महाकाल ने श्रीकृष्ण स्वरुप में दर्शन दिए। हर रोज की तरह शनिवार तड़के भी 4 बजे मंदिर के कपाट खुले। भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल को भगवान श्रीकृष्ण के रूप में विशेष रूप से श्रृंगारित किया गया।
13 views • 52 minutes ago
Ramakant Shukla
साय कैबिनेट का विस्तार 21 अगस्त से पहले संभावित, तीन नए मंत्री लेंगे शपथ
छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। सूत्रों के अनुसार, 21 अगस्त से पहले कैबिनेट का विस्तार कर इसे 14 सदस्यीय बनाया जाएगा। पार्टी हाईकमान से हरी झंडी मिलने के बाद अब शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
23 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज,उज्जैन के प्रसिद्ध गोपाल मंदिर जाएंगे CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार 16 अगस्त को जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गौरवाशाली इतिहास के महत्वपूर्ण प्रसंगों का स्मरण करते हुए जन्माष्टमी के अवसर पर इन स्थानों पर जाने का निर्णय किया है।
71 views • 5 hours ago
Richa Gupta
कृष्ण जन्माष्टमी पर उज्जैन के गोपाल मंदिर जाएंगे CM डॉ. मोहन यादव
प्रदेश में जन्माष्टमी की धूम, CM डॉ. मोहन यादव आज उज्जैन के गोपाल मंदिर में करेंगे श्रीकृष्ण पूजा-अर्चना, मंदिर में खास आयोजन।
70 views • 5 hours ago
Ramakant Shukla
मध्यप्रदेश के दो जिलों में येलो अलर्ट, 13 जिलों में भारी बारिश के आसार
मध्यप्रदेश में एक बार फिर मूसलधार बारिश का सिलसिला तेज़ हो गया है। राज्य के कई जिलों में जहां झमाझम बारिश हो रही है, वहीं कुछ क्षेत्रों में हल्की फुहारें मौसम को सुहाना बना रही हैं। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के दो जिलों — बैतूल और बुरहानपुर — के लिए अति भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है।
74 views • 5 hours ago
Ramakant Shukla
गौरवशाली अतीत की जानकारी नई पीढ़ी तक पहुंचना आवश्यक- CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार 16 अगस्त को जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गौरवाशाली इतिहास के महत्वपूर्ण प्रसंगों का स्मरण करते हुए जन्माष्टमी के अवसर पर इन स्थानों पर जाने का निर्णय किया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 अगस्त को सर्वप्रथम रायसेन जिले के महलपुर पाठा, इसके पश्चात धार जिले के अमझेरा और इंदौर जिले के जानापाव जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव विभिन्न प्राचीन कृष्ण मंदिरों में दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरासत से विकास के संकल्प के अंतर्गत अपनी इस विशिष्ट यात्रा की रचना की है।
34 views • 5 hours ago
Ramakant Shukla
सुगम, निरंतर एवं पारदर्शी भर्ती के लिये बनेगा "पुलिस भर्ती बोर्ड" - CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है। इसलिए इनका कल्याण हमारी प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी पुलिस विभाग की भर्ती कर्मचारी चयन मंडल से होती है। इसमें कुछ वक्त लग जाता है।
63 views • 5 hours ago
...