छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का सबसे बड़ा सरेंडर, 170 से ज्यादा नक्सली हथियारों के साथ करेंगे आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही लड़ाई को एक बड़ी कामयाबी मिलने जा रही है। राजधानी जगदलपुर में आज 170 से अधिक नक्सली आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं, जिसे राज्य के इतिहास का सबसे बड़ा सामूहिक आत्मसमर्पण माना जा रहा है।


Ramakant Shukla
Created AT: 17 अक्टूबर 2025
87
0

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही लड़ाई को एक बड़ी कामयाबी मिलने जा रही है। जगदलपुर में आज 170 से अधिक नक्सली आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं, जिसे राज्य के इतिहास का सबसे बड़ा सामूहिक आत्मसमर्पण माना जा रहा है।
इस ऐतिहासिक घटनाक्रम का नेतृत्व कुख्यात नक्सली नेता रूपेश कर रहा है। समर्पण करने वाले सभी नक्सली मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा के समक्ष अपने हथियार डालेंगे। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली अपने साथ 100 से अधिक अत्याधुनिक हथियार भी जमा करेंगे।
सुरक्षा बलों के अनुसार, इन हथियारों का उपयोग पिछले कई वर्षों से नक्सली हमलों में किया जाता रहा है।
इस बड़ी सफलता का श्रेय राज्य सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति, साथ ही सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया विभाग की निरंतर कोशिशों को दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम