सरपंचों को हैं 25 लाख रूपए तक के कार्य कराने के अधिकार - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि त्रिस्तरीय पंचायतराज व्यवस्था में सरपंच के पास पर्याप्त शक्तियां हैं। सरपंच अपनी पंचायत को नई ऊंचाइयों पर लेकर जा सकते हैं। सरपंचों के माध्यम से ही प्रदेश में ग्राम विकास का कारवां चल रहा है। ग्राम स्तर पर सभी कल्याणकारी योजनाओं और विकास गतिविधियों का क्रियान्वयन पंचायतों के माध्यम से ही हो रहा है।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 11 नवंबर 2025
98
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि त्रिस्तरीय पंचायतराज व्यवस्था में सरपंच के पास पर्याप्त शक्तियां हैं। सरपंच अपनी पंचायत को नई ऊंचाइयों पर लेकर जा सकते हैं। सरपंचों के माध्यम से ही प्रदेश में ग्राम विकास का कारवां चल रहा है। ग्राम स्तर पर सभी कल्याणकारी योजनाओं और विकास गतिविधियों का क्रियान्वयन पंचायतों के माध्यम से ही हो रहा है। पंचायत व्यवस्था को सशक्त करने के उद्देश्य से पंचायतों को 25 लाख रूपए तक के कार्य करने का अधिकार दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पंचायत प्रतिनिधियों को विकास कार्यों के लिए 50-50 हजार रुपए की राशि अंतरित किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नगरीय‍ निकायों के समान पंचायतों में भी विकास योजनाएं बनाने और उन्हें क्रियान्वित करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। पंचायतों को गांव के विकास की योजना बनाने के लिये सक्षम बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि भोपाल में पंचायत प्रतिनिधियों की कॉन्फ्रेंस आगामी 24 से 26 नंवबर को होने वाली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को जंबूरी मैदान पर आयोजित सरपंच संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कार्यक्रम स्थल पर भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सरपंच संघों के प्रतिनिधियों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में हुए कार विस्फोट को अत्यंत दुखद बताया। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की क्षमता पर भरोसा है। भारत सरकार ने आतंकवाद और नक्सलवाद को समूल नष्ट करने के लिए अभियान छेड़ रखा है।


पंचायतों को मिलेंगे कार्यालय और सामुदायिक भवन


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने तीनों स्तर के पंचायत संस्थान के लिए कार्यालय और गांवों के लिए सामुदायिक भवन की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है। इस अनुक्रम में प्रदेश की पंचायतों के लिए 2472 अटल पंचायत भवन, 1037 सामुदायिक भवन, 106 जनपद पंचायत भवन तथा 5 जिला पंचायत भवन स्वीकृत किए हैं। गांव के शांति धाम भी व्यवस्थित रूप से विकसित हों, इस उद्देश्य से दिसम्बर 2026 तक सभी शांति धाम अतिक्रमण से मुक्त कर उनके पहुंच मार्ग बनाने और आवश्यक फेंसिंग और पौधरोपण कार्य के निर्देश दिए गए हैं। सुदृढ़ पंचायत राजव्यवस्था के माध्यम से आत्मनिर्भर पंचायत व समृद्ध मध्यप्रदेश के पथ पर राज्य सरकार पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से अग्रसर है।


युवाओं को उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में रोजगार आधारित उद्योग स्थापित किए जा रहे हैं। वर्ष-2026 को कृषि आधारित उद्योग वर्ष के रूप में घोषित किया जाएगा।कृषि उत्पादों के निर्माण के लिए कृषि और खाद्यान्न आधारित उद्योगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। पंचायतों के माध्यम से लघु उद्योग, कुटीर उद्योग और रोजगार उद्योग स्थापित करने के लिए भी गतिविधियां जारी हैं। किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से सब्जी और अन्य फसलों के लिए खाद्य प्रसंस्करण इकाईयां खोली जा रही हैं। युवाओं को उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। हमारी कोशिश है कि किसानों को हर फसल का उचित दाम मिले।


श्रीराम वन गमन पथ विकसित करने की प्रक्रिया में पंचायत प्रतिनिधियों को जोड़ा जाएगा


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारे पंचायत प्रतिनिधि भगवान श्रीराम से संबंधित प्रत्येक स्थान की जानकारी उपलब्ध कराएं। इन्हें श्रीराम वन गमन पथ विकसित करने की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े सभी स्थानों को भी राज्य सरकार तीर्थ के रूप में विकसित करेगी। पंचायतें अपने पारंपरिक कार्य करते हुए शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार और उद्योग के कार्यों को भी प्रमुखता से करें। गांवों में किसानों को गोपालन और पशुपालन के लिए प्रेरित करें, जिससे मध्यप्रदेश को दूध उत्पादन में देश का अग्रणी राज्य बनाया जा सके।



पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल ने पंचायत प्रतिनिधियों की मांग पर 25 लाख रूपए तक के कार्यों का अधिकार सरपंचों को देने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार माना। उन्होंने कहा कि प्रदेश की पंचायतें देश का सबसे अच्छा और सबसे बड़ा रिकॉर्ड रूम बन सकती हैं। मंत्री पटेल ने कहा कि जिन पंचायतों में नदियां के उद्गम स्थल मौजूद हैं, वहां के सरपंच अपनी कार्य योजना में उद्गम स्थल के बेहतर रखरखाव संबंधी कार्यों को शामिल करें। ऐसी पंचायतें जहाँ की आबादी 5000 से अधिक होगी, वहां 2 सामुदायिक भवन स्वीकृत किए जाएंगे। सम्मेलन में पंचायत प्रतिनिधियों के विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष और प्रतिनिधि उपस्थित थे।




ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
खरगोन में स्कूलों का समय बदला, 8वीं तक की क्लासेज सुबह 8:30 बजे के बाद लगेंगी
खरगोन जिले में बढ़ती ठंड को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। मंगलवार से सुबह की पाली में नर्सरी से लेकर कक्षा 8वीं तक की क्लासेज सुबह 8:30 बजे से पहले शुरू नहीं होंगी। यह आदेश जिला प्रशासन ने सोमवार शाम जारी किया है।
3 views • 1 minute ago
Richa Gupta
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई: उज्जैन और नीमच से 18 लाख के नकली नोट बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
मध्यप्रदेश पुलिस को नकली नोट के अवैध कारोबार के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। उज्जैन एवं नीमच पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाईयों में कुल 18 लाख रूपये के नकली नोट जब्त करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
57 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
भोपाल में 21 दिसंबर से दौड़ेगी मेट्रो, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मेट्रो ट्रेन संचालन का लंबे समय से इंतजार समाप्त होने जा रहा है। 21 दिसंबर से प्रायोरिटी कॉरिडोर के लगभग 6 किलोमीटर लंबे ट्रेक पर मेट्रो ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। यह बड़ा ऐलान सीएम डॉ. मोहन यादव ने खजुराहो में किया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में प्रदेश को कई बड़ी सौगातें मिलने वाली हैं।
49 views • 1 hour ago
Richa Gupta
नगरीय विकास कार्यों में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी नगरीय विकास कार्यों को उच्च गुणवत्ता और समय-सीमा में पूरा किया जाए। जानें शहरी विकास से जुड़े प्रमुख निर्देश।
60 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
बर्फीली हवाओं से ठिठुरा मध्यप्रदेश, भोपाल-इंदौर सहित 8 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
देश के उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण मध्यप्रदेश में ठंड का असर तेजी से बढ़ गया है। सोमवार को राजधानी भोपाल सहित इंदौर, राजगढ़, विदिशा, खंडवा, शहडोल और नरसिंहपुर में शीतलहर और कभी-कभी तीव्र शीतलहर का प्रभाव देखा गया, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा।
27 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
खजुराहो में मोहन कैबिनेट की बैठक, लाड़ली बहनों को मिलेंगे 1500-1500 रुपये
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने पूरे मंत्री-मंडल के साथ दो दिवसीय खजुराहो प्रवास पर हैं। प्रवास के दूसरे दिन मंगलवार को कन्वेंशन सेंटर खजुराहो में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक होगी। मुख्यमंत्री महाराजा कन्वेंशन सेंटर में महाराजा छत्रसाल और सरदार वल्लभ भाई की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव छतरपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र राजनगर के सती की मढ़िया में आयोजित महिला सम्मेलन में शामिल होंगे।
57 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
सर्द हवाओं से रायपुर ठिठुरा, 10 दिसंबर तक प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में शीतलहर का अलर्ट
दिसंबर की शुरुआत के साथ ही उत्तरी हवा तेज हो चली है और प्रदेशभर में शीतलहर का प्रभाव तेजी से बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने 8 दिसंबर की रात से 10 दिसंबर की सुबह तक छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में शीतलहर की स्थिति रहने का अलर्ट जारी किया है। रायपुर में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.5 डिग्री कम रहा।
47 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
सिवनी में ट्रेनी प्लेन क्रैश, बिजली तारों से टकराकर खेत में गिरा, दोनों पायलट घायल
सिवनी जिले में सोमवार शाम एक ट्रेनी विमान की क्रैश लैंडिंग हो गई। उड़ान के दौरान आमगांव के पास यह विमान 33 केवी हाई-वोल्टेज लाइन से टकरा गया, जिसके बाद नियंत्रण खोकर पास के खेत में गिर पड़ा। रेड बर्ड एविएशन कंपनी का यह ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट सुकतरा हवाई पट्टी से नियमित रूट पर रवाना हुआ था। हादसे में ट्रेनर पायलट अजित एंथोनी और ट्रेनी पायलट अशोक छावड़ा घायल हुए, हालांकि दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है।
58 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
मध्यप्रदेश के बीड़ी श्रमिकों को मुख्यधारा के रोजगार से जोड़ा जाय - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के बीड़ी श्रमिकों को रोजगार की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए वन विभाग से समन्वय कर समुचित समाधान निकालने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के तेंदूपत्ता से पश्चिम बंगाल में बीड़ी उद्योग फल-फूल रहा है और स्थानीय लोगों को रोजगार मिल रहा है। राज्य के तेंदूपत्ता संग्राहकों और बीड़ी बनाकर आजीविका चलाने वाले हजारों परिवारों को रोजगार की मुख्य धारा से जोड़ा जायेगा।
47 views • 15 hours ago
Ramakant Shukla
इंडस्ट्री के मांग की अनुसार आधुनिक ट्रेड्स में युवाओं को दिया जाए प्रशिक्षण - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार को उद्योग की आवश्यकता से सीधे जोड़कर युवाओं को रोजगार के अधिकतम अवसर उपलब्ध करायें। उन्होंने निर्देश दिए कि युवाओं को उन्हीं ट्रेड्स में प्रशिक्षण दिया जाए, जिनकी इंडस्ट्री में मांग है और प्रशिक्षण के दौरान मिलने वाला मानदेय सीधे उनके बैंक खातों में पारदर्शी तरीके से पहुँचे।
41 views • 15 hours ago
...