कान्हा में जंगली भैंसों का बसाया जाएगा बसेरा: काजीरंगा से लाए जाएंगे वाइल्ड बफेलो
कान्हा नेशनल पार्क में जंगली भैंसों को बसाने की योजना बनाई गई है। असम के काजीरंगा नेशनल पार्क से वाइल्ड बफेलो लाए जाएंगे। पर्यटक जल्द ही नए रोमांच के साथ इनकी दीदार कर सकेंगे।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 11 नवंबर 2025
186
0
...

मध्य प्रदेश के मंडला जिले का कान्हा नेशनल पार्क बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। दुनियाभर के पर्यटक यहां प्रकृति की सुंदरता और बाघ समेत अन्य वन्य प्राणियों के दीदार के लिए पहुंचते हैं। लेकिन अब कान्हा नेशनल पार्क एक नई पहल की वजह से और भी खास बनने जा रहा है। कान्हा टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक रविंद्र मणि त्रिपाठी के अनुसार, यहां पहले जंगली भैंसों की उपस्थिति थी, लेकिन समय के साथ उनकी संख्या बहुत कम हो गई। किसी भी प्रजाति की अचानक कमी जंगल पर प्रतिकूल असर डालती है। यही कारण है कि अब असम के राष्ट्रीय उद्यानों से जंगली भैंसों को कान्हा में बसाने की योजना बनाई जा रही है।


सुपखार क्षेत्र को जंगली भैंसों के लिए सबसे उपयुक्त माना गया है। इन्हें पांच चरणों में कान्हा लाने की तैयारी चल रही है। उच्च अधिकारियों के साथ लगातार परामर्श जारी है और जल्द ही इस दिशा में कदम उठाए जाने की उम्मीद है। इस पहल से न सिर्फ वन्यजीवन को मजबूती मिलेगी बल्कि पर्यटकों के लिए भी कान्हा नेशनल पार्क का अनुभव और समृद्ध होगा।


कान्हा टाइगर रिजर्व क्षेत्र संचालक रविंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि कान्हा में पुराने समय से जंगली भैंसों की मौजदूगी रही है। अभी वाइल्ड बफेलो आने का प्रस्ताव है। सुपखार क्षेत्र में स्टडी के बाद प्रपोजल भेजा है। असम के काजीरंगा से लाने की तैयारी है। बातचीत चल रही है, जैसे ही प्रोसेस निर्धारित होगा, लाने की प्रक्रिया की जाएगी।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
खरगोन में स्कूलों का समय बदला, 8वीं तक की क्लासेज सुबह 8:30 बजे के बाद लगेंगी
खरगोन जिले में बढ़ती ठंड को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। मंगलवार से सुबह की पाली में नर्सरी से लेकर कक्षा 8वीं तक की क्लासेज सुबह 8:30 बजे से पहले शुरू नहीं होंगी। यह आदेश जिला प्रशासन ने सोमवार शाम जारी किया है।
2 views • 1 minute ago
Richa Gupta
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई: उज्जैन और नीमच से 18 लाख के नकली नोट बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
मध्यप्रदेश पुलिस को नकली नोट के अवैध कारोबार के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। उज्जैन एवं नीमच पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाईयों में कुल 18 लाख रूपये के नकली नोट जब्त करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
57 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
भोपाल में 21 दिसंबर से दौड़ेगी मेट्रो, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मेट्रो ट्रेन संचालन का लंबे समय से इंतजार समाप्त होने जा रहा है। 21 दिसंबर से प्रायोरिटी कॉरिडोर के लगभग 6 किलोमीटर लंबे ट्रेक पर मेट्रो ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। यह बड़ा ऐलान सीएम डॉ. मोहन यादव ने खजुराहो में किया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में प्रदेश को कई बड़ी सौगातें मिलने वाली हैं।
49 views • 1 hour ago
Richa Gupta
नगरीय विकास कार्यों में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी नगरीय विकास कार्यों को उच्च गुणवत्ता और समय-सीमा में पूरा किया जाए। जानें शहरी विकास से जुड़े प्रमुख निर्देश।
60 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
बर्फीली हवाओं से ठिठुरा मध्यप्रदेश, भोपाल-इंदौर सहित 8 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
देश के उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण मध्यप्रदेश में ठंड का असर तेजी से बढ़ गया है। सोमवार को राजधानी भोपाल सहित इंदौर, राजगढ़, विदिशा, खंडवा, शहडोल और नरसिंहपुर में शीतलहर और कभी-कभी तीव्र शीतलहर का प्रभाव देखा गया, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा।
27 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
खजुराहो में मोहन कैबिनेट की बैठक, लाड़ली बहनों को मिलेंगे 1500-1500 रुपये
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने पूरे मंत्री-मंडल के साथ दो दिवसीय खजुराहो प्रवास पर हैं। प्रवास के दूसरे दिन मंगलवार को कन्वेंशन सेंटर खजुराहो में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक होगी। मुख्यमंत्री महाराजा कन्वेंशन सेंटर में महाराजा छत्रसाल और सरदार वल्लभ भाई की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव छतरपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र राजनगर के सती की मढ़िया में आयोजित महिला सम्मेलन में शामिल होंगे।
57 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
सर्द हवाओं से रायपुर ठिठुरा, 10 दिसंबर तक प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में शीतलहर का अलर्ट
दिसंबर की शुरुआत के साथ ही उत्तरी हवा तेज हो चली है और प्रदेशभर में शीतलहर का प्रभाव तेजी से बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने 8 दिसंबर की रात से 10 दिसंबर की सुबह तक छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में शीतलहर की स्थिति रहने का अलर्ट जारी किया है। रायपुर में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.5 डिग्री कम रहा।
47 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
सिवनी में ट्रेनी प्लेन क्रैश, बिजली तारों से टकराकर खेत में गिरा, दोनों पायलट घायल
सिवनी जिले में सोमवार शाम एक ट्रेनी विमान की क्रैश लैंडिंग हो गई। उड़ान के दौरान आमगांव के पास यह विमान 33 केवी हाई-वोल्टेज लाइन से टकरा गया, जिसके बाद नियंत्रण खोकर पास के खेत में गिर पड़ा। रेड बर्ड एविएशन कंपनी का यह ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट सुकतरा हवाई पट्टी से नियमित रूट पर रवाना हुआ था। हादसे में ट्रेनर पायलट अजित एंथोनी और ट्रेनी पायलट अशोक छावड़ा घायल हुए, हालांकि दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है।
58 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
मध्यप्रदेश के बीड़ी श्रमिकों को मुख्यधारा के रोजगार से जोड़ा जाय - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के बीड़ी श्रमिकों को रोजगार की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए वन विभाग से समन्वय कर समुचित समाधान निकालने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के तेंदूपत्ता से पश्चिम बंगाल में बीड़ी उद्योग फल-फूल रहा है और स्थानीय लोगों को रोजगार मिल रहा है। राज्य के तेंदूपत्ता संग्राहकों और बीड़ी बनाकर आजीविका चलाने वाले हजारों परिवारों को रोजगार की मुख्य धारा से जोड़ा जायेगा।
47 views • 15 hours ago
Ramakant Shukla
इंडस्ट्री के मांग की अनुसार आधुनिक ट्रेड्स में युवाओं को दिया जाए प्रशिक्षण - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार को उद्योग की आवश्यकता से सीधे जोड़कर युवाओं को रोजगार के अधिकतम अवसर उपलब्ध करायें। उन्होंने निर्देश दिए कि युवाओं को उन्हीं ट्रेड्स में प्रशिक्षण दिया जाए, जिनकी इंडस्ट्री में मांग है और प्रशिक्षण के दौरान मिलने वाला मानदेय सीधे उनके बैंक खातों में पारदर्शी तरीके से पहुँचे।
41 views • 15 hours ago
...