“Statue of Unity, केवड़िया में मध्य प्रदेश दिवस मनाया जाएगा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे शामिल
भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर स्टेच्यू ऑफ यूनिटी केवड़िया गुजरात में 1 नवंबर से 15 नवंबर तक "भारत पर्व" का उत्साहपूर्वक आयोजन किया जा रहा है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 4 hours ago
62
0
...

भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर स्टेच्यू ऑफ यूनिटी केवड़िया गुजरात में 1 नवंबर से 15 नवंबर तक "भारत पर्व" का उत्साहपूर्वक आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विशिष्ट आतिथ्य में भारत पर्व 2025 के अंतर्गत मंगलवार, 11 नवंबर को गुजरात के केवड़िया में मध्यप्रदेश दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के ध्येय को दृष्टिगत रखते हुए देश की विविधता में एकता को प्रदर्शित करना है।


संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने बताया कि भारत पर्व के अंतर्गत मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा लगभग 25 वर्गमीटर क्षेत्रफल में एक आकर्षक थीम पेवेलियन तैयार किया गया है, जिसमें राज्य की पर्यटन, संस्कृति और हस्तशिल्प विरासत को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया जा रहा है। पेवेलियन में सांची, खजुराहो, भीमबेटका, मांडू, ओरछा, उज्जैन और ओंकारेश्वर जैसे ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों के साथ-साथ बांधवगढ़, कान्हा और पेंच जैसे प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यानों की झलक प्रस्तुत की जा रही है। साथ ही, राज्य के स्थानीय हस्तशिल्प और हस्तकला जैसे चंदेरी और महेश्वरी वस्त्र, बाघ प्रिंट, डोकरा कला, मिट्टी के बर्तन और गोंड पेंटिंग को भी प्रदर्शित किया जा रहा है।


अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति गृह और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व श्री शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि भारत पर्व हमारे देश की सांस्कृतिक एकता और विविधता का सुंदर उत्सव है। मध्यप्रदेश ‘भारत का हृदय’ है, और यहां की हर परंपरा, हर स्वाद, हर कला रूप हमारे देश की आत्मा को दर्शाता है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के पर्यटन, हस्तशिल्प, व्यंजनों और संस्कृति की प्रस्तुति के माध्यम से हम देशभर के आगंतुकों को अतुलनीय मध्यप्रदेश की आत्मा से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि आगंतुक न केवल मध्यप्रदेश के स्वाद और संगीत का आनंद लें, बल्कि उसकी आत्मिक ऊर्जा और जीवंतता का भी अनुभव करें।


स्टूडियो किचन में मध्यप्रदेश का स्वाद


मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम (एमपीएसटीडीसी) द्वारा 11 नवंबर को स्टूडियो किचन की विशेष प्रस्तुति दी जा रही है, जिसमें प्रदेश के पारंपरिक और प्रादेशिक व्यंजन लाइव तैयार कर परोसे जाएंगे। यह प्रस्तुति फ्लेवर्स फ्रॉम द हार्ट ऑफ इंडिया की थीम पर आधारित है। बुंदेलखंड क्षेत्र का खट्टा–तीखा छाछ पर आधारित पेय सन्नाटा, डिंडोरी क्षेत्र का पारंपरिक सूप कंगनी दाल का शोरबा, मालवा का प्रसिद्ध स्नैक भुट्टे की कीस, चना बेसन से बना स्वादिष्ट नमकीन व्यंजन चंबल का थोपा, सीधी क्षेत्र का पारंपरिक नाश्ता बेड़ई धुमना आलू, बघेलखंड क्षेत्र का लोकप्रिय व्यंजन मटर का निमोना और सादी पूरी, शहडोल क्षेत्र की प्रसिद्ध मिठाई कुटकी की खीर आगंतुकों को परोसे जाएंगे। इन व्यंजनों के माध्यम से प्रदेश के विविध भौगोलिक और सांस्कृतिक स्वादों को प्रदर्शित किया जा रहा है।


सांस्कृतिक प्रस्तुति – “अमृतस्य मध्यप्रदेश”


संस्कृति विभाग की ओर से प्रसिद्ध नृत्य संयोजिका मैत्रीय पहाड़ी एवं समूह द्वारा “अमृतस्य मध्य प्रदेश” शीर्षक से एक भव्य नृत्य प्रस्तुति दी जाएगी। यह प्रस्तुति दर्शकों को मध्यप्रदेश की प्राचीन सभ्यता, भक्ति, प्रेम और प्रकृति की लय से जोड़ती है। इस नृत्यगाथा की शुरुआत भीमबेटका की गुफाओं से होती है, जहां मानव सभ्यता की प्रथम झलक दिखाई देती है। आगे खजुराहो के मंदिरों की मूर्तिकला, सांची के स्तूपों की शांति, और चित्रकूट की पवित्र भूमि के भावनात्मक दृश्यों को नृत्य के माध्यम से अभिव्यक्त किया गया है। उज्जैन और ओंकारेश्वर के ज्योतिर्लिंगों की दिव्यता, ग्वालियर किले की ऐतिहासिकता, मांडू की प्रेम गाथा और ओरछा के मंदिरों की भव्यता मंच पर जीवंत होती है। प्रकृति के साथ मनुष्य के संबंध को बांधवगढ़, कान्हा और पेंच के वनों तथा जबलपुर की संगमरमर चट्टानों के दृश्यों से दर्शाया गया है। पारंपरिक महेश्वरी, चंदेरी और बाग प्रिंट वस्त्रों में सजे कलाकार मंच पर राज्य की शिल्प विरासत का गौरव गान करते हैं। नर्मदा आरती के दृश्य के साथ यह यात्रा अपने आध्यात्मिक उत्कर्ष पर पहुंचती है।




ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Richa Gupta
दिल्ली धमाके के बाद MP में हाई अलर्ट: महाकाल मंदिर व सेंसिटिव जगहों पर सुरक्षा बढ़ी
दिल्ली में लालकिले के पास धमाके के बाद मध्य प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। PHQ ने आदेश जारी कर हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए कहा है।
59 views • 1 hour ago
Richa Gupta
कान्हा में जंगली भैंसों का बसाया जाएगा बसेरा: काजीरंगा से लाए जाएंगे वाइल्ड बफेलो
कान्हा नेशनल पार्क में जंगली भैंसों को बसाने की योजना बनाई गई है। असम के काजीरंगा नेशनल पार्क से वाइल्ड बफेलो लाए जाएंगे। पर्यटक जल्द ही नए रोमांच के साथ इनकी दीदार कर सकेंगे।
63 views • 1 hour ago
Richa Gupta
“Statue of Unity, केवड़िया में मध्य प्रदेश दिवस मनाया जाएगा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे शामिल
भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर स्टेच्यू ऑफ यूनिटी केवड़िया गुजरात में 1 नवंबर से 15 नवंबर तक "भारत पर्व" का उत्साहपूर्वक आयोजन किया जा रहा है।
62 views • 4 hours ago
Richa Gupta
दिल्ली विस्फोट पर CM डॉ. मोहन ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की
दिल्ली में लाल किला के पास हुए ब्लास्ट ने पूरे देश को दहला दिया। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस घटना पर दुख जताया है। साथ ही इस हादसे में मृत हुए लोगों के प्रति संवेदनाएं जाहिर की है।
77 views • 5 hours ago
Ramakant Shukla
MP में रिकॉर्ड तोड़ ठंड! ये शहर शिमला–मसूरी से भी ठंडे,18 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
मध्य प्रदेश में नवंबर के महीने में ही रिकॉर्ड तोड़ ठंड देखने को मिल रही है। राजधानी भोपाल और इंदौर में शीतलहर का प्रकोप है। यहां शिमला और मसूरी से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है। कई शहरों में रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया, जबकि शहडोल में तापमान 7 डिग्री तक दर्ज किया गया। मंगलवार को 18 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।
26 views • 5 hours ago
Sanjay Purohit
मध्य प्रदेश के 17 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्से तीव्र शीतलहर की चपेट में आ गए हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी भोपाल, राजगढ़, इंदौर, शहडोल और बैतूल समेत कई जिलों में तीव्र शीतलहर चली।
89 views • 10 hours ago
Sanjay Purohit
भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जबलपुर और आलीराजपुर में होंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जबलपुर और आलीराजपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होंगे। उन्होंने किसानों को भावांतर योजना और उपभोक्ताओं को समाधान योजना से मिली राहत पर बधाई दी।
83 views • 10 hours ago
Sanjay Purohit
दिल्ली ब्लास्ट के बाद ग्वालियर में सुरक्षा एजेंसिया सतर्क, रेलवे स्टेशन पर तलाशी अभियान
दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में भी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। प्रशासन ने शहर में हाई अलर्ट घोषित करते हुए सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस और सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया है।
96 views • 10 hours ago
Sanjay Purohit
ठंड ने तोड़ा 37 साल का रिकॉर्ड, यहा 7 डिग्री पर लुढ़का तापमान
उत्तरी बर्फीली हवाओं से इंदौर जिले में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। यहां दिन में शीत लहर चली और रात में तापमान लुढ़ककर 7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ये सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस कम था।
27 views • 10 hours ago
Sanjay Purohit
MP में ‘भारत गोल्फ महोत्सव’ का आयोजन, बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने लगाए शॉट्स
जबलपुर में हेड क्वार्टर एमबी एरिया के गोल्फ कोर्स में ‘भारत गोल्फ महोत्सव’ टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा ने शॉट लगाकर इसकी शुरुआत की। गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया के इस आयोजन में 100 से ज्यादा खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं।
29 views • 10 hours ago
...