सीएम मोहन यादव ने दिग्विजय सिंह के नक्सल समर्थक बयान को बताया शर्मनाक
नक्सलवाद पर दिए गए दिग्विजय सिंह के बयान पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे शर्मनाक, नक्सल समर्थक और शहीदों का अपमान बताया।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 4 hours ago
72
0
...

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नक्सलवाद को लेकर दिए गए बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर तीखा प्रहार किया है। सीएम यादव ने कहा कि शहीद आशीष शर्मा की शहादत पर संवेदना जताने के बजाय नक्सलियों के प्रति नरमी झलकाने वाला बयान देना अत्यंत शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है।


मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सुरक्षा बल लगातार नक्सलवाद के खिलाफ अभियान चला रहे हैं और बड़ी सफलताएँ भी मिल रही हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि कांग्रेस नेताओं को इन अभियानों से परेशानी हो रही है।” डॉ. यादव ने यह भी कहा कि शहीद आशीष शर्मा के बलिदान पर दुख न जताना बेहद दुखद है, जबकि नक्सली सबसे अधिक अत्याचार गरीब और कमजोर तबके पर ही करते हैं।


सीएम यादव ने आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह जैसे बयानों के कारण ही जनता का विश्वास कांग्रेस से लगातार कम होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि आशीष शर्मा ने देश की सेवा के दौरान साहसपूर्वक नक्सलियों का सामना करते हुए प्राण न्यौछावर किए। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की भावना के अनुरूप शहीद आशीष शर्मा के भाई को सरकारी नौकरी देने, उनके नाम पर गांव में पार्क बनाने और परिवार को हर संभव आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Sanjay Purohit
ड्राय फ्रूट और भांग से हुआ बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार
अगहन मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर शनिवार सुबह उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भव्य भस्म आरती हुई। इस विशेष अवसर पर हजारों श्रद्धालु सुबह से ही मंदिर पहुंच गए और कतार में लगकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। सुबह चार बजे बाबा महाकाल का जागरण किया गया। इसके बाद पुजारियों ने बाबा का सुंदर श्रृंगार डॉयफ्रूट और भांग से किया।
9 views • 20 minutes ago
Sanjay Purohit
राज्य सेवा के 15 अफसरों को प्रमोशन, बनेंगे IPS
राज्य पुलिस सेवा के पांच अधिकारियों को IPS बनाने के लिए शुक्रवार को दिल्ली में दोबारा डीपीसी हुई। इसमें 1997-98 बैच के 15 अफसरों के नाम पर विचार किया गया।
14 views • 34 minutes ago
Sanjay Purohit
तानसेन समारोह 2025 में फिर छिड़ेंगे राग, 15 दिसंबर से आगाज
राष्ट्रीय तानसेन सम्मान और राष्ट्रीय राजा मानसिंह तोमर सम्मान की घोषणा शुक्रवार को संस्कृति विभाग ने की। ये सम्मान 15-19 दिसंबर तक ग्वालियर में तानसेन समारोह में दिए जाएंगे।
20 views • 46 minutes ago
Sanjay Purohit
MP में बनेगा एक और अभयारण्य, सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान
देश-दुनिया में टाइगर स्टेट और चीता स्टेट के रूप में विख्यात मध्यप्रदेश में वन्यप्राणियों-पक्षियों की सुरक्षा के लिए कई कवायदें की जा रहीं हैं। इसके लिए प्रदेश में अनेक अभयारण्य बनाए गए हैं। अब एक और अभयारण्य बनाया जा रहा है जोकि विदिशा जिले में आकार लेगा। सीएम मोहन यादव ने इसका ऐलान किया।
23 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
महाकाल लोक के बाद अवंतिका नगरी में बनेगा ‘शनि लोक’, 140 करोड़ मंजूर
'महाकाल लोक' की तर्ज पर जल्द ही उज्जैन में 'शनि लोक' का निर्माण होने जा रहा है। इसके लिए सीएम मोहन यादव ने 140 करोड़ रुपए की स्वीकृति दे दी है। सिंहस्थ 2028 से पहले बनकर तैयार होगा।
47 views • 1 hour ago
Richa Gupta
भोपाल में संविदा कर्मचारियों का बड़ा आंदोलन, अंबेडकर पार्क में धरना
मध्यप्रदेश में संविदा कर्मचारियों की नाराजगी एक बार फिर सड़कों पर उतरने वाली है। आज राजधानी भोपाल के अंबेडकर पार्क में प्रदेश भर के संविदा कर्मचारी बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
49 views • 1 hour ago
Richa Gupta
मध्यप्रदेश पुलिस ने वाहन बीमा संबंधी एडवाइजरी जारी की
मध्यप्रदेश पुलिस परिवहन शोध संस्थान ने वाहन मालिकों के लिए नई बीमा एडवाइजरी जारी की। इसमें वाहन बीमा नवीनीकरण और सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।
57 views • 3 hours ago
Richa Gupta
सीएम मोहन यादव ने दिग्विजय सिंह के नक्सल समर्थक बयान को बताया शर्मनाक
नक्सलवाद पर दिए गए दिग्विजय सिंह के बयान पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे शर्मनाक, नक्सल समर्थक और शहीदों का अपमान बताया।
72 views • 4 hours ago
Richa Gupta
RGPV कुलगुरु प्रो. त्रिपाठी का इस्तीफा मंजूर, प्रो. एससी चौबे बने प्रभारी
राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) में व्याप्त कथित अनियमितताओं का मामला अब नया मोड़ ले चुका है। राज्यपाल ने कुलगुरु प्रोफेसर राजीव त्रिपाठी का इस्तीफा मंजूर कर लिया है, जिसके बाद प्रोफेसर एससी चौबे को कुलगुरु का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया गया है।
73 views • 4 hours ago
Richa Gupta
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज हैदराबाद दौरे पर, दक्षिण भारत के उद्योगपतियों से निवेश पर करेंगे संवाद
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज हैदराबाद दौरे पर रहेंगे। वे दक्षिण भारत के उद्योगपतियों से मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।
80 views • 4 hours ago
...