मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरु घासीदास जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, कहा- “मनखे-मनखे एक समान” अमर संदेश
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरु घासीदास जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बाबा गुरु घासीदास का संदेश “मनखे-मनखे एक समान” आज भी सामाजिक समानता और मानवता का प्रेरक सूत्र है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 11 hours ago
94
0
...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज 18 दिसंबर को महान समाज सुधारक और आध्यात्मिक नेता बाबा गुरु घासीदास की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास ने अपने दिव्य उपदेशों और आचरण के माध्यम से समाज को सत्य, अहिंसा, समानता और सामाजिक सद्भाव के मार्ग पर अग्रसर किया। उनका अमर संदेश “मनखे-मनखे एक समान” केवल विचार नहीं, बल्कि एक ऐसा जीवन-दर्शन है, जो भेदभाव रहित, न्यायपूर्ण और समतामूलक समाज की मजबूत नींव रखता है।


मुख्यमंत्री ने बताया कि बाबा गुरु घासीदास ने छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आध्यात्मिक जागरण की मजबूत आधारशिला रखी। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों, असमानताओं और अंधविश्वासों के खिलाफ चेतना जगाते हुए नैतिक मूल्यों को पुनर्स्थापित किया और लोगों को आत्मसम्मान एवं मानवीय गरिमा का बोध कराया।


मुख्यमंत्री साय ने यह भी कहा कि बाबा का जीवन-दर्शन करुणा, सहिष्णुता, प्रेम, सत्यनिष्ठा और परस्पर सम्मान जैसे मानवीय गुणों को विकसित करने का मार्गदर्शक है। उनके विचार और आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और वर्तमान समाज के लिए प्रेरणा का सशक्त स्रोत बने हुए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे बाबा गुरु घासीदास के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और सामाजिक समरसता, शांति और सौहार्द के साथ एक समृद्ध और समावेशी छत्तीसगढ़ के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Chhattisgarh

See all →
Ramakant Shukla
सुकमा में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, तीन नक्सली ढेर
सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने माओवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के जवान आज सुबह गोलापल्ली क्षेत्र में सर्चिंग करने पहुंचे थे. इसी दौरान सिंगनमरागु इलाके में नक्सलियों से मुठभेड़ शुरू हो गई
92 views • 10 hours ago
Richa Gupta
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरु घासीदास जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, कहा- “मनखे-मनखे एक समान” अमर संदेश
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरु घासीदास जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बाबा गुरु घासीदास का संदेश “मनखे-मनखे एक समान” आज भी सामाजिक समानता और मानवता का प्रेरक सूत्र है।
94 views • 11 hours ago
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ में दो दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड, रायपुर और रायगढ़ में घना कोहरा
छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का सिलसिला लगातार जारी है। प्रदेश के कई इलाकों में घने कोहरे के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। राजधानी रायपुर के अमलेश्वर क्षेत्र में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। कम विजिबिलिटी के चलते वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। वहीं रायगढ़ जिले के छाल क्षेत्र में भी घने कोहरे का असर देखने को मिला।
91 views • 12 hours ago
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड, 3 डिग्री तक गिर सकता है तापमान
छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि इसके बाद आने वाले तीन दिनों में ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। मंगलवार को राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि माना में पारा 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
112 views • 2025-12-17
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IAS अधिकारियों के तबादले
छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। 11 IAS अफसरों का तबादला हुआ है। कलेक्टर भोसकर विलास को अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा 6 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं।
53 views • 2025-12-16
Ramakant Shukla
84 लाख के इनामी 34 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस के समक्ष बड़ी संख्या में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। सरकार की महत्वपूर्ण पूना मारगेम योजना और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर 34 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इन सभी पर कुल 84 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
51 views • 2025-12-16
Ramakant Shukla
अब तक 87 लाख टन की खरीदी, किसानों को 7,771 करोड़ का हो चुका भुगतान
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत सपोर्ट प्राइस पर धान खरीदी लगातार तेज गति से जारी है। राज्य सरकार की ओर से पंजीकृत किसानों से धान खरीदी पूरी पारदर्शिता और सुगमता के साथ की जा रही है, जिससे किसानों को सीधे आर्थिक लाभ मिल रहा है।
72 views • 2025-12-16
Ramakant Shukla
उत्तरी छत्तीसगढ़ में ठंड बरकरार, पश्चिमी विक्षोभ के चलते घना कोहरा, दो दिन बाद तेजी से गिरेगा तापमान
उत्तरी छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में सोमवार और मंगलवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। हालांकि कुछ घंटों बाद कोहरा छंट गया, लेकिन कम दृश्यता के कारण कई स्थानों पर आवागमन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ रही गर्म हवा और निचले स्तर पर मौजूद ठंडी हवा के आपस में मिलने से कोहरे की स्थिति बनी हुई है।
107 views • 2025-12-16
Richa Gupta
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज विधानसभा सत्र में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के दूसरे दिन की कार्यवाही में शामिल होंगे। अनुपूरक बजट और ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी हो सकते हैं।
135 views • 2025-12-15
Ramakant Shukla
शीतकालीन सत्र के पहले दिन की शुरूआत, विजन-2047 पर चर्चा
छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज, रविवार 14 दिसंबर से शुरू हो गया है। राज्य गठन के 25 वर्षों में यह पहली बार है कि विधानसभा का सत्र रविवार से प्रारंभ हो रहा है। यह सत्र 17 दिसंबर 2025 तक चार दिन चलेगा और इसका आयोजन नवा रायपुर स्थित नवनिर्मित विधानसभा भवन में किया जा रहा है।
77 views • 2025-12-14
...