


छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी है। बता दें कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने सुकमा और बीजापुर जिले के युवाओं के लिए 300 पदों पर भर्ती की घोषणा कर एक बड़ा अवसर प्रदान किया है। इस भर्ती में कुल 255 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 45 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। सुकमा जिले के लिए 152 पद (129 पुरुष, 23 महिला) और बीजापुर जिले के लिए 148 पद (126 पुरुष, 22 महिला) निर्धारित किए गए हैं। इससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
सीआरपीएफ में निकली 300 पदों पर बंपर भर्ती
सीआरपीएफ सुकमा और बीजापुर ज़िलों के युवाओं के लिए 300 पदों पर भर्ती करेगा, जिनमें से 255 पद पुरुषों के लिए और 45 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। भर्ती प्रक्रिया 6 अक्टूबर, 2025 से शुरू होकर 14 नवंबर, 2025 तक चलेगी। शारीरिक परीक्षण 21 अक्टूबर से 6 नवंबर तक होगा। इस भर्ती से स्थानीय युवाओं को सुरक्षा बलों में सेवा करने और स्थायी रोज़गार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। सभी आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने दस्तावेज़ों के साथ समय पर पहुंचें।
महिला उम्मीदवारों के लिए इतने पद
जानकारी के मुताबिक, कुल 300 पदों में से 255 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 45 पद महिला उम्मीदवारों के लिए विशेष रूप से आरक्षित हैं। सुकमा जिले के लिए 129 पुरुष और 23 महिला पद, कुल मिलाकर 152 पद उपलब्ध हैं। वहीं बीजापुर जिले के लिए 126 पुरुष और 22 महिला पद, यानी कुल 148 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इस दिन से शुरू होंगे आवेदन
भर्ती प्रक्रिया 6 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी और 14 नवंबर 2025 तक जारी रहेगी। इस अवधि में उम्मीदवारों की रिपोर्टिंग, आवेदन प्राप्त करना, पंजीकरण और रोल नंबर जारी करने की पूरी प्रक्रिया शामिल होगी। अधिक जानकारी के लिए आप सीआरपीएफ का आधिकारिक अकाउंट देख सकते हैं।