साइक्लोन ‘दितवाह’ का असर: तमिलनाडु में भारी बारिश, कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद
साइक्लोन ‘दितवाह’ के कारण तमिलनाडु में झमाझम बारिश और तेज हवाओं का असर जारी। कई जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 03 दिसंबर 2025
102
0
...

साइक्लोन दितवाह भले ही कमजोर होकर गहरे दबाव और फिर लो-प्रेशर एरिया में बदल गया हो, लेकिन इसका असर अब भी तमिलनाडु में भारी बारिश के रूप में जारी है। राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। कल्लाकुरिची, तिरुकोइलूर, मनालुरपेट्टई और तिरुपलापंडल में मंगलवार रात से लगातार तेज बारिश और गरज के साथ तूफान बना हुआ है। लगातार पानी गिरने से निचले इलाकों में जलभराव बढ़ गया है और लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


चेन्नई और उसके आसपास के जिले (तिरुवल्लूर, चेंगलपट्टू और कांचीपुरम) तीसरे दिन भी सुबह से लगातार बारिश की चपेट में रहे। शहर की कई मुख्य सड़कों, रिहायशी इलाकों और निचले मोहल्लों में पानी भर गया है। वाहन धीमी गति से चल रहे हैं और कई इलाकों में यातायात प्रभावित हुआ है।


भारतीय मौसम विभाग (आईएएमडी) ने आज बुधवार को नीलगिरि, इरोड और कोयंबटूर में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आईएमडी के अनुसार, दित्वाह का असर तटीय इलाकों के पास सक्रिय है, जिसकी वजह से उत्तर और पश्चिम तमिलनाडु में बारिश जारी है। भारी बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने कई जिलों में स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी घोषित की है।


चेन्नई, तिरुवल्लूर और कांचीपुरम में सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। तचेंगलपट्टू में केवल स्कूल बंद किए गए हैं। कॉलेज खुले रहेंगे। रानीपेट (अरक्कोनम और नेमिली तालुक) में भी स्कूलों की छुट्टी घोषित हुई है। कुड्डालोर, कल्लाकुरिची और विल्लुपुरम में भी बुधवार को स्कूल बंद रहेंगे।


उत्तरी और पश्चिमी जिलों में आपदा प्रबंधन टीमें पूरी तरह सतर्क मोड में हैं। संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा न करने की सलाह दी गई है। उत्तर-पूर्वी मानसून की सक्रियता और तटीय क्षेत्रों में बने लो-प्रेशर के कारण बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करें और बरसात से प्रभावित इलाकों में सतर्कता बरतें।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
आईएमएफ ने भारत के UPI को दुनिया का सबसे बड़ा रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम माना
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) को लेनदेन की मात्रा के आधार पर दुनिया के सबसे बड़े रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम के रूप में मान्यता दी है।
8 views • Just now
Ramakant Shukla
Elon Musk का Starlink सैटेलाइट इंटरनेट भारत में उपलब्ध, इतने रुपये से प्लान्स स्टार्ट
Elon Musk की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस Starlink दुनियाभर में काफी लोकप्रिय है और भारत में इसकी एंट्री को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी। अब आखिरकार Starlink India ने अपने प्लान और कीमतें जारी कर दी हैं। जो लोग उम्मीद कर रहे थे कि यह सस्ता इंटरनेट होगा, उनके लिए कीमतें थोड़ी हैरान कर सकती हैं।
38 views • 14 hours ago
Richa Gupta
उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप, तापमान में आई तेज गिरावट
उत्तर प्रदेश में शीतलहर तेज हो गई है। कई जिलों में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
83 views • 17 hours ago
Ramakant Shukla
'जिन्ना को वंदे मातरम् से दिक्कत थी और जिन्ना के मुन्ना को भी...', संसद में बोले सांसद अनुराग ठाकुर
लोकसभा में सोमवार को वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर चर्चा जारी है। शुरुआत पीएम मोदी ने की। उन्होंने कहा- कांग्रेस ने वंदे मातरम् के टुकड़े किए। जवाहरलाल नेहरू जिन्ना के सामने झुके थे।
127 views • 17 hours ago
Ramakant Shukla
बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा- वंदे मातरम् ऊर्जा, PM के भाषण को बताया ऐतिहासिक
लोकसभा में वंदे मातरम पर बहस के दौरान बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा 'वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर सदन में हुई चर्चा में प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता को वंदे मातरम के इतिहास, वंदे मातरम् के सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी
135 views • 18 hours ago
Sanjay Purohit
कांग्रेस वंदे मातरम् के बंटवारे पर झुकी, इसलिए भारत के बंटवारे के लिए झुकना पड़ा: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा में दावा किया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए मुस्लिम लीग के दबाव में वंदे मातरम् के टुकड़े कर दिए गए। उन्होंने यह भी कहा, ‘‘कांग्रेस वंदे मातरम् के बंटवारे पर झुकी, इसलिए उसे एक दिन भारत के बंटवारे के लिए झुकना पड़ा।''
80 views • 18 hours ago
Richa Gupta
वंदे मातरम् ने देश को आजादी दिलाई, अब नई पीढ़ी को प्रेरणा देगा: पीएम मोदी
संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है और आज सोमवार को इसका आठवां दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ पर चर्चा की शुरुआत की।
93 views • 20 hours ago
Ramakant Shukla
हैदराबाद में एक साथ तीन विमानों को बम से उड़ाने की धमकी, एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट
हैदराबाद से एक अहम खबर सामने आई है। राजीव गांधी एयरपोर्ट पर तीन विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सोमवार को ईमेल के जरिए यह धमकी दी गई। हालांकि अहम बात यह है कि सभी विमानों की सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों को उतार दिया गया है. एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट है और पुलिस चप्पे-चप्पे की तलाश कर रही है
98 views • 21 hours ago
Richa Gupta
इंडिगो की सैकड़ों फ्लाइट रद्द, घर से निकलने से पहले स्टेटस चेक करें
इंडिगो की कई उड़ानें रद्द। दिल्ली और बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सैकड़ों फ्लाइट प्रभावित। यात्रियों को सलाह: घर से निकलने से पहले फ्लाइट स्टेटस चेक करें।
73 views • 21 hours ago
Richa Gupta
‘वंदे मातरम’ गीत पर संसद में होगी विशेष चर्चा : केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि संसद में ‘वंदे मातरम’ गीत पर विशेष चर्चा होगी। राजनीतिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर भी होगी बात।
81 views • 22 hours ago
...