आंध्रप्रदेश समेत कई राज्यों में मचाएगा तबाही मोंथा तूफान, दिल्ली और उत्तर भारत में बदल सकता है मौसम
बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब के क्षेत्र ने चक्रवाती तूफान का रूप ले लिया है। यह तूफान दक्षिण-पूर्वी भारत के तटीय इलाकों से टकराने की संभावना रखता है। इस तूफान का नाम मोंथा रखा गया है। मौसम विभाग के अनुसार यह तूफान अगले 24 घंटों में आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 7 hours ago
55
0
...

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब के क्षेत्र ने चक्रवाती तूफान का रूप ले लिया है। यह तूफान दक्षिण-पूर्वी भारत के तटीय इलाकों से टकराने की संभावना रखता है। इस तूफान का नाम मोंथा रखा गया है। मौसम विभाग के अनुसार यह तूफान अगले 24 घंटों में आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है।


मौसम विभाग के अनुसार, यह तूफान अपने उत्पत्ति स्थल से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। वर्तमान में यह चेन्नई से लगभग 620 किलोमीटर पश्चिम, और विशाखापट्टनम से 830 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है। जैसे-जैसे यह तटीय क्षेत्रों के करीब पहुंचेगा, इसकी गति और ताकत दोनों बढ़ने की संभावना है।


IMD ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान मोंथा को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की संभावना को देखते हुए, इस तूफान का प्रभाव आसपास के राज्यों पर भी पड़ सकता है। अनुमान है कि आंध्र प्रदेश, तेलंगाना,छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में 27 से 30 अक्टूबर के बीच भारी बारिश हो सकती है।


दिल्ली-NCR में हल्की बूंदाबांदी

उत्तर भारत में भी मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 27-28 अक्टूबर को दिल्ली-NCR में बादल छाए रहेंगे और शाम के समय हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके साथ ही ठंड भी तेज होने लगेगी।


यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने तूफान का असर उत्तर प्रदेश और बिहार पर भी दिख सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में 29 से 31 अक्टूबर के बीच हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि उत्तर प्रदेश में 27 अक्टूबर से अगले चार दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Ramakant Shukla
राजस्थान, एमपी, यूपी समेत 12 राज्यों में कल से शुरू होगा SIR,7 फरवरी तक पूरा होगा
बिहार के बाद अब देश के 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट अपडेट की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। चुनाव आयोग ने सोमवार को घोषणा की कि इन राज्यों में वोटर लिस्ट का स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) कल यानी 28 अक्टूबर से शुरू होकर 7 फरवरी तक चलेगा।
19 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
जस्टिस सूर्यकांत होंगे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश, सीजेआई गवई ने कानून मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव
चीफ जस्टिस बीआर गवई ने केंद्रीय कानून मंत्रालय को अगले मुख्य न्यायाधीश के लिए जस्टिस सूर्यकांत के नाम का प्रस्ताव भेजा है। दरअसल, सीजेआई गवई ने 23 नवंबर को पद से मुक्त हो रहे हैं।
24 views • 6 hours ago
Sanjay Purohit
5 साल बाद भारत और चीन के बीच शुरू हुई डायरेक्ट फ्लाइट
भारत और चीन के बीच पांच साल बाद सीधी हवाई सेवा रविवार को उस समय बहाल हो गई जब इंडिगो एयरलाइंस की कोलकाता-ग्वांगझू के बीच नॉन-स्टॉप उड़ान रात 10 बजे रवाना हुई।
26 views • 6 hours ago
Sanjay Purohit
कौन-सा ब्लड ग्रुप बढ़ाता है स्ट्रोक का खतरा?
अक्सर स्ट्रोक को उम्र, ब्लड प्रेशर या डायबिटीज से जुड़ी समस्या माना जाता है, लेकिन हाल ही में आई एक चौंकाने वाली स्टडी ने नया खुलासा किया है — आपका ब्लड ग्रुप यह तय कर सकता है कि आपको स्ट्रोक का खतरा कितना है।
26 views • 7 hours ago
Sanjay Purohit
1 नवंबर से बदलेंगें आधार अपडेट नियम!
देश के एक अरब से ज्यादा आधार कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने साल 2025 में आधार से जुड़ी कई सेवाओं और नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। 1 अक्टूबर से जहां अपडेट फीस बढ़ गई है वहीं 1 नवंबर से डिजिटल सेवाओं में एक बड़ा बदलाव आने वाला है जिससे आम जनता को काफी राहत मिलेगी।
30 views • 7 hours ago
Ramakant Shukla
आंध्रप्रदेश समेत कई राज्यों में मचाएगा तबाही मोंथा तूफान, दिल्ली और उत्तर भारत में बदल सकता है मौसम
बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब के क्षेत्र ने चक्रवाती तूफान का रूप ले लिया है। यह तूफान दक्षिण-पूर्वी भारत के तटीय इलाकों से टकराने की संभावना रखता है। इस तूफान का नाम मोंथा रखा गया है। मौसम विभाग के अनुसार यह तूफान अगले 24 घंटों में आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है।
55 views • 7 hours ago
Sanjay Purohit
ज्ञानवापी जज को धमकाने वाला आतंकी भोपाल का, ISIS का सोशल मीडिया हैंडल निकला अदनान
भोपाल से गिरफ्तार आतंकी सैयद अदनान के ISIS से गहरे संबंधों का खुलासा हुआ है। अदनान ISIS के लिए सोशल मीडिया हैंडलर के रूप में काम करता था और कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित युवकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करता था। वह इंटरनेट से जिहादी वीडियो जुटाकर उन्हें तोड़-मरोड़कर धार्मिक रूप देने और फर्जी चैनलों के जरिए प्रचारित करने का काम करता था।
34 views • 7 hours ago
Ramakant Shukla
छठ पूजा का तीसरा दिन आज, जानें डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के नियम
छठ महापर्व की शुरुआत 25 अक्टूबर से हो चुकी है और आज इस त्योहार का तीसरा दिन है। इस दिन व्रती महिलाएं डूबते सूर्य को अर्घ्य देती हैं और अपने परिवार की खुशहाली और समृद्धि की कामना करती हैं। छठ पूजा छठी मैय्या और सूर्यदेव को समर्पित है, जिसे कार्तिक और चैत्र मास में मनाया जाता है। यह व्रत संतान की लंबी आयु और परिवार की भलाई के लिए किया जाता है। लेकिन सवाल उठता है कि इस व्रत में डूबते सूर्य को अर्घ्य क्यों दिया जाता है। आइए जानते हैं।
58 views • 8 hours ago
Ramakant Shukla
चुनाव आयोग SIR को लेकर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा,देशभर में लागू करने की हो सकती है घोषणा
चुनाव आयोग सोमवार शाम 4:15 बजे विशेष इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी देशभर में SIR की तारीखों की घोषणा करेंगे।
33 views • 11 hours ago
Richa Gupta
तमिलनाडु में भारी बारिश अलर्ट, मछुआरों को तट से दूर रहने की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने आज रविवार को राज्य के छह जिलों- चेन्नई, चेंगलपट्टू, तिरुवल्लुर, कांचीपुरम, रानीपेट और विलुपुरम में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है।
132 views • 2025-10-26
...