नवरात्र के दौरान क्यों किया जाता है सात्विक भोजन? जानिए इसका महत्व
सात्विक भोजन करने से मन शुद्ध, स्वच्छ और एनर्जी से भरपूर होता है। इस आहार को पालन करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों बेहतर होता है। सात्विक भोजन में खासकर कच्ची सब्जियां और फल शामिल होते हैं।
Img Banner
profile
TISHA GUPTA
Created AT: 14 अक्टूबर 2023
7799
0
...
शारदीय नवरात्र की शुरुआत होने वाली है। इस दौरान सात्विक भोजन करने की सलाह दी जाती है। दरअसल, इस भोजन में फल, सब्जियां, डेयरी प्रोडक्ट्स, साबुत अनाज शामिल होते हैं। इसमें तले-भूने मसालेदार भोजन नहीं होते हैं। सात्विक भोजन करने से मन शुद्ध, स्वच्छ और एनर्जी से भरपूर होता है। इस आहार को पालन करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों बेहतर होता है। सात्विक भोजन में खासकर कच्ची सब्जियां और फल शामिल होते हैं। जो फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, प्रोटीन से भरपूर होते हैं। अगर आप नियमित रूप से इस आहार का पालन करते हैं, तो इम्युनिटी को बढ़ावा मिलता है और आप कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, सात्विक भोजन करने के फायदे।

इम्यून सिस्टम होता है मजबूत

नवरात्र के दौरान सात्विक भोजन करने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इसे खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसके लिए नवरात्र व्रत के दौरान प्रोटीन से भरपूर फलियां और डेयरी प्रोड्क्ट्स अपने आहार में जरूर शामिल करें। जिससे संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है। इसके अलावा फल और सब्जियां एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती हैं, जो प्राकृतिक रूप से शरीर की रक्षा करती हैं।

वजन कम करने में मददगार

सात्विक भोजन में लोग ज्यादा मौसमी फल और सब्जियां खाते हैं। जिनमें कार्ब्स की मात्रा कम होती है और कैलोरी भी कम पाई जाती है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो सात्विक भोजन आपके लिए काफी मददगार है। इसमें शमिल लो कैलोरी फूड्स आपकी मदद कर सकते हैं। साथ ही, सात्विक भोजन फाइबर से भरपूर होता है, जिसे खाने से पट देर तक भरा रहता है और आप ज्यादा खाने से बचते हैं, इससे वजन कम होने में मदद मिलती है।

शरीर को ऊर्जावान बनाता है

अगर आप नियमित रूप से सात्विक भोजन करते हैं, तो आप पूरे दिन तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। सात्विक भोजन का नियम पालन करने से थकान और आलस की समस्या भी दूर होती है।

शरीर को डिटॉक्स करता है

सात्विक भोजन करने से शरीर डिटॉक्स होता है। जिससे आप कई तरह की समस्याओं से बच सकते हैं। अगर आपको सूजन, सिरदर्द, त्वचा पर चकत्ते, थकान, मुंहासे आदि की समस्या है, तो सात्विक भोजन जरूर करें, इससे आपको फायदा मिल सकता है। शरीर को डिटॉक्स करने के लिए रोजाना सुबह एक गिलास गर्म पानी में एक चुटकी हल्दी और शहद मिलाकर पिएं। जिससे शरीर में मौजूद टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलते हैं।

Read More: वेट कंट्रोल के लिए इन नियमों को करें फॉलो, जानिए क्या है 30-30-30 नियम

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Health & wellness

See all →
Sanjay Purohit
स्वस्थ साँसों की पुकार: फेफड़ों के कैंसर दिवस पर चेतना का आह्वान
हर वर्ष 1 अगस्त को ‘विश्व फेफड़ों के कैंसर दिवस’ मनाया जाता है। यह दिन उस गंभीर रोग की ओर वैश्विक ध्यान आकर्षित करता है जो धीरे-धीरे जीवन को भीतर से खोखला कर देता है—फेफड़ों का कैंसर। यह अवसर सिर्फ चिकित्सा विज्ञान के लिए ही नहीं, समाज के हर वर्ग के लिए एक चेतावनी है कि कैसे हमारी आदतें, परिवेश और जीवनशैली हमें गंभीर रोगों की ओर धकेल सकते हैं।
88 views • 2025-08-01
Sanjay Purohit
सिर्फ डायबिटीज नहीं, कई बड़ी बीमारियों का इलाज है जामुन की गुठली
जामुन का स्वाद तो आपने खूब चखा होगा लेकिन क्या कभी इसकी गुठली को ध्यान से देखा है? आयुर्वेद के अनुसार, ये छोटी-सी गुठली बड़ी-बड़ी बीमारियों में काम आ सकती है। डायबिटीज से लेकर पेट की गड़बड़ी, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और यहां तक कि त्वचा की समस्याओं में भी यह बेहद फायदेमंद मानी जाती है।
26 views • 2025-07-27
Sanjay Purohit
रोज़ाना 30 मिनट नंगे पैर चलने के अद्भुत लाभ: विज्ञान, प्रकृति और आयुर्वेद की दृष्टि से
प्राचीन भारतीय जीवनशैली में प्रकृति के साथ जुड़ाव को विशेष महत्व दिया गया है। ऋषि-मुनि और योगी नंगे पैर चलने को साधना और स्वास्थ्य का अंग मानते थे। आज आधुनिक चिकित्सा विज्ञान भी यह स्वीकार कर रहा है कि नंगे पैर चलना शरीर, मन और आत्मा — तीनों के लिए अत्यंत लाभकारी है।
92 views • 2025-07-24
Sanjay Purohit
पेट में आई हल्की सी गांठ को न करें अनदेखा! तुरंत कराए टेस्ट
अगर कभी आप कपड़े बदलते समय या नहाते वक्त पेट पर हल्की सी उभरी हुई गांठ महसूस करें, तो उसे नज़रअंदाज न करें। हो सकता है वो गांठ सामान्य हो, लेकिन कुछ मामलों में यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकती है
88 views • 2025-07-24
Sanjay Purohit
दिमाग को तेज करने के आसान और प्रभावशाली उपाय
तेज़ दिमाग आज की तेज़ रफ्तार ज़िंदगी की सबसे बड़ी ज़रूरत बन चुका है। चाहे पढ़ाई हो, नौकरी या निजी जीवन – हर क्षेत्र में मानसिक सतर्कता और निर्णय लेने की क्षमता सबसे अधिक मायने रखती है। सौभाग्य से, दिमाग को तेज करने के लिए कुछ आसान लेकिन असरदार उपाय अपनाए जा सकते हैं, जिनका असर समय के साथ दिखने लगता है।
40 views • 2025-07-21
Sanjay Purohit
बरसात में मच्छरों का कहर: डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया को कैसे रोकें
वर्षा ऋतु का मौसम जहां वातावरण को शीतलता और हरियाली प्रदान करता है, वहीं यह कई प्रकार की मौसमी बीमारियों का कारण भी बनता है। खासकर मच्छरों से फैलने वाली बीमारियाँ जैसे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया इस मौसम में तेजी से फैलती हैं। जुलाई से सितंबर के बीच ये रोग आमतौर पर अधिक सक्रिय रहते हैं और यदि समय रहते सावधानी न बरती जाए तो ये गंभीर स्वास्थ्य संकट का रूप ले सकते हैं।
56 views • 2025-07-20
Sanjay Purohit
क्या आपको भी लगातार थकान रहती है? हो सकता है कारण विटामिन B12 की कमी!
क्या आप बिना किसी भारी काम के भी थकान महसूस करते हैं? सुबह उठते ही शरीर भारी लगता है और दिनभर ऊर्जा की कमी बनी रहती है? यदि ऐसा है, तो इसे हल्के में न लें, क्योंकि यह विटामिन B12 की कमी का संकेत हो सकता है।
79 views • 2025-07-19
Sanjay Purohit
सावन में इन चीजों से भी बना लें दूरी, जानिये क्यों करना चाहिए परहेज
सावन का महीना आध्यात्मिक दृष्टि से जितना पवित्र माना जाता है, उतना ही यह स्वास्थ्य के लिहाज़ से भी संवेदनशील होता है। बरसात के मौसम में वातावरण में अधिक नमी और तापमान में बदलाव की वजह से बैक्टीरिया और कीटाणु बहुत तेजी से पनपते हैं।
112 views • 2025-07-18
Sanjay Purohit
नहाते समय मूत्र त्याग की इच्छा: मनोविकार या सामान्य शारीरिक प्रतिक्रिया?
कई लोगों को यह अनुभव होता है कि जैसे ही वे स्नान करने के लिए पानी डालते हैं, विशेषकर ठंडे या गुनगुने पानी के संपर्क में आते हैं, उन्हें मूत्र त्याग की इच्छा होने लगती है। सामान्य रूप से इसे कोई गंभीर समस्या नहीं माना जाता, क्योंकि यह एक स्वाभाविक शारीरिक प्रतिक्रिया हो सकती है। शरीर में जब भी ठंडे या हल्के गर्म पानी का स्पर्श होता है, तो स्नायु तंत्र में हलचल होती है और मूत्राशय में दबाव महसूस हो सकता है।
145 views • 2025-07-17
Sanjay Purohit
उच्च रक्तचाप और यौन जीवन: कैसे बिगाड़ता है हाई ब्लड प्रेशर आपकी अंतरंगता
हाई ब्लड प्रेशर आज के समय में एक सामान्य लेकिन गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन चुका है, जिसका असर केवल हृदय या किडनी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के यौन जीवन को भी गहराई से प्रभावित करता है। विशेषज्ञों के अनुसार, हाई ब्लड प्रेशर के कारण शरीर की रक्त धमनियों में दबाव बढ़ जाता है, जिससे रक्त संचार में रुकावट आती है।
70 views • 2025-07-16
...