आंवला पानी पीने के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप, कई मर्ज की है दवा
सुबह खाली पेट आंवले का पानी पीना सेहत के लिए वरदान है। आंवला में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 07 मार्च 2025
121
0
...

सुबह खाली पेट आंवले का पानी पीना सेहत के लिए वरदान है। आंवला में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने के साथ-साथ इम्युनिटी को भी मजबूत बनाता है। अगर इसे सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लिया जाए तो इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं। आंवला वॉटर पेट को साफ रखने में मदद करता है, जिससे पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और एसिडिटी जैसी समस्याएं दूर होती हैं। इसके अलावा यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर त्वचा को ग्लोइंग बनाता है। इसके अलावा, यह वजन कम करने में भी सहायक है, क्योंकि यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और फैट बर्निंग प्रॉसेस को बढ़ावा देता है। आंवला वॉटर किसी औषधि से कम नहीं है। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखता है, बालों की जड़ों को मजबूत करता है। तो आइये जानते है इससे मिलने वाले फायदों के बारे में।


इम्युनिटी को करें बूस्ट


जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है। ये संक्रमण के खिलाफ शरीर की प्राथमिक रक्षा, व्हाइट ब्लड सेल्स के उत्पादन और कार्य को बढ़ाता है। इसके अलवा ये इम्युनिटी को भी मजबूत बनाता है। इससे सर्दी-जुखाम और अन्य बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।


वजन कम करने में करें मदद


आपको बता दें कि आंवले में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो वजन कम करने में मदद करते हैं।


डाइजेशन करें ठीक


अगर आप आंवले का पानी रोजाना पीते हैं तो यह आपके पाचन तंत्र को बेहतर करता है। आंवले में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके साथ ही आंवले में क्रोमियम होता है, जो मधुमेह को कंट्रोल करने में मदद करता है। इतना ही नहीं आंवले में पोटैशियम होता है, जो हृदय स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करता है।


हेल्दी स्किन


आंवले में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। ये स्ट्रेस को कम करने और कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देने में मददगार हैं। अगर आप रोजाना आंवले का पानी पीते हैं तो स्किन की इलास्टिसिटी बढ़ती है, जिस से उम्र बढ़ने के लक्षण कम होते हैं और स्किन भी ग्लोइंग बनती है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Lifestyle

See all →
payal trivedi
ड्रिंकएबल सनस्क्रीन: क्या यह वाकई धूप से आपकी स्किन को बचा सकता है?
गर्मियों का मौसम आते ही स्किन टैनिंग, सनबर्न और झुलसने जैसी परेशानियां बढ़ने लगती हैं। ऐसे में, सनस्क्रीन लगाना जरूरी हो जाता है, लेकिन कई लोगों को बार-बार इसे लगाने की झंझट पसंद नहीं होती।
87 views • 2025-03-11
Richa Gupta
गर्म पानी में एक चम्‍मच घी म‍िलाकर प‍िएं, मिलेंगे चमत्‍कारी फायदे
गुनगुने पानी पीने की सलाह सभी देते हैं। जिससे पेट साफ रहे और पाचन तंत्र को हेल्दी रखा जाए, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गुनगुने पानी में एक चम्मच घी मिलाकर पीने से क्या फायदे होते हैं।
27 views • 2025-03-10
Sanjay Purohit
घर पर इस तरह बनाएं होली के लिए नेचुरल रंग
रंगों का त्योहार होली सभी लोग बहुत ही उत्साह के साथ सेलिब्रेट करते हैं. लेकिन इस दौरान तरह-तरह के रंगों का उपयोग किया जाता है. बाजार में मिलने वाले कई रंगों को बनाने के लिए केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में आप घर पर इन चीजों से नेचुरल रंग बना सकते हैं.
114 views • 2025-03-10
Richa Gupta
आंवला पानी पीने के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप, कई मर्ज की है दवा
सुबह खाली पेट आंवले का पानी पीना सेहत के लिए वरदान है। आंवला में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं।
121 views • 2025-03-07
Sanjay Purohit
वुमन्स डे पर बनाए भारत की इन सुरक्षित जगहों पर घूमने का प्लान
वुमन्स डे पर घूमने का प्लान बहुत अच्छा है। यह दिन महिलाओं को सम्मान देने और उनके योगदान की सराहना करने वाला होता है। ऐसे में इस दिन को खास बनाने के लिए घूमने के दौरान कुछ खास और मजेदार जगहों का चुनना एक बेहतरीन आइडिया हो सकता है।
119 views • 2025-03-07
payal trivedi
गर्मी में दमकती त्वचा के लिए अपनाएं 4 नेचुरल टिप्स
गर्मी की शुरुआत हो चुकी है, और इसके साथ ही त्वचा संबंधी समस्याएं भी बढ़ने लगती हैं। चिलचिलाती धूप, उमस और पसीना त्वचा को बेजान बना सकते हैं, और टैनिंग, पिंपल्स और डलनेस जैसी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं।
110 views • 2025-03-07
Richa Gupta
इन चीजों का सेवन करने से मिलेगा पीरियड्स के दर्द में आराम
पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कमर-पेट में दर्द, सिर दर्द, स्ट्रेस आदि समस्याओं से जूझना पड़ता है। इस दौरान मूड स्विंग होना भी काफी आम है।
153 views • 2025-03-05
Sanjay Purohit
बढ़ता मोटापा महिलाओं से छीन रहा मां बनने का सुख
भारत में मोटापे की समस्या काफी बढ़ रही है. महिलाएं भी इसका तेजी से शिकार हो रही हैं. मेडिकल जर्नल द लैंसेट की रिसर्च बताती है कि बीते 30 सालों से भारत में महिलाओं में मोटापा लगातार बढ़ रहा है. 1990 में 23 लाख महिलाएं इसका शिकार थी और यह 2023 में बढ़कर करीब 5 करोड़ हो गई है
127 views • 2025-03-05
Sanjay Purohit
वजन घटाने के दौरान किन फलों को नहीं खाना चाहिए?
फल हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं, लेकिन वजन घटाने के दौरान कुछ फलों का ज्यादा सेवन सही नहीं होता है. कुछ फलों में कैलोरी और शुगर की मात्रा अधिक होती है, जिससे उनका ज्यादा सेवन वजन बढ़ाने में मदद कर सकता है.
26 views • 2025-03-03
Sanjay Purohit
बैंगनी रंग के बिना क्यों अधूरा है “वोमेन्स डे” का सेलिब्रेशन ?
8 मार्च को को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिवस की शुरुआत 1908 में हुई थी अमेरिका में महिलाओं ने अपने हक के लिए एक बड़ा आन्दोलन किया था।
30 views • 2025-03-02
...