Multai: नपा अध्यक्ष Neetu Parmar हुई कांग्रेस में शामिल, पीसीसी चीफ कमलनाथ ने दिलाई सदस्यता
Img Banner
profile
Administrator
Created AT: 01 मार्च 2023
7440
0
...

बैतूल: एक तरफ जहां सभी की निगाहे बजट पर थीं तो वही दूसरी ओर मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार (Neetu Parmar) ने पीसीसी चीफ कमलनाथ (Kamalnath) के हाथों कांग्रेस की सदस्यता ली। नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव में बीजेपी से बागी होकर नीतू परमार ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। बाद में कांग्रेस और बीजेपी के बागी पार्षदों के समर्थन से चुनाव जीती थी।

कमलनाथ के निवास पर ली सदस्यता

पीसीसी चीफ कमलनाथ के निवास पर मुलताई विधायक सुखदेव पांसे के नेतृत्व में नीतू परमार (Neetu Parmar) कांग्रेस में शामिल हुई। उनके साथ बैतूल जिले (Betul) के लगभग 200 कार्यकर्ता भी बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

इस अवसर पर मुलताई विधायक सुखदेव पांसे ने कहा कि, कमलनाथ के 14 माह के कार्यकाल से महिलाएं काफी प्रभावित हुई है। उनकी नीति से प्रभावित होकर नीतू परमार और कई महिलाएं और पुरुष कांग्रेस में शामिल हुए है। कमलनाथ की तारीफ करते हुए पांसे ने कहा “वह प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदल सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर दिला सकते हैं।”

विस चुनाव से पहले दल बदल जारी

बता दें कि इस साल मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है। चुनाव से पहले प्रदेश का सियासी पारा दिनोंदिन बढ़ रहा है। सत्तारुढ़ बीजेपी और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बीच जुबानी जंग और दलबदलने का सिलसिला लगातार जारी है। कुछ दिन पहले ही ग्वालियर कांग्रेस के बड़े नेता बीजेपी में शामिल हुए थे।

सीएम शिवराज सिंह ने बजट को बताया आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का बजट, वित्तमंत्री की जमकर प्रशंसा

ये भी पढ़ें
आंध्र प्रदेश सरकार के डीप्टी सीएम Kottu Satyanarayana बनाने जा रहे हैं 3000 मंदिर, बोले- 'हिंदू धर्म की रक्षा के लिए जरूरी'
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
इंदौर को बड़ी सौगात, CM डॉ.मोहन यादव ने किया 1450 बेड वाले आधुनिक MY अस्पताल भवन का भूमिपूजन
मध्यप्रदेश के सबसे बड़े शासकीय अस्पतालों में शामिल महाराजा यशवंतराव (MY) अस्पताल इंदौर के मरीजों के लिए एक आधुनिक और अत्याधुनिक अस्पताल भवन का निर्माण होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल परिसर में MY अस्पताल के 1450 बेड वाले नए भवन की महत्वाकांक्षी परियोजना का भूमिपूजन किया।
27 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
विदिशा में बड़ा हादसा, 48 छात्रों से भरी स्कूल बस नदी में गिरी, 28 छात्र घायल
विदिशा जिले के नटेरन थाना क्षेत्र के जोहद गांव में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बंगला चौराहा स्थित एक निजी स्कूल की बस, जिसमें करीब 48 छात्र सवार थे, सगड़ नदी के पुल को पार करते समय अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी।
29 views • 4 hours ago
Sanjay Purohit
बांधवगढ़ में फिर 'टेरेटरी फाइट' की आशंका! नर तेंदुआ मृत
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से वन्य जीव प्रेमियों के लिए फिर एक बुरी खबर आ गई। धमोखर रेंज में एक 3 वर्षीय ने तेंदुआ का शव मिलने से हड़कंप मच गया, सुबह गश्त के दौरान ग़श्ती दल को तेंदुए का शव दिखा था। इसकी सूचना विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई थी।
27 views • 4 hours ago
Sanjay Purohit
मेट्रो स्टेशन के नाम से बदले जाएगे भोपाल के बस स्टॉप, पैसेंजर्स की सुविधा के लिए BCCL का नया प्लान
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड ने नया प्लान बनाया है। इसके तहत बस स्टॉप के नामों को मेट्रो स्टेशन के नामों से बदला जाएगा। फिलहाल इसका प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकार होते ही नाम बदलने की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी
28 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
भोपाल में पांच रूटों पर चलेंगी ई-बसें, सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी
भोपाल शहर में मार्च-अप्रैल 2026 से पांच रूटों पर ई-बसें संचालित होंगी। इन रूटों पर चलने वाली 100 बसों से 80 हजार से अधिक यात्रियों को लाभ मिलेगा।
34 views • 6 hours ago
Ramakant Shukla
प्रदेश की तीन महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को दी जाएगी 25-25 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शनिवार को ब्लाइंड विमेंस टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल जीतने वाली भारतीय टीम में शामिल मध्यप्रदेश की तीन महिला खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में भेंट की। खिलाड़ियों में सुनीता सराठे, सुषमा पटेल और दुर्गा येवले शामिल हैं।
49 views • 10 hours ago
Ramakant Shukla
एमपी में कड़ाके की ठंड, 5 डिग्री पर पहुंचा कई शहरों का पारा
पूरे मध्यप्रदेश में ठंड ने जबरदस्त असर दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं और शीतलहर के चलते प्रदेश के कई इलाकों में तापमान तेजी से गिरा है और कई पुराने रिकॉर्ड टूट गए हैं। खास तौर पर इंदौर की रातें बीते दस वर्षों में सबसे ठंडी दर्ज की गई हैं। यहां न्यूनतम तापमान पचमढ़ी के समान 5.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। राजधानी भोपाल में भी रात का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की चेतावनी दी है।
42 views • 10 hours ago
Ramakant Shukla
विरासत और विकास का श्रेष्ठ उदाहरण बनेगा भोपाल क्षेत्र- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज का दिन अद्भुत संयोग का साक्षी बन रहा है। राज्य सरकार के विकास और सेवा को समर्पित दो वर्ष पूर्ण हो रहे हैं और भोपाल की धरती पर भी इतिहास लिखा जा रहा है। हमारा भोपाल विरासत और विकास की दिशा में एक ओर कदम आगे बढ़ा रहा है। एक तरफ भोपाल में भव्य विक्रमादित्य द्वार का भूमिपूजन कर हम प्रदेश की विरासत संजोने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं शहर को स्वच्छ, सुलभ और प्रदूषण रहित परिवहन सेवा देने के लिए पीएम ई-बस सेवा योजनांतर्गत अत्याधुनिक ई-बस डिपो का भूमिपूजन सम्पन्न हो रहा है।
52 views • 2025-12-13
Richa Gupta
मप्र में मोहन सरकार के दो वर्ष पूरे, अतीत-वर्तमान-भविष्य को साथ लेकर विकास का संकल्प
मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार के दो वर्ष पूरे हो गए हैं। इस दौरान प्रदेश ने अतीत की विरासत, वर्तमान की जरूरतों और भविष्य के विकास को साथ लेकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया है।
112 views • 2025-12-13
Sanjay Purohit
AIIMS की लेडी डॉक्टर ने घर में लिया एनेस्थिसिया का ओवरडोज
भोपाल एम्स के इमरजेंसी एंड ट्रॉमा विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर ने खौफनाक कदम उठाया। ड्यूटी से घर पहुंचने के बाद उसने एनेस्थिसिया का ओवरडोज ले लिया। महिला डॉक्टर फिलहाल वेंटिलेटर पर है।
107 views • 2025-12-13
...