कौन थे IPS हर्षवर्धन? आज से ही संभालने वाले थे डिप्टी एसपी का पद
कर्नाटक के हासन जिले में हुए कार हादसे में IPS अफसर की मौत हो गई है। मृतक की पहचान प्रोबेशनरी अफसर हर्षवर्धन के रूप में हुई है, जो ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अपनी पहली पोस्टिंग जॉइन करने जा रहे थे, लेकिन हसन तालुक के किट्टाने के पास उनकी गाड़ी का टायर फट गया।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 02 दिसंबर 2024
7493
0
...
कर्नाटक के हासन जिले में हुए कार हादसे में IPS अफसर की मौत हो गई है। मृतक की पहचान प्रोबेशनरी अफसर हर्षवर्धन के रूप में हुई है, जो ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अपनी पहली पोस्टिंग जॉइन करने जा रहे थे, लेकिन हसन तालुक के किट्टाने के पास उनकी गाड़ी का टायर फट गया। बैलेंस बिगड़ने से कार सड़क किनारे खड़े पेड़ और मकान से टकरा गई। हादसे में घायल हर्षवर्धन को फर्स्ट एड देकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन सिर में चोट लगने से ज्यादा खून बहने पर अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे में उनके ड्राइवर मंजेगौड़ा को मामूली चोटें लगीं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हर्षवर्धन आज (2 दिसंबर 2024) से ही डिप्टी एसपी का पद संभालने वाले थे। हर्षवर्धन के पिता अखिलेश सिंह मध्यप्रेदश के सिंगरौली के देवसर में एसडीएम हैं।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यात्रा के दौरान जिला सशस्त्र रिजर्व में तैनात सरकारी वाहन के टायर फट गए और कार पलट गई। पुलिस अधिकारी के सिर में गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई। घटना में ड्राइवर मंजे गौड़ा को भी चोटें आई। लोगों ने पुलिस अधिकारी को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। हादसे में ड्राइवर मंजे गौड़ा को मामूली चोट आई है। और उनका हासन के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

2023 बैच के अधिकारी थे हर्षवर्धन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हर्षवर्धन कर्नाटक कैडर के 2023 बैच के IPS अधिकारी थे। वे मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे, लेकिन उनका परिवार मध्य प्रदेश में बसा था। वे सहायक पुलिस अधीक्षक की पोस्ट जॉइन करने के लिए हासन जा रहे थे। ट्रेनिंग के बाद यह उनकी पहली पोस्टिंग थी, लेकिन नई शुरुआत की खुशियां टारगेट तक पहुंचने से पहले मातम में बदल गईं। उन्होंने मैसूर स्थित पुलिस एकेडमी में 4 हफ्ते की ट्रेनिंग पूरी की थी। पुलिस जांच में पता चला है कि हादसा टायर फटने के कारण ही हुआ।
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Sanjay Purohit
भारत को तोड़कर 1971 की हार का बदला लेंगे, पाकिस्तान आर्मी चीफ ने अमेरिका में उगला जहर
वॉशिंगटन दौरे पर पहुंचे आसिम मुनीर ने भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला। इस दौरान उन्होंने भारत के साथ हालिया संघर्ष को लेकर खूब शेखी बघारी और झूठे दावे किए तो 1971 की जंग में हार की टीस भी उभर आई। उन्होंने भारत से बदला लेने की कसम खाई।
39 views • 2 hours ago
Richa Gupta
इस साल सिख श्रद्धालुओं का जत्था नहीं जाएगा पाकिस्तान, SGPC ने लिया फैसला
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने फैसला किया है कि इस बार सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान में गुरु धामों की यात्रा पर नहीं जाएगा।
46 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
महाराष्ट्र के स्कूलों में हिन्दी की 'अनिवार्यता' खत्म, हिंदी होगी तीसरी भाषा
महाराष्ट्र के स्कूलों में हिंदी भाषा को अनिवार्य रूप से पढ़ाए जाने के फैसले के बाद से ही राजनीति तेज थी. अब सरकार ने फैसला लिया है कि क्लास- 1 से 3 तक हिंदी को 'अनिवार्य' नहीं रखा जाएगा, लेकिन सामान्य रूप से हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में पढ़ाया जाएगा. इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने नया सरकारी निर्णय जारी किया है.
14 views • 5 hours ago
Richa Gupta
डीयू में दाखिलों का आगाज, कुलपति ने लॉन्च किया नया एडमिशन पोर्टल
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए दाखिलों का बिगुल बज चुका है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में स्नातक व स्नातकोत्तर कोर्सों के लिए नया एडमिशन पोर्टल लॉन्च किया।
44 views • 6 hours ago
Richa Gupta
अमरनाथ यात्रा मार्ग आगामी एक जुलाई से नो फ्लाइंग जोन घोषित
आगामी अमरनाथ यात्रा के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जम्मू और कश्मीर सरकार ने पूरे तीर्थयात्रा मार्ग को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया है।
50 views • 7 hours ago
Richa Gupta
सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ के 8 वें संस्करण में भाग लेने के लिए भारतीय सेना की टुकड़ी फ्रांस रवाना
भारतीय सेना की एक टुकड़ी द्विवार्षिक भारत-फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास शक्ति के 8 वें संस्करण में भाग लेने के लिए मंगलवार को रवाना हुई।
43 views • 7 hours ago
Durgesh Vishwakarma
सीएम नीतीश कुमार अचेत अवस्था में हैं, हमें नया बिहार बनाना है - तेजस्वी यादव
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में हैं। हम नई सोच वाले हैं।
29 views • 2025-06-17
Durgesh Vishwakarma
सोनम-राजा का आखिरी वीडियो आया सामने...
सुबह करीब 9:45 का समय था, जब हम नीचे जा रहे थे और राजा-सोनम नोगरीट गांव में रात बिताने के बाद ऊपर जा रहे थे।
48 views • 2025-06-17
Sanjay Purohit
साइप्रस की धरती से पीएम मोदी ने दिया तुर्की को कड़ा संदेश
साइप्रस की यात्रा के जरिए प्रधानमंत्री मोदी ने तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन को कड़ा संदेश दिया है। पीएम मोदी ने साइप्रस में ग्रीन लाइन का दौरा किया। विश्लेषकों का मानना है कि तुर्की को कश्मीर मुद्दे में हस्तक्षेप करने के फैसले पर पछतावा होगा।
137 views • 2025-06-17
Richa Gupta
ईरान -इजराइल संघर्ष: भारत ने अपने नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की
भारत ने अपने नागरिकों के लिए ईरान और इजराइल के बीच जारी संघर्ष के नई एडवाइजरी जारी की है। भारत ने अपने नागरिकों से फौरन तेहरान छोड़ने को कहा है।
45 views • 2025-06-17
...

Madhya Pradesh

See all →
Sanjay Purohit
बदल गए हैं ड्राइवर से 'औकात' पूछने वाले कलेक्टर साहब
शाजापुर के पूर्व कलेक्टर किशोर कान्याल का व्यवहार बदला हुआ दिखा। गुना में जनसुनवाई के दौरान, उन्होंने एक दिव्यांग को व्हीलचेयर पर बिठाकर बाहर तक छोड़ा। एक साल पहले, कान्याल ने ड्राइवरों से बदसलूकी की थी, जिसके बाद उन्हें पद से हटा दिया गया था।
41 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने बुधवार को विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए और देश की सुख-समृद्धि व 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनने की कामना की।
13 views • 4 hours ago
Sanjay Purohit
आषाढ़ सप्तमी पर महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती
श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार को आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पर बाबा महाकाल का भव्य पंचामृत पूजन और विशेष श्रृंगार किया गया। तड़के सुबह 4 बजे संपन्न हुई भस्म आरती में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और त्रिनेत्रधारी भगवान महाकाल के दिव्य दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
23 views • 4 hours ago
Sanjay Purohit
सिर्फ लव ट्राइंगल नहीं, मेघालय पुलिस को हजम नहीं हो रही सोनम की कहानी
ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शिलांग में हुई हत्या में मेघालय पुलिस ने आरोपी पत्नी सोनम और प्रेमी राज कुशवाह समेत पांच को गिरफ्तार तो कर लिया। सभी आरोपियों ने गुनाह भी कबूल लिया, लेकिन मेघालय डीजीपी को प्रेम त्रिकोण में राजा की हत्या की बात हजम नहीं हो रही।
55 views • 4 hours ago
Sanjay Purohit
MP के 26 जिलों में भारी बारिश का अनुमान
प्रदेश में मानसून 48 घंटे में 19 जिलों तक छा गया। दबे पांव एंट्री के बाद मौसम विभाग ने 24 घंटे में 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया। मंगलवार को पचमढ़ी से इंदौर तक मानसून पहुंचा। सुबह तक नौगांव में 31.3, रीवा में 27, धार में 4.8, भोपाल में 4.5 मिमी बारिश हुई। भोपाल में 20-21 जून को अच्छी बारिश हो सकती है।
14 views • 4 hours ago
Sanjay Purohit
अतुल्य मध्यप्रदेश बना पर्यटकों की पहली पसंद,वर्ष 2024 में पहुंचे 13 करोड़ से अधिक सैलानी
पर्यटन की दृष्टि से मध्यप्रदेश एक समृद्ध और विविधतापूर्ण राज्य है। इसकी सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहरें, प्राकृतिक सौंदर्य और वन्यजीव संपदा का आकर्षण “अतुलनीय मध्यप्रदेश” के रूप में पर्यटकों की पहली पसंद बन रहा है। प्रदेश ने वर्ष 2024 में पर्यटन के क्षेत्र में कीर्तिमान रचा है।
51 views • 5 hours ago
Richa Gupta
दतिया को मिला नया कलेक्टर, स्वप्निल वानखेड़े ने संभाला कार्यभार
मध्य प्रदेश के दतिया को 17 दिन बाद नया कलेक्टर मिल गया है। 2016 बैच के IAS अफसर स्वप्निल वानखेड़े को दतिया का कलेक्टर नियुक्त किया गया है, जो सतना से ट्रांसफर होकर आए हैं।
67 views • 5 hours ago
Richa Gupta
चुनाव खर्च बताने में लापरवाही, निगम चुनाव लड़े 14 प्रत्याशियों पर 2 से 5 साल तक का लगा बैन
राजधानी भोपाल में नगर निगम में पार्षद का चुनाव लड़े 14 प्रत्याशियों को निर्वाचन आयोग ने दो साल से पांच साल तक के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है।
63 views • 6 hours ago
Richa Gupta
भष्टाचार में लंबित अधिकारियों को नहीं मिलेगी पोस्टिंग, सख्ती से पालन करने के निर्देश
मध्य प्रदेश पुलिस में लगातार सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी की ओर कदम बढ़ाते हुए पुलिस मुख्यालय की ओर से एक और सख्त आदेश जारी किया गया है।
42 views • 6 hours ago
Ramakant Shukla
इंदौर सहित प्रदेश के 15 शहरों में पहुंचा मानसून, हफ्ते भर में पूरे प्रदेश होगी झमाझम बारिश
अलग-अलग स्थानों पर बनी चार मौसम प्रणालियों के असर से मानसून के आगे बढ़ने का सिलसिला बना हुआ है। इसी क्रम में मंगलवार को इंदौर, देवास सहित 15 अन्य शहरों में भी मानसून ने दस्तक दे दी। बादल बने रहने और अलग-अलग स्थानों पर वर्षा होने के कारण अब अधिकतम तापमान में भी गिरावट हो गई है। मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक रतलाम, मंडला एवं जबलपुर में पांच, छिंदवाड़ा में तीन, धार एवं टीकमगढ़ में एक, सतना में 0.2 मिलीमीटर वर्षा हुई।
26 views • 7 hours ago
...