


दिल्ली की तर्ज पर अब आंध्र प्रदेश सरकार ने भी महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। राज्य के परिवहन मंत्री मंडिपल्ली रामप्रसाद रेड्डी ने गुरुवार, 24 जुलाई 2025 को घोषणा की कि 15 अगस्त 2025 से पूरे राज्य में महिलाओं के लिए बस यात्रा निशुल्क कर दी जाएगी। यह योजना राज्य की सभी श्रेणियों की महिलाओं को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से लागू की जा रही है।
सरकारी खजाने पर पड़ेगा 3,500 करोड़ रुपये का भार
सरकारी अधिकारियों के अनुसार, इस योजना के चलते सरकारी खजाने पर लगभग 3,500 करोड़ रुपये का वार्षिक भार पड़ेगा।
25 लाख महिलाएं होंगी लाभान्वित
मंत्री रेड्डी ने बताया कि इस योजना से लगभग 25 लाख महिलाएं लाभान्वित होंगी, जिनमें बड़ी संख्या में कृषि मजदूर, दैनिक श्रमिक और घरेलू महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं की गतिशीलता और आत्मनिर्भरता में वृद्धि होगी।
उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि भविष्य में केवल AC इलेक्ट्रिक बसों की खरीद हो। इससे न केवल पर्यावरण को लाभ मिलेगा बल्कि बसों के रखरखाव की लागत भी कम होगी।