दिल्ली में छठ पर्व को भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारी, 1000 से अधिक बनाए जा रहे छठ घाट
दिवाली के बाद पूरे देश में छठ की तैयारी शुरू हो गई है। ऐसे में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस बार दिल्ली की दीपावली भव्य थी तो श्रद्धा व आस्था का छठ पर्व दिव्यता से भरपूर होगा।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 5 hours ago
37
0
...

दिवाली के बाद पूरे देश में छठ की तैयारी शुरू हो गई है। ऐसे में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस बार दिल्ली की दीपावली भव्य थी तो श्रद्धा व आस्था का छठ पर्व दिव्यता से भरपूर होगा। सरकार ने छठ पर्व को व्यापक व विस्तृत बनाने की तैयारी पूरी कर ली है, ताकि श्रद्धालु इस पर्व को पूरी शुद्धता व आस्था से मना सकें।


दिल्ली में 1000 से अधिक छठ घाट

मुख्यमंत्री का कहना है कि इस बार पूरी दिल्ली में 1000 से अधिक छठ घाट बनाए जा रहे हैं, जिनमें यमुना किनारे 17 विशेष व भव्य मॉडल घाट तैयार हो रहे हैं। सरकार की ओर से प्रत्येक उप जिले में भी कम से कम एक मॉडल घाट बनाया जा रहा है। करीब 200 घाटों पर छठ पूजा से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। सीएम रेखा गुप्ता का यह भी कहना है कि दिल्ली के सभी सांसद, विधायक, पार्षद व जनप्रतिनिधियों ने बुधवार से अपने-अपने क्षेत्रों में बन रहे छठ घाटों पर स्वच्छता अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि कुछ साल पूर्व यमुना पर छठ पूजा कर रहे श्रद्धालुओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। सरकार ने इन मुकदमों को वापस लेने का निर्णय लिया है।


छठ पर्व को भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारी

सीएम रेखा गुप्ता ने बुधवार को दिल्ली सचिवालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में छठ पूजा के आयोजन की विस्तृत जानकारी दी और बताया कि सरकार इस बार छठ पर्व को भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारी कर रही है। इस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ दिल्ली सरकार के विकास व पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा व मुख्य सचेतक अभय वर्मा भी थे।


छठ पूजा आस्था, संस्कृति और श्रद्धा का उत्सव

उन्होंने कहा कि छठ पूजा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि दिल्ली की आस्था, संस्कृति और श्रद्धा का उत्सव है। वर्षों से यमुना नदी पर छठ पूजा पर लगा सरकारी प्रतिबंध इस बार हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब सरकार स्वयं श्रद्धालुओं के लिए यमुना किनारे सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ पूजा स्थलों का निर्माण कर रही है। उन्होंने बताया कि यमुना तट पर पल्ला से लेकर कालिंदी कुंज तक कुल 17 प्रमुख स्थलों पर मॉडल छठ घाट बनाए जा रहे हैं। आबादी के हिसाब से इन घाटों की लंबाई आधे किलोमीटर से लेकर डेढ़ किलोमीटर तक होगी। इसके अलावा प्रत्येक जिले और उप जिले में कम से कम एक मॉडल छठ घाट अवश्य बनाया जाएगा ताकि सभी क्षेत्रों के श्रद्धालु सहजता व भक्तिभाव से पूजा कर सकें।


व्रतियों व श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए इस बार भव्य स्वागत द्वार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जानकारी दी कि पिछली बार जहां केवल 929 घाटों पर छठ पूजा आयोजित हुई थी, वहीं इस वर्ष अब तक एक हजार से अधिक समितियों ने सरकार से आयोजन की अनुमति मांगी है। इन सभी घाटों पर सरकार की ओर से टेंट, बिजली, स्वच्छता, पेयजल और शौचालय जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए इस बार भव्य स्वागत द्वार बनाए जाएंगे, जहां पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया जाएगा।


भोजपुरी तथा मैथिली भाषा में सांस्कृतिक कार्यक्रम

उन्होंने यह भी बताया कि करीब 200 से अधिक घाटों पर धार्मिक वातावरण के अनुरूप भोजपुरी तथा मैथिली भाषा में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। मुख्यमंत्री के अनुसार यह पहली बार होगा जब दिल्ली सरकार स्वयं इतने बड़े पैमाने पर धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन का हिस्सा बनेगी। उन्होंने कहा कि अधिकतर स्थलों पर मोबाइल शौचालय, सफाईकर्मी और चिकित्सा वैन की तैनाती रहेगी। सीएम रेखा गुप्ता ने यह भी बताया कि आज से एक विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत दिल्ली के सभी सांसद, विधायक, पार्षद और अन्य जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों के घाटों पर जाकर सफाई-स्वच्छता अभियान चलाएंगे।


कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि पिछली सरकार के समय वर्ष 2021 में यमुना किनारे छठ पूजा करने गए श्रद्धालुओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए थे। अब दिल्ली सरकार उन सभी एफआईआर और मामलों को वापस लेगी। पूर्व सरकार द्वारा आस्था पर प्रतिबंध लगाए गए थे, जबकि वर्तमान सरकार आस्था का सम्मान करती है।


उन्होंने कहा कि जिस प्रकार दीपावली के अवसर पर दिल्ली ने इतिहास रचा और पहली बार कर्तव्य पथ पर भव्य ड्रोन शो और दीपोत्सव का आयोजन हुआ, उसी प्रकार इस बार की छठ पूजा भी दिव्य और भव्य होगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली अब केवल राजनीति की राजधानी नहीं, बल्कि आस्था की भी राजधानी बनने जा रही है। जिस श्रद्धा के साथ दिल्लीवासियों ने दीप जलाए, उसी समर्पण के साथ यमुना तट पर सूर्य देव को अर्घ्य देंगे।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Sanjay Purohit
GDP 2026: सरकार का बड़ा कदम, 2026 से बदलेगे कमाई-खर्च के नए नियम
भारत की अर्थव्यवस्था अगले साल से एक नए दौर में प्रवेश करने जा रही है। सरकार ने देश के आर्थिक आंकड़ों को अधिक सटीक, पारदर्शी और आधुनिक समय के अनुरूप बनाने की बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। यह बदलाव सिर्फ आंकड़ों का नहीं होगा — बल्कि आपकी कमाई, खर्च और महंगाई के पूरे गणित को नए सिरे से परिभाषित करेगा।
8 views • 15 minutes ago
Sanjay Purohit
उड़ान भरने के 5 मिनट बाद ही दिल्ली-पटना स्पाइसजेट फ्लाइट में मचा हड़कंप
दिल्ली से पटना जा रही स्पाइसजेट की उड़ान में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान में तकनीकी खराबी का संदेह हुआ। पायलट की सूझबूझ से विमान को सुरक्षित दिल्ली वापस लाया गया। यात्रियों की जान बाल-बाल बची।
16 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
स्वास्थ लाभ के बाद प्रेमानंद महाराज जी ने फिर शुरू की पदयात्रा
प्रेमानंद महाराज ने भी अत्यंत सहजता से भक्तों का अभिवादन स्वीकार किया और उन्हें आशीर्वाद दिया। महाराज जी के दर्शन पाकर भक्तों के चेहरे खुशी से दमक उठे। भक्तों में अपार उत्साह और संतोष की भावना छाई हुई है।
25 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
तेजस्वी महागठबंधन के CM तो मुकेश सहनी होंगे डिप्टी सीेएम फेस, अशोक गहलोत ने किया ऐलान
बिहार चुनाव के लिए महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा RJD के प्रमुख तेजस्वी यादव होंगे। कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका आधिकारिक ऐलान किया। उपमुख्यमंत्री पद के लिए मुकेश सहनी को चुना गया है। उन्होंने कहा कि हमारा नेता तेजस्वी यादव ही हैं। वहीं, NDA से सवाल किया कि उनका CM फेस कौन होगा। केवल नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ना कहने भर से नहीं चलेगा।
27 views • 3 hours ago
Richa Gupta
भाई दूज पर पीएम मोदी व प्रमुख नेताओं ने दी शुभकामनाएं
देशभर में ‘भाई दूज’ का पावन पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह के प्रतीक के रूप में बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई प्रमुख नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
30 views • 3 hours ago
Richa Gupta
जीएसटी 2.0 से ऑटो उद्योग को नई रफ्तार मिली : वित्त मंत्री सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि जीएसटी 2.0 (GST 2.0) लागू होने के बाद देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में जोरदार उछाल देखने को मिला है।
49 views • 3 hours ago
Richa Gupta
दिल्ली में छठ पर्व को भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारी, 1000 से अधिक बनाए जा रहे छठ घाट
दिवाली के बाद पूरे देश में छठ की तैयारी शुरू हो गई है। ऐसे में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस बार दिल्ली की दीपावली भव्य थी तो श्रद्धा व आस्था का छठ पर्व दिव्यता से भरपूर होगा।
37 views • 5 hours ago
Richa Gupta
अभिनव बिंद्रा को 2026 शीतकालीन ओलंपिक का मशालवाहक चुना गया
ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा को अगले वर्ष होने वाले शीतकालीन ओलंपिक 2026 के लिए मशालवाहक (Torch-bearer) के रूप में चुना गया है।
61 views • 6 hours ago
Ramakant Shukla
देश के इन राज्यों में 23 से 27 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट
इस साल मानसून ने भले ही देर से दस्तक दी हो, लेकिन बाद में जमकर बारिश हुई। उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत तक जोरदार बारिश का सिलसिला देखने को मिला, जिससे अधिकांश जिलों में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। उधर, दीपावली से पहले ही हल्की ठंड ने दस्तक दी थी और अब तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
48 views • 21 hours ago
Ramakant Shukla
भारत लाया जाएगा भगोड़ा मेहुल चौकसी, बेल्जियम की अदालत ने दी मंजूरी
हीरा कारोबारी और पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी मेहुल चौकसी को लेकर बेल्जियम की एंटवर्प कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने मेहुल चौकसी की गिरफ्तारी को वैध ठहराते हुए भारत सरकार की प्रत्यर्पण (एक्सट्राडिशन) की मांग को स्वीकृति दे दी है। इसका मतलब है कि अब चौकसी को भारत लाने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।
43 views • 22 hours ago
...