


इस साल मानसून ने भले ही देर से दस्तक दी हो, लेकिन बाद में जमकर बारिश हुई। उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत तक जोरदार बारिश का सिलसिला देखने को मिला, जिससे अधिकांश जिलों में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। उधर, दीपावली से पहले ही हल्की ठंड ने दस्तक दी थी और अब तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इस बीच, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने ताजा बुलेटिन में अगले तीन से चार दिनों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कुछ जगहों पर बहुत भारी वर्षा भी हो सकती है।
उत्तर भारत
आने वाले 2-3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।
पश्चिम भारत
23 अक्टूबर: कोंकण और गोवा तथा मध्य महाराष्ट्र में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
अगले 5 दिन: कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में बिजली की गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
पूर्व और मध्य भारत
23-27 अक्टूबर: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बारिश की संभावना।
अगले 7 दिन: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा) और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
22-26 अक्टूबर: ओडिशा में बिजली की गरज के साथ बारिश की संभावना।
अगले 5 दिन: मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी बिजली कड़कने के आसार।
22 और 23 अक्टूबर: ओडिशा में घना कोहरा छाया रह सकता है।
22-24 और 26-28 अक्टूबर: तमिलनाडु के कई/कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना।
22-24 अक्टूबर: दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे में बारिश की संभावना।
22-25 अक्टूबर: तटीय कर्नाटक और तेलंगाना में गरज के साथ बारिश।
24 अक्टूबर: उत्तर आंतरिक कर्नाटक में भी बौछारें पड़ सकती हैं।
22 अक्टूबर: केरल, माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बहुत भारी वर्षा की संभावना।
22 और 23 अक्टूबर: तटीय कर्नाटक में भारी वर्षा हो सकती है।