दिल्ली में छठ महापर्व की तैयारी, यमुना पर बनेगा मॉडल घाट
दिल्ली में इस बार छठ महापर्व पहले से कहीं ज्यादा भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज छठ की तैयारियों को लेकर बड़ी घोषणाएं कीं।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 23 hours ago
100
0
...

दिल्ली में इस बार छठ महापर्व पहले से कहीं ज्यादा भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज छठ की तैयारियों को लेकर बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि सरकार ने इस बार यमुना नदी पर छठ पूजा के आयोजन से जुड़ा प्रतिबंध हटा लिया है और राजधानी में साफ-सुथरे, सुरक्षित और आधुनिक छठ घाट तैयार किए जा रहे हैं।


मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार यमुना नदी के किनारे 17 मॉडल छठ घाट बना रही है


मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार यमुना नदी के किनारे 17 मॉडल छठ घाट बना रही है। इन घाटों पर छठ व्रतियों के लिए हर सुविधा उपलब्ध होगी। टेंट, बिजली, शौचालय, पेयजल और सफाई की पूरी व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा दिल्ली के सभी जिलों और उपजिलों में कम से कम एक मॉडल छठ घाट तैयार किया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो।


रेखा गुप्ता ने कहा, “पिछली सरकारों ने यमुना पर छठ पूजा करने पर रोक लगा दी थी, लेकिन हमारी सरकार ने इस परंपरा को सम्मान देते हुए यह प्रतिबंध हटा लिया है। इस बार सरकार खुद आयोजन की ज़िम्मेदारी संभाल रही है और पूरे दिल्ली में छठ को भव्य तरीके से मनाया जाएगा।”


अब तक 1,000 से ज्यादा समितियों से आवेदन आ चुके हैं


उन्होंने बताया कि इस बार छठ पूजा स्थलों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है। पिछले साल दिल्ली में 929 जगहों पर छठ मनाया गया था, लेकिन इस बार अब तक 1,000 से ज्यादा समितियों से आवेदन आ चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जितने भी नए घाटों पर आयोजन होंगे, वहां पूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगी।


सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि इस बार सरकार 200 से अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करेगी


सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि इस बार सरकार 200 से अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करेगी। इन कार्यक्रमों में भोजपुरी और मैथिली भाषाओं में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी ताकि पर्व का धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल और भी भव्य बने। उन्होंने कहा, “यह पहली बार है जब सरकार इतनी बड़ी संख्या में छठ से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है।”


मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ पर्व के दौरान श्रद्धालु स्वच्छ जल में अर्घ्य अर्पित कर सकें, इसके लिए आज से विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान में सांसद, विधायक और पार्षद स्वयं अपने-अपने इलाकों के घाटों का दौरा करेंगे और सफाई कार्य की निगरानी करेंगे। उन्होंने कहा, “सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि श्रद्धालु स्वच्छ और सुरक्षित माहौल में पूजा कर सकें।”


रेखा गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि साल 2021 में यमुना पर छठ मनाने वालों पर आईपीसी की धारा 188 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी, लेकिन अब उनकी सरकार उन सभी मामलों को वापस लेगी। उन्होंने कहा, “पिछली सरकारों द्वारा यमुना घाट पर छठ मनाने वालों के खिलाफ जो भी एफआईआर या केस दर्ज किए गए थे, उन्हें हमारी सरकार वापस लेगी।”


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Sanjay Purohit
GDP 2026: सरकार का बड़ा कदम, 2026 से बदलेगे कमाई-खर्च के नए नियम
भारत की अर्थव्यवस्था अगले साल से एक नए दौर में प्रवेश करने जा रही है। सरकार ने देश के आर्थिक आंकड़ों को अधिक सटीक, पारदर्शी और आधुनिक समय के अनुरूप बनाने की बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। यह बदलाव सिर्फ आंकड़ों का नहीं होगा — बल्कि आपकी कमाई, खर्च और महंगाई के पूरे गणित को नए सिरे से परिभाषित करेगा।
11 views • 27 minutes ago
Sanjay Purohit
उड़ान भरने के 5 मिनट बाद ही दिल्ली-पटना स्पाइसजेट फ्लाइट में मचा हड़कंप
दिल्ली से पटना जा रही स्पाइसजेट की उड़ान में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान में तकनीकी खराबी का संदेह हुआ। पायलट की सूझबूझ से विमान को सुरक्षित दिल्ली वापस लाया गया। यात्रियों की जान बाल-बाल बची।
16 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
स्वास्थ लाभ के बाद प्रेमानंद महाराज जी ने फिर शुरू की पदयात्रा
प्रेमानंद महाराज ने भी अत्यंत सहजता से भक्तों का अभिवादन स्वीकार किया और उन्हें आशीर्वाद दिया। महाराज जी के दर्शन पाकर भक्तों के चेहरे खुशी से दमक उठे। भक्तों में अपार उत्साह और संतोष की भावना छाई हुई है।
26 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
तेजस्वी महागठबंधन के CM तो मुकेश सहनी होंगे डिप्टी सीेएम फेस, अशोक गहलोत ने किया ऐलान
बिहार चुनाव के लिए महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा RJD के प्रमुख तेजस्वी यादव होंगे। कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका आधिकारिक ऐलान किया। उपमुख्यमंत्री पद के लिए मुकेश सहनी को चुना गया है। उन्होंने कहा कि हमारा नेता तेजस्वी यादव ही हैं। वहीं, NDA से सवाल किया कि उनका CM फेस कौन होगा। केवल नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ना कहने भर से नहीं चलेगा।
30 views • 3 hours ago
Richa Gupta
भाई दूज पर पीएम मोदी व प्रमुख नेताओं ने दी शुभकामनाएं
देशभर में ‘भाई दूज’ का पावन पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह के प्रतीक के रूप में बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई प्रमुख नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
30 views • 3 hours ago
Richa Gupta
जीएसटी 2.0 से ऑटो उद्योग को नई रफ्तार मिली : वित्त मंत्री सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि जीएसटी 2.0 (GST 2.0) लागू होने के बाद देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में जोरदार उछाल देखने को मिला है।
49 views • 3 hours ago
Richa Gupta
दिल्ली में छठ पर्व को भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारी, 1000 से अधिक बनाए जा रहे छठ घाट
दिवाली के बाद पूरे देश में छठ की तैयारी शुरू हो गई है। ऐसे में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस बार दिल्ली की दीपावली भव्य थी तो श्रद्धा व आस्था का छठ पर्व दिव्यता से भरपूर होगा।
38 views • 5 hours ago
Richa Gupta
अभिनव बिंद्रा को 2026 शीतकालीन ओलंपिक का मशालवाहक चुना गया
ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा को अगले वर्ष होने वाले शीतकालीन ओलंपिक 2026 के लिए मशालवाहक (Torch-bearer) के रूप में चुना गया है।
62 views • 6 hours ago
Ramakant Shukla
देश के इन राज्यों में 23 से 27 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट
इस साल मानसून ने भले ही देर से दस्तक दी हो, लेकिन बाद में जमकर बारिश हुई। उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत तक जोरदार बारिश का सिलसिला देखने को मिला, जिससे अधिकांश जिलों में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। उधर, दीपावली से पहले ही हल्की ठंड ने दस्तक दी थी और अब तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
49 views • 21 hours ago
Ramakant Shukla
भारत लाया जाएगा भगोड़ा मेहुल चौकसी, बेल्जियम की अदालत ने दी मंजूरी
हीरा कारोबारी और पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी मेहुल चौकसी को लेकर बेल्जियम की एंटवर्प कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने मेहुल चौकसी की गिरफ्तारी को वैध ठहराते हुए भारत सरकार की प्रत्यर्पण (एक्सट्राडिशन) की मांग को स्वीकृति दे दी है। इसका मतलब है कि अब चौकसी को भारत लाने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।
44 views • 22 hours ago
...