


आज दिल्ली से पटना जाने वाली स्पाइसजेट उड़ान हादसे का शिकार होने से बाल-बाच बच गई। इस दौरान आसमान में यात्रियों की सांसें अटक गईं। हालांकि, पायलट की सूझबूझ से हादसा टल गया। स्पाइसजेट के मुताबिक पटना जाने वाली स्पाइसजेट की उड़ान को को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दिल्ली वापस लौटना पड़ा, क्योंकि चालक दल को तकनीकी खराबी का संदेह था। बोइंग 737-8A विमान को विस्तृत निरीक्षण के लिए रोक दिया गया है और जांच अभी जारी है। प्रभावित यात्रियों के लिए एक वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था की जा रही है।
सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे है
स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की कि विमान में सवार सभी 160 यात्री सुरक्षित हैं और विमान बिना किसी घटना के दिल्ली वापस उतर गया। एयरलाइन सूत्रों ने बताया कि फंसे हुए यात्रियों के लिए एक वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था की गई है, जो सुबह 11:30 बजे रवाना हो गई।
2 महीने पहले भी इसी तरह की आई थी परेशानी
यह ताजा घटना स्पाइसजेट के एक विमान की बीच उड़ान में तकनीकी खराबी के कारण श्रीनगर में आपातकालीन लैंडिंग के दो महीने बाद हुई है। यह विमान दिल्ली से 205 यात्रियों और सात चालक दल के सदस्यों के साथ उड़ान भरी थी। वहीं, अगस्त में भी, दुबई जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान को इसी तरह की गड़बड़ी के बाद अहमदाबाद में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी थी।