खाली पेट खाएं ये फल, इम्युनिटी बढ़ाएं और बीमारियों से बचें
आंवला एक बहुत ही फायदेमंद फल है जिससे आप कई तरह की बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं खासतौर से जब आप इसे खाली पेट खाते हैं। सुबह खाली पेट इसे खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है इम्युनिटी मजबूत होती है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 01 अक्टूबर 2025
164
0
...

आंवला एक बहुत ही फायदेमंद फल है जिससे आप कई तरह की बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं खासतौर से जब आप इसे खाली पेट खाते हैं। सुबह खाली पेट इसे खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है इम्युनिटी मजबूत होती है। कसैलापन लिए हुए आंवला एक ऐसा फल है, जिसे खाने से हम सेहत के साथ ही त्वचा और बालों को भी हेल्दी रख सकते हैं। आंवले में कई सारे न्यूट्रिशन होते हैं, जैसे- विटामिन सी, आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, फ्लेवोनॉयड्स आदि। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो आपके शरीर को फ्री रेडिकल्स की वजह से होने वाले डैमेजिंग से बचाते हैं। इसे आप ऐसे कच्चा खाने के अलावा अचार, चटनी, मुरब्बे के रूप में भी खा सकते हैं


बढ़ती है इम्युनिटी

सुबह खाली पेट आंवला खाने से शरीर में मौजूद गंदगी आसानी से बाहर निकल जाती है। इसमें विटामिन सी की मात्रा होती है, जो एक एंटी ऑक्सीडेंट के रूप में काम करती है, जिससे इम्यूनिटी बढ़ाती है। इसके सेवन से इन्फेक्शन होने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है।


पाचन तंत्र रहता है सही

आंवले में फाइबर की भी अच्छी-खासी मात्रा मौजूद होती है। जिससे पाचन सही रहता है, कब्ज की समस्या नहीं होती। खाली पेट इसका सेवन करने से से आपको नेचुरल लैक्सेटिव वाले गुण मिलते हैं जिसके कारण शरीर में जमा होने वाले सारे टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं।


डायबिटीज में सहायक

आंवले का खाली पेट सेवन करना डायबिटीज मरीजों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसमें क्रोमियम की मात्रा पाई जाती है, जो ऊपर-नीचे होने वाले ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखती है। रोजाना आंवले का सेवन करना इन्सुलिन सेंसटिविटी को बढ़ाता है। आंवला में पॉलीफेनोल्स होते हैं जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से आपको बचाते हैं और डायबिटीज को मैनेज करना आसान बनाते हैं।


स्किन और बालों के लिए फायदेमंद

अगर आपके बालों की क्वॉलिटी लगातार खराब हो रही है। टूटना- झड़ना भी जारी है, तो इन सभी परेशानियों को दूर करने के लिए आंवले का सेवन करें। इसके अलावा अगर आपकी चेहरे पर रौनक नहीं है। दाग-धब्बों ने भी कर रखा है बहुत ज्यादा परेशान, तो इसे दूर करने के लिए भी खाली पेट आंवले का सेवन करें। आंवले का विटामिन सी तत्व स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में लाभदायक है।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Lifestyle

See all →
Sanjay Purohit
कब और कैसे शुरू हुआ था इंटरनेशनल मेन्स डे?
इंटरनेशनल मेन्स डे इस साल 'Celebrating Men and Boys' थीम के साथ मनाया जा रहा है। पुरुषों के लिए इस खास दिन की शुरुआत साल 1999 में हुई थी।
162 views • 2025-11-19
Sanjay Purohit
क्या है गोल्डन रेशियो, जिसमें नंबर 8 पर हैं ऐश्वर्या राय
गोल्डन रेशियो ने साबित कर दिया कि 'ब्यूटी' यानी 'खूबसूरती' सिर्फ देखने वाले की आंखों में नहीं होती, बल्कि शुद्ध गणित में भी होती है. ये फॉर्मूला किसी की जाति, रंग, या देश को नहीं देखता, ये सिर्फ आपके चेहरे की बनावट की खूबसूरती को सलाम करता है. ऐश्वर्या राय का नाम भी गोल्डन रेशियो की टॉप 10 एक्ट्रेस में शामिल हो गया है.
126 views • 2025-11-17
Sanjay Purohit
खाना खाने के बाद 100 कदम क्यों चलना चाहिए
भारतीय संस्कृति में भोजन के बाद शतपावली का विधान है, जो पाचन क्रिया को सक्रिय कर बीमारियों से बचाता है। आयुर्वेद के अनुसार, यह वात, पित्त, कफ को संतुलित करता है। भोजन के तुरंत बाद लेटना या बैठना हानिकारक है, जबकि पेट पर दक्षिणावर्त हाथ फेरना पाचन को सुधारता है।
117 views • 2025-11-14
Richa Gupta
teeth senstivity: अगर आपकें दांतों में हो रही है झनझनाहट, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय
सर्दियों के मौसम में शरीर को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। इन्हीं परेशानियों में से एक हैं दांतों की झनझनाहट जो कि कुछ ठंडा या गर्म खाने पर इन दिनों में बढ़ जाती हैं।
108 views • 2025-11-14
Richa Gupta
घर पर बनाएं 2 आसान लिप बाम, होंठ हमेशा हाइड्रेटेड और सॉफ्ट
अगर आप अपने होंठों को नेचुरल तरीके से हाइड्रेटेड और सॉफ्ट रखना चाहते हैं, तो घर पर बना लिप बाम एक बेहतरीन विकल्प है। यह न सिर्फ सुरक्षित होता है बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है।
115 views • 2025-11-14
Sanjay Purohit
शुरुआती ठंड में गुणकारी हर्ब लेमन ग्रास
सर्दियों की शुरुआत में जब शरीर खांसी, जुकाम और बुखार के संक्रमण से पीड़ित होता है तब ‘वार्मिंग हर्ब’के रूप में जानी जाने वाली लेमन ग्रास का सेवन बहुत फायदेमंद है। लेमन ग्रास का चाय अथवा अरोमा थैरेपी के रूप में इस्तेमाल बहुत लाभकारी है। दरअसल, लेमन ग्रास में कुदरती रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है व यह पाचन में भी मददगार है।
98 views • 2025-10-30
Sanjay Purohit
दोपहर में नींद लेना सेहत के लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक ?
दोपहर की नींद लेना कुछ लोगों की आदत होती है। खासतौर पर घर में रहने वाली महिलाएं अपना सारा काम खत्म करके दोपहर में नींद ज़रूर लेती हैं। वहीं, कुछ लोगों को दोपहर का खाना खाने के बाद झपकी ज़रूर आती है। कई लोग ऐसा भी मानते हैं कि दोपहर में सोना बहुत ज़रूरी होता है।
144 views • 2025-10-17
Sanjay Purohit
सेहत के लिए फल ज्यादा फायदेमंद या सब्जिया?
फल और सब्जिया दोनों ही सेहत के लिए बेहद जरूरी हैं। इनमें नेचुरल पोषक तत्व, विटामिन्स और मिनरल्स की भरमार होती है। एक संतुलित डाइट में अगर फल और सब्जियों को सही मात्रा में शामिल किया जाए, तो शरीर लंबे समय तक स्वस्थ और फिट बना रहता है।
219 views • 2025-10-16
Richa Gupta
Health Tips: आंखों की सेहत को बनाएं बेहतर – जानिए क्या खाएं और कैसे बचाएं
आंखों की रोशनी को लंबे समय तक बनाए रखना है तो खानपान और दिनचर्या में बदलाव जरूरी है। जानिए कौन से खाद्य पदार्थ आंखों के लिए फायदेमंद हैं और किन आदतों से बचना चाहिए।
130 views • 2025-10-06
Richa Gupta
खाली पेट खाएं ये फल, इम्युनिटी बढ़ाएं और बीमारियों से बचें
आंवला एक बहुत ही फायदेमंद फल है जिससे आप कई तरह की बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं खासतौर से जब आप इसे खाली पेट खाते हैं। सुबह खाली पेट इसे खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है इम्युनिटी मजबूत होती है।
164 views • 2025-10-01
...