गरीब कल्याण और प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिये हो रहे हैं योजनाबद्ध तरीके से कार्य - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि गरीब कल्याण के साथ चहुंमुखी विकास के लिये राज्य सरकार योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। प्रदेशवासियों का जीवन बेहतर बनाने और किसानों की बेहतरी के लिये राशि की कमी नहीं होने दी जायेगी। आज बदलते दौर में भारत और भारत की ताकत को दुनिया देख रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान बन रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव विदिशा जिले के कुरवाई में शनिवार आयोजित हिनौता सिंचाई परियोजना अंतर्गत जाजपोन पुनर्वास कॉलोनी एवं विभिन्न निर्माण कार्यों के लोकार्पण- शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 12 hours ago
35
0
...



मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि गरीब कल्याण के साथ चहुंमुखी विकास के लिये राज्य सरकार योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। प्रदेशवासियों का जीवन बेहतर बनाने और किसानों की बेहतरी के लिये राशि की कमी नहीं होने दी जायेगी। आज बदलते दौर में भारत और भारत की ताकत को दुनिया देख रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान बन रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विदिशा जिले के कुरवाई में शनिवार आयोजित हिनौता सिंचाई परियोजना अंतर्गत जाजपोन पुनर्वास कॉलोनी एवं विभिन्न निर्माण कार्यों के लोकार्पण- शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कुरवाई एवं विदिशा जिले के विकास के लिए 258 करोड रुपए की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने 92 करोड़ 70 लाख रुपए की लागत के 46 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 165 करोड रुपए की लागत के 34 कार्यों का लोकार्पण किया। इसमें 7 करोड़ 36 लाख रुपए की महत्वपूर्ण हिनौता बांध परियोजना भी शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शित केन-बेतवा लिंक परियोजना के मॉडल का अवलोकन भी किया।


किसानों के लिए जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा कर प्रदेश में भावांतर योजना लागू कर दी गई है। इस साल सोयाबीन की फसल की बिक्री पर 5328 रुपए प्रति क्विंटल की राशि मिलेगी। किसानों को अंतर की राशि सरकार देगी, जिसका भुगतान उनके बैंक खातों में 15 दिन के अंदर कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विदिशा जिले में खराब हुई किसानों की फसलों का सर्वे कराया जाएगा। किसानों को राहत राशि, बीमा आदि का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि हम किसानों के लिए जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं। किसानों को सिंचाई के लिए कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। केन- बेतवा लिंक परियोजना के माध्यम से सिंचाई और उद्योगों को पानी मिलेगा।


भाई-दूज पर बहनों को मिलेगा विशेष उपहार


मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार लाड़ली बहना योजना में दीपावली के बाद भाई दूज पर लाड़ली बहनों को 1500 रुपए की राशि देगी। राज्य सरकार बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए भी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। बच्चों को स्कूटी, नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें, साईकिल, छात्रवृत्ति सहित छात्रावास की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। प्रदेश में सांदीपनि विद्यालय भी अच्छे बन रहे हैं।

स्वदेशी को दें प्रोत्साहन


मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमें स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग करने का मंत्र दिया है, जिसे प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जीएसटी कम करने से कई वस्तुएं सस्ती हुई हैं। प्रदेश में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। किसी घायल की जान बचाने के लिए सरकार ने राहवीर योजना में 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया है। गंभीर रोगियों के उच्च स्तरीय उपचार के लिए प्रदेश में एयरलिफ्ट की सुविधा भी प्रदान की जा रही है।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्थानीय प्रबुद्धजनों से संवाद भी किया। संवाद के दौरान उन्होंने ग्राम विकास से संबंधित विषयों पर सुझाव भी लिये। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, कृषक कल्याण योजना और महिला एवं बाल विकास की योजनाओं में हितग्राहियों को हितलाभ, मार्गदर्शिका का विमोचन और हितग्राहियों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्ज्वलित एवं कन्या पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनी का विभिन्न स्टालों पर जाकर अवलोकन किया। कुरवाई प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रोड-शो में भी शामिल हुए और नागरिकों का पुष्प वर्षा कर अभिवादन किया। स्थानीय नागरिकों ने भी पूरे उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया।



प्रमुख घोषणाएं


नगर परिषद कुरवाई के विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ की राशि दी जाएगी


पठारी में महाविद्यालय खोला जाएगा


कुरवाई में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन कर 50 बिस्तर का बनाया जाएगा


बीना रिफाइनरी के सहायक उत्पादों के लिए औद्योगिक क्षेत्र का विकास किया जाएगा


कुरवाई, लटेरी और नटेरन में 50-50 बिस्तर के नए छात्रावास खोले जाएंगे


कुरवाई और विदिशा में 10 करोड़ की लागत से जनपद पंचायत भवन बनाए जाएंगे


सिरोंज एवं अन्य स्थानों पर 6 करोड़ की लागत से हाई स्कूल भवन बनाए जाएंगे


लटेरी और ग्यारसपुर में 87 करोड रुपए की लागत से सांदीपनि स्कूल एवं क्रिटिकल केयर अस्पताल खोले जाएंगे


कुरवाई में बेतवा नदी पर घाट निर्माण और सौंदर्यीकरण कराया जाएगा


उदयपुर श्रीगणेश मंदिर से कुल्हार तक सड़क का निर्माण कराया जाएगा


उदयपुर में नीलकंठेश्वर कॉरिडोर बनाने के लिए सभी आवश्यक कार्य कराये जाएंगे

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
गरीब कल्याण और प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिये हो रहे हैं योजनाबद्ध तरीके से कार्य - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि गरीब कल्याण के साथ चहुंमुखी विकास के लिये राज्य सरकार योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। प्रदेशवासियों का जीवन बेहतर बनाने और किसानों की बेहतरी के लिये राशि की कमी नहीं होने दी जायेगी। आज बदलते दौर में भारत और भारत की ताकत को दुनिया देख रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान बन रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव विदिशा जिले के कुरवाई में शनिवार आयोजित हिनौता सिंचाई परियोजना अंतर्गत जाजपोन पुनर्वास कॉलोनी एवं विभिन्न निर्माण कार्यों के लोकार्पण- शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
35 views • 12 hours ago
Ramakant Shukla
हेलमेट न पहनने की छोटी सी लापरवाही का नुकसान पूरे परिवार को न भुगतना पड़े - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हेलमेट न पहनने की छोटी सी लापरवाही का नुकसान पूरा परिवार भुगतता है। आंकड़े बताते हैं कि देश में अप्राकृतिक मौतों का सबसे बड़ा कारण सड़क दुर्घटनाएं हैं। इसमें भी अधिकांश मौतें लापरवाही या तेज गति से वाहन चलाने, हेलमेट न पहनने या सीट बेल्ट नहीं लगाने से होती हैं।
30 views • 12 hours ago
Richa Gupta
इंडिया-पाक एशिया कप फाइनल: भोपाल में कड़ी सुरक्षा, 1500 जवान तैनात
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भारत-पाक फाइनल मैच को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। लगभग 1500 जवान पूरे शहर में नजर रखेंगे।
82 views • 13 hours ago
Sanjay Purohit
मप्र हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, होमगार्ड का कॉलऑफ समाप्त; अब पूरे वर्ष मिलेगा रोजगार
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा की अध्यक्षता वाली युगलपीठ ने प्रदेश के होमगार्ड संगठन को राहत देते हुए कॉलऑफ प्रक्रिया को समाप्त कर दिया है। करीब 10 हजार होमगार्ड द्वारा दायर 490 याचिकाओं पर लंबी सुनवाई के बाद यह आदेश पारित किया गया।
69 views • 15 hours ago
Sanjay Purohit
नवरात्रि पंचमी पर पूजन सामग्री से हुआ महाकाल का शृंगार
महाकालेश्वर मंदिर में अश्विन माह शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि वार शनिवार सुबह 4 बजे भस्म आरती हुई। इस दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। जिसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया गया।
86 views • 15 hours ago
Sanjay Purohit
MP टीचर भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा! 16 शिक्षकों ने बनाए फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट
मध्य प्रदेश में 2023 की वर्ग - 3 भर्ती प्रक्रिया में नौकरी पाने के लिए 16 शिक्षकों ने फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट बना दिए। जांच में पता चला कि कुल 16 शिक्षकों ने दिव्यांगता प्रमाणपत्रों में छेड़छाड़ कर अपना नाम दर्ज कराया।
25 views • 15 hours ago
Sanjay Purohit
MP सरकार का बड़ा ऐलान! इन युवाओं को बिना परीक्षा सीधी सरकारी नौकरी!
सरकार ने पहले से पहचाने गए 75 जनजातीय समूहों में से कुछ को विशेष कमजोर घटक मानकर यह छूट दी है। इस नीति का लक्ष्य उन समुदायों तक सरकारी नौकरी के अवसरों को सीधा और तेज़ पहुँचाना बताया गया है, जिन तक पूर्व में कई योजनाओं का लाभ सीमित इलाकों में रहा करता था।
76 views • 15 hours ago
Sanjay Purohit
CM मोहन यादव ने फिल्म बनाने का दिया न्योता, देंगे सब्सिडी
लोगों को सबोंधित करते हुए सीएम डॉ. यादव ने कहा- ये सभी सैनिक अहीर (यादव) समाज से थे। उनके इस पराक्रम और शौर्य पर यदि कोई फिल्म बनाई जा रही है, तो राज्य सरकार फिल्म निर्माता को सब्सिडी देकर प्रोत्साहित करने के लिए तैयार है। एवरेस्ट फतह करने वाले संतोष यादव और महिला लोको पायलट सुलेखा यादव जैसी अनेक हस्तियों ने भी यादव समाज का मान बढ़ाया है।
71 views • 15 hours ago
Sanjay Purohit
खजुराहो: लौटने लगी विश्वपर्यटन नगरी की रौनक
पर्यटन उद्योग ने कोविड-19 महामारी के बाद वर्ष 2024 से अपनी खोई हुई पहचान हासिल करना शुरू कर दिया है। खजुराहो एक बार फिर विदेशी पर्यटकों के लिए प्रदेश का सबसे आकर्षक स्थल बनकर उभरा। वर्ष 2024 में 33131 विदेशी पर्यटक खजुराहो पहुंचे, जो राज्य के किसी अन्य पर्यटन स्थल की तुलना में सर्वाधिक है।
71 views • 16 hours ago
Sanjay Purohit
MP में बनेगा देश का सबसे बड़ा ‘गोवंश वन्य विहार’
सड़कों पर घूमते निराश्रित मवेशियों को आश्रय देने के उद्देश्य से दमोह में गोवंश वन्य विहार बनाने की तैयारी शुरु हो गई है। इसे प्रदेश का सबसे बड़ा गोवंश वन्य विहार बताया जा रहा है, क्योंकि यह 520 एकड़ में बनाया जाना प्रस्तावित किया गया है।
84 views • 16 hours ago
...