ग्रीन एनर्जी राष्ट्र के विकास का मजबूत आधार: CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को हरित ऊर्जा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही ग्रीनको कंपनी के हैदराबाद स्थित मुख्यालय का दौरा किया।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 3 hours ago
56
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को हरित ऊर्जा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही ग्रीनको कंपनी के हैदराबाद स्थित मुख्यालय का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने कंपनी की अत्याधुनिक तकनीकों, ऊर्जा संरक्षण प्रणालियों और नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन से जुड़े विभिन्न प्रोजेक्ट्स का बारीकी से अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्रीन एनर्जी आज राष्ट्र के विकास का सबसे मजबूत स्तंभ बनती जा रही है। ग्रीन एनर्जी प्रोडक्शन और इसके एक्सप्लोरेशन की दिशा में ग्रीनको समूह का योगदान अनुकरणीय और सराहनीय है।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कम्पनी के अधिकारियों के साथ हुई सौजन्य बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में ग्रीन एंड रिन्युएबल एनर्जी सेक्टर में हो रही ऐतिहासिक प्रगति का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत आज हरित ऊर्जा उत्पादन में वैश्विक स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। मध्यप्रदेश इस मामले में अग्रणी राज्य बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में हरित ऊर्जा उत्पादन में निवेश की असीम संभावनाएं उपलब्ध हैं। इस दिशा में हमारी सरकार भी बड़े से बड़े कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रीन एनर्जी सेक्टर के विकास और विस्तार के लिए मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आने वाले हर समूह और हर कंपनी का हम दिल से स्वागत करते हैं।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव का हैदराबाद प्रवास इसी दिशा में एक बड़ा प्रयास है। इससे राज्य में हरित ऊर्जा उत्पादन, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन में अब नई तेजी आएगी। मध्यप्रदेश और ग्रीनको समूह के बीच परस्पर सहयोग की यह संभावित पहल मध्यप्रदेश को हरित ऊर्जा उत्पादन के राष्ट्रीय केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव को कंपनी के ग्रुप सीईओ एवं प्रबंध निदेशक श्री अनिल चैनमला शेट्टी ने कम्पनी द्वारा पूरे देश में संचालित हरित ऊर्जा परियोजनाओं और भविष्य की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनकी कम्पनी मध्यप्रदेश में भी अपने बिजनेस का विस्तार और निवेश बढ़ाने की दिशा में गंभीरता से काम कर रही है। उल्लेखनीय है कि ग्रीनको समूह ने मध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर हरित ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करने की संभावना व्यक्त की हैं। इनमें 100 GWh ऊर्जा भंडारण क्षमता, ग्रीन हाइड्रोजन क्लस्टर, बायो-रिफाइनरी प्लांट्स, 2G इथेनॉल, मेथेनॉल और सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (SAF) उत्पादन जैसे उन्नत प्रोजेक्ट भी शामिल हैं।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव के ग्रीनको कंपनी मुख्यालय भ्रमण के दौरान प्रमुख सचिव, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह, एमडी एमपीआईडीसी एवं मुख्यमंत्री के अपर सचिव श्री चंद्रमौली शुक्ला सहित ग्रीनको कम्पनी के अधिकारी भी उपस्थित थे।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Richa Gupta
ग्रीन एनर्जी राष्ट्र के विकास का मजबूत आधार: CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को हरित ऊर्जा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही ग्रीनको कंपनी के हैदराबाद स्थित मुख्यालय का दौरा किया।
56 views • 3 hours ago
Richa Gupta
MP BJP में बड़ा फेरबदल: मनोरंजन मिश्रा मोर्चा प्रभारी, तिवारी को नई जिम्मेदारी
MP बीजेपी संगठन में बड़ा बदलाव किया गया है। मनोरंजन मिश्रा को प्रदेश मोर्चा प्रभारी और आशुतोष तिवारी को प्रकोष्ठ प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
73 views • 4 hours ago
Sanjay Purohit
ड्राय फ्रूट और भांग से हुआ बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार
अगहन मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर शनिवार सुबह उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भव्य भस्म आरती हुई। इस विशेष अवसर पर हजारों श्रद्धालु सुबह से ही मंदिर पहुंच गए और कतार में लगकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। सुबह चार बजे बाबा महाकाल का जागरण किया गया। इसके बाद पुजारियों ने बाबा का सुंदर श्रृंगार डॉयफ्रूट और भांग से किया।
32 views • 6 hours ago
Sanjay Purohit
राज्य सेवा के 15 अफसरों को प्रमोशन, बनेंगे IPS
राज्य पुलिस सेवा के पांच अधिकारियों को IPS बनाने के लिए शुक्रवार को दिल्ली में दोबारा डीपीसी हुई। इसमें 1997-98 बैच के 15 अफसरों के नाम पर विचार किया गया।
69 views • 7 hours ago
Sanjay Purohit
तानसेन समारोह 2025 में फिर छिड़ेंगे राग, 15 दिसंबर से आगाज
राष्ट्रीय तानसेन सम्मान और राष्ट्रीय राजा मानसिंह तोमर सम्मान की घोषणा शुक्रवार को संस्कृति विभाग ने की। ये सम्मान 15-19 दिसंबर तक ग्वालियर में तानसेन समारोह में दिए जाएंगे।
31 views • 7 hours ago
Sanjay Purohit
MP में बनेगा एक और अभयारण्य, सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान
देश-दुनिया में टाइगर स्टेट और चीता स्टेट के रूप में विख्यात मध्यप्रदेश में वन्यप्राणियों-पक्षियों की सुरक्षा के लिए कई कवायदें की जा रहीं हैं। इसके लिए प्रदेश में अनेक अभयारण्य बनाए गए हैं। अब एक और अभयारण्य बनाया जा रहा है जोकि विदिशा जिले में आकार लेगा। सीएम मोहन यादव ने इसका ऐलान किया।
36 views • 7 hours ago
Sanjay Purohit
महाकाल लोक के बाद अवंतिका नगरी में बनेगा ‘शनि लोक’, 140 करोड़ मंजूर
'महाकाल लोक' की तर्ज पर जल्द ही उज्जैन में 'शनि लोक' का निर्माण होने जा रहा है। इसके लिए सीएम मोहन यादव ने 140 करोड़ रुपए की स्वीकृति दे दी है। सिंहस्थ 2028 से पहले बनकर तैयार होगा।
63 views • 7 hours ago
Richa Gupta
भोपाल में संविदा कर्मचारियों का बड़ा आंदोलन, अंबेडकर पार्क में धरना
मध्यप्रदेश में संविदा कर्मचारियों की नाराजगी एक बार फिर सड़कों पर उतरने वाली है। आज राजधानी भोपाल के अंबेडकर पार्क में प्रदेश भर के संविदा कर्मचारी बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
64 views • 8 hours ago
Richa Gupta
मध्यप्रदेश पुलिस ने वाहन बीमा संबंधी एडवाइजरी जारी की
मध्यप्रदेश पुलिस परिवहन शोध संस्थान ने वाहन मालिकों के लिए नई बीमा एडवाइजरी जारी की। इसमें वाहन बीमा नवीनीकरण और सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।
66 views • 9 hours ago
Richa Gupta
सीएम मोहन यादव ने दिग्विजय सिंह के नक्सल समर्थक बयान को बताया शर्मनाक
नक्सलवाद पर दिए गए दिग्विजय सिंह के बयान पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे शर्मनाक, नक्सल समर्थक और शहीदों का अपमान बताया।
88 views • 10 hours ago
...