


पाकिस्तान से बड़ी खबर आ रही है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में जमात-उद-दावा के एक बड़े नेता पर हमले की खबर है। दावा किया जा रहा है हमले में भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी और मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद मारा गया है। जानकारी के मुताबिक पंजाब के झेलम में जमात-उद-दावा के एक नेता पर अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला किया। पाकिस्तानी ट्विटर हैंडल ने दावा किया कि हमले में हाफिज सईद की मौत हो गई।
शुरुआती जानकारी में बताया गया कि हमले में हाफिज सईद का भतीजा और उसका प्रमुख सहयोगी नदीम मारा गया है। लेकिन बाद में जानकारी दी गई कि हमले में हाफिज सईद भी घायल हुआ था और उसे बचाया नहीं जा सका। हालांकि, अभी खबर की पुष्टि नहीं हो सकी है। सूत्रों ने बताया कि झेलम में पुलिस सख्ती बढ़ा दी है और मुख्य अस्पताल की तरफ आने-जाने वालों को रोका जा रहा है।
अब तक क्या जानकारी?
अपुष्ट सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, जमात उद-दावा के वरिष्ठ नेता पर हमला शनिवार की रात में किया गय जब वह झेलम इलाके में अपनी गाड़ी में यात्रा कर रहा था। हमले के बाद घटनास्थल से उसे अज्ञात स्थान पर ले जाया गया और उसकी पहचान गुप्त रखी गई है। इससे अटकलें बढ़ने लगीं। कुछ सोशल मीडिया अकाउंट बताते हैं कि मारा गया जमात-उद-दावा का नेता जफर इकबाल हो सकता है। अन्य रिपोर्टों में फैजल नदीम उर्फ अबू कातिल के मारे जाने की खबर है। उसे हाफिज सईद का भतीजा और करीबी सहयोगी बताया गया है।