MP में हवाओं का रुख बदला, सोमवार से बढ़ने लगेगा तापमान
सर्द हवाओं के कारण प्रदेश में रविवार को कुछ शहरों में तापमान में गिरावट हुई, लेकिन शेष शहरों में तापमान में कुछ बढ़ोतरी दर्ज की गई। शहडोल,मंडला में शीतलहर का प्रभाव रहा। प्रदेश में सबसे कम 5.8 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में दर्ज किया गया।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 10 फरवरी 2025
253
0
...

सर्द हवाओं के कारण प्रदेश में रविवार को कुछ शहरों में तापमान में गिरावट हुई, लेकिन शेष शहरों में तापमान में कुछ बढ़ोतरी दर्ज की गई। शहडोल,मंडला में शीतलहर का प्रभाव रहा। प्रदेश में सबसे कम 5.8 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में दर्ज किया गया।हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का पारा 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा। 11 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवाओं का रुख बदलने लगा है। इस वजह से रविवार से तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। सोमवार से प्रदेशभर में तापमान बढ़ने लगेगा।

हवाओं का रुख बदला

अभी पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी अफगानिस्तान और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। उसके प्रभाव से दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है।

उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम बना हुआ है। हवाओं का रुख भी बदलने लगा है। इस वजह से तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिमी हो गया है।

इस वजह से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। अभी तीन दिन तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान रात के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Sanjay Purohit
MP में खतरनाक संक्रामक बीमारी ने दी दस्तक, भोपाल AIIMS की रिसर्च में खुलासा
भोपाल एम्स की रिसर्च में बड़ा खुलासा हुआ है। मेलियोइडोसिस नामक संक्रामक बीमारी फैल रही है। यह जानलेवा संक्रामक बीमारी है। इसके लक्षण टीबी जैसे होते हैं।
91 views • 8 hours ago
Sanjay Purohit
सिंगरौली की धरती पर निकली सोने की खान, एक साल से चल रही थी ड्रिलिंग
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में सोने की खान मिली है। लगभग पिछले एक साल से इसकी ड्रिलिंग हो रही थी। अडानी ग्रुप की एक कंपनी को सोना निकालने का ठेका भी मिल गया है।
106 views • 8 hours ago
Sanjay Purohit
मानसून फिर दिखाएगा तांडव, ‘तूफानी बारिश’ की चेतावनी
प्रदेश में मानसून की विदाई के पहले शहर में मौसम के अलग-अलग रंग दिखाई दे रहे है। मौसम का मिजाज इसी तरह रहा। दोपहर बाद बादल छाए रहे, वहीं शहर के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसके बाद देर शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदला। बादलों की गर्जना और बिजली की चमक के साथ नए शहर के कई हिस्सों में तेज बारिश दर्ज की गई।
69 views • 8 hours ago
Sanjay Purohit
खनिज कारोबारी पर केस वापस नहीं लेगी मोहन सरकार, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
खनिज कारोबारी आनंद गोयनका को मोहन सरकार से राहत नहीं मिल पाएगी। कटनी जिले में खनिज पट्टा आवंटन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में लंबित विशेष अनुमति याचिका को किसी भी कीमत पर वापस नहीं लेने का फैसला हुआ है।
63 views • 9 hours ago
Sanjay Purohit
अक्टूबर में दौड़ेगी मेट्रो, आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार हुआ मेट्रो डिपो
अक्टूबर में भोपाल मेट्रो का कमर्शियल रन शुरू होने के साथ ही सुभाष नगर डिपो का उपयोग बढ़ जाएगा। अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ डिजाइन किए इस डिपो की छत पर सोलर पैनल लगाने की योजना है ताकि ऊर्जा की जरूरतों को पूरा कर सके।
32 views • 9 hours ago
Sanjay Purohit
भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, ड्रायफ्रूट की माला पहनकर सजे बाबा महाकाल
भगवान महाकाल का श्रृंगार कर नवीन मुकुट और मोगरे की माला अर्पित की गई। इसके पश्चात महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई। इस दौरान बाबा महाकाल को त्रिपुंड और ड्रायफ्रूट की माला से अलंकृत किया गया।
84 views • 11 hours ago
Sanjay Purohit
महाकाल के दर्शन के लिए कितने की है टिकट, भस्म आरती पर क्या पहने?
विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल की भस्म आरती के बारे में हर कोई जानता है। लेकिन बहुत से लोगों को नहीं पता कि भस्म आरती में शामिल होने के लिए भी क्या नियम हैं। अगर आप भी किसी त्योहार में बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए दर्शन करने का मन बना रहे हैं, तो पहले आपको बताते हैं आखिर इसके लिए टिकट कितने की लगेगी, भस्म आरती कितने बजे होती है और यहां क्या पहनकर जाना चाहिए।
80 views • 11 hours ago
Sanjay Purohit
इस संत ने की सिंधिया को मुख्यमंत्री बनाने की मांग
मध्य प्रदेश की राजनीति में एक पोस्टर ने नया तूफ़ान खड़ा कर दिया है। चंबल इलाके के मुरैना जिले में लगे इस पोस्टर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की गई है।
83 views • 11 hours ago
Richa Gupta
एम.पी. ट्रांसको के पेंशनर्स के लिये अंशदायी कैशलेस स्वास्थ्य योजना हुई ऑनलाइन
मध्यप्रदेश ट्रांसको ने अपने पेंशनर्स के लिए अंशदायी कैशलेस स्वास्थ्य योजना को ऑनलाइन लॉन्च किया है, जिससे स्वास्थ्य सेवा में सुधार और सुविधा बढ़ेगी।
79 views • 15 hours ago
Richa Gupta
राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा अभ्यास "साइबर भारत सेतु पर दो दिवसीय कार्यशाला
प्रदेश में डिजिटल संचालन और सेवाओं की सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा अभ्यास "साइबर भारत सेतु'' ब्रिजिंग स्टेट्स,सिक्योरिंग भारत पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 18 एवं 19 सितम्बर को भोपाल में होटल पलाश में प्रात: 10 बजे से किया जा रहा है।
75 views • 15 hours ago
...