खेल हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा, खेलों को शिक्षा पाठ्यक्रम में किया शामिल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि खेल हमारी संस्कृति का प्रमुख पक्ष हैं और राज्य सरकार ने खेलों को शिक्षा पाठ्यक्रम का अभिन्न हिस्सा बनाया है, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 3 hours ago
64
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खेल हमेशा से हमारी भारतीय संस्कृति का एक अहम अंग रहा है। हमारे व्यक्तित्व के विकास में एक प्रमुख पक्ष के रूप में खेलों में हमारे जीवन को दिशा दी है। हमने खेलों को स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया है। हमारे खिलाड़ी प्राय: हर खेल में देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खिलाड़ियों से आव्हान किया कि वे चाहे जिस किसी भी खेल के खिलाड़ी रहें, अपनी लगन और मेहनत से हमेशा अपना उत्कृष्ट देने का प्रयास करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को इन्दौर में एक निजी स्कूल द्वारा आयोजित 7वें नेशनल रैंकिंग पिकलबॉल टूर्नामेंट-2025 को संबोधित कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश राज्य ऑलम्पिक एसोशिएशन के संरक्षक भी हैं।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वैदिककाल से हमारी संस्कृति में खेलों का बड़ा योगदान रहा है। कई मामलों में भारतीयों ने अपने दौर से भी आगे बढ़कर विश्व में खेलों में नाम कमाया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के नवनिर्माण में खिलाड़ियों की भी अहम भूमिका है। खिलाड़ियों के योगदान से हम अपनी भावी पीढ़ी के लिए एक सकारात्मक वातावरण तैयार कर रहे हैं। इससे न केवल नए खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं, बल्कि खेल अधोसंरचना के विकास को भी नए आयाम मिल रहे हैं।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश देश में सबसे तेज गति से औद्योगिक प्रगति करने वाला राज्य बन रहा है। औद्योगिक विकास, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम इकाईयों, कुटीर एवं ग्रामोद्योग सहित कृषि एवं संबंद्ध क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है। देश को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में मध्यप्रदेश का सर्वाधिक योगदान होगा।


निजी स्कूल के अध्यक्ष श्री स्वप्निल कोठारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पुरुषार्थ से ही व्यक्तित्व का विकास होता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे मोबाइल की रील से बाहर निकलें, मैदान में आकर परिश्रम करें, तभी वे देश के लिए पसीना और रक्त बहाने के योग्य बनेंगे। उन्होंने सभी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संकल्प 'अभ्युदय मध्यप्रदेश' में सक्रिय रूप से सहभागी बनकर अधिकतम योगदान देने की अपील की।


कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक श्री रमेश मेंदोला, बलवंत, गणेश अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, सुनील सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे। कार्यक्रम में विभिन्न खेलों में नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान भी किया गया।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Richa Gupta
डोंगला होगा विज्ञान, अनुसंधान और भारतीय ज्ञान परंपरा का केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि डोंगला को विज्ञान, अनुसंधान और भारतीय ज्ञान परंपरा के अध्ययन का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा। इससे विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को नए अवसर मिलेंगे।
62 views • 2 hours ago
Richa Gupta
MP स्टेट साइबर पुलिस की बड़ी एडवाइजरी: डेटा लीक से बचाव के लिए तुरंत पासवर्ड बदलें
मध्य प्रदेश स्टेट साइबर पुलिस ने चेतावनी दी है कि देशभर के 68 करोड़ इंटरनेट यूजर्स के ईमेल और पासवर्ड साइबर अपराधियों के हाथ लग चुके हैं। जानें कैसे सुरक्षित रहें और पासवर्ड बदलकर अपने अकाउंट्स को बचाएं।
83 views • 3 hours ago
Richa Gupta
खेल हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा, खेलों को शिक्षा पाठ्यक्रम में किया शामिल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि खेल हमारी संस्कृति का प्रमुख पक्ष हैं और राज्य सरकार ने खेलों को शिक्षा पाठ्यक्रम का अभिन्न हिस्सा बनाया है, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।
64 views • 3 hours ago
Richa Gupta
पेंच टाइगर रिज़र्व से रामगढ़ विषधारी टाइगर रिज़र्व तक बाघिन का सफल स्थानांतरण, वन्यजीव संरक्षण को मिली मजबूती
पेंच टाइगर रिज़र्व, सिवनी मध्यप्रदेश से 3 वर्ष आयु की एक बाघिन का राजस्थान के रामगढ़ विषधारी टाइगर रिज़र्व में सफलतापूर्वक स्थानांतरण किया गया है।
74 views • 3 hours ago
Richa Gupta
बजट 2024 पर संवाद: उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा करेंगे विषय-विशेषज्ञों से मंथन
बजट पर संवाद कार्यक्रम 22 दिसंबर को सामाजिक न्याय संचालनालय के सभागार में आयोजित होगा, जहां उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा विषय-विशेषज्ञों से बजट से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
73 views • 4 hours ago
Sanjay Purohit
आज भस्म आरती में भक्तों ने किए महाकाल के दिव्य दर्शन
आज सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने देर रात से ही लाइन में लगकर अपने ईष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन किए। आज बाबा महाकाल भी भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे।
60 views • 20 hours ago
Ramakant Shukla
अनूपपुर में स्कूल सुबह 9.30 बजे से,कक्षा 1 से 5 तक अवकाश
अनूपपुर जिले में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिले के अमरकंटक में सुबह ओस की बूंदें जम रही हैं। अनूपपुर में न्यूनतम तापमान 8 से 11 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। ठंड के कारण स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों को सबसे अधिक परेशानी हो रही थी। सुबह की शिफ्ट के समय में बदलाव की मांग लंबे समय से उठ रही थी। कलेक्टर हर्षल पंचोली ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की मांग को मान लिया।
63 views • 2025-12-21
Ramakant Shukla
भोपाल–इंदौर में शीतलहर का असर, कई संभागों में कोहरे की चादर, दृश्यता 50 मीटर से भी कम
प्रदेश में सर्द हवाओं के चलते कड़ाके की ठंड बनी हुई है। उत्तरी क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा छा रहा है, जिससे ठिठुरन और बढ़ गई है। कोहरे की चादर में लिपटे शहरों में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस उमरिया में दर्ज किया गया।
65 views • 2025-12-21
Ramakant Shukla
नगरीय नवाचार, विरासत और मेट्रो विस्तार से मध्यप्रदेश बनेगा शहरी विकास का मॉडल - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
भोपाल में शनिवार को उत्तर मध्य राज्यों के नगरीय विकास मंत्रियों की क्षेत्रीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के समापन सत्र में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए और केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर का स्वागत किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के नगरीय आवास एवं विकास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आत्मीय स्वागत किया।
51 views • 2025-12-21
Ramakant Shukla
इंदौर में अंडरग्राउण्ड मेट्रो के लिए केन्द्र सरकार ने दी सहमति
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भोपाल में मेट्रो ट्रेन का संचालन प्रारंभ होने से आज नया इतिहास बन रहा है। भोपाल को महत्वपूर्ण सौगात मिली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आधुनिक और सुरक्षित परिवहन की सौगात दी है। मध्यप्रदेश को पहले इंदौर में यह सौगात मिल चुकी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो की सहमति भी केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने प्रदान की है। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी और केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल अभिनंदन के पात्र हैं। इस अवसर पर कुल 5800 करोड़ के 262 विकास कार्यों का सिंगल क्लिक से शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में भोपाल मेट्रो शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
68 views • 2025-12-21
...